टेक समिट / क्वालकॉम ने तीन 5G प्रोसेसर पेश किए, श्याओमी अपने स्मार्टफोन में करेगी इस्तेमाल

Qualcomm introduces three 5G processors, Xiaomi will use in its smartphone

इवेंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865, 765 और 765G प्रोसेसर पेश किए गएरेडमी K30 को स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है

गैजेट यूएस की कंपनी क्वालकॉम ने क्वालकॉम टेक समिट 2019 में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का अनाउंस कर दिया है। इवेंट में कंपनी ने बताया कि वो स्नैपड्रैगन की नई चिप्स पर आधारित 5G स्मार्टफोन्स पर काम कर रही हैं। इसके साथ, स्नैपड्रैगन 765 और 765G को भी पेश किया गया। स्नैपड्रैगन के नए प्रोसेसर का इस्तेमाल श्याओमी के नए स्मार्टफोन में किया जाएगा। इस बात की जनाकरी कंपनी के को-फाउंडर और वाइस चेयरमैन लिन बिन ने दी है।

जल्द लॉन्च होगा पहला 5G फोन

श्याओमी नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करेगी। ये स्नैपड्रैगन 865 पर काम करेगी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। रेडमी K30 को स्नैपड्रैगन 765 5G के साथ पेश किया जा सकता है। श्याओमी 2020 में कम से कम 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

फोन के डिजाइन और फीचर्स के लेकर अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 5G स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक या फिर जनवरी में लॉन्च कर सकती है। Weibo की रिपोर्ट के मुताबिक श्याओमी Mi 10 Pro को 5G वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.