Be yourself; Everyone else is already taken.
— Oscar Wilde.
This is the first post on my new blog. I’m just getting this new blog going, so stay tuned for more. Subscribe below to get notified when I post new updates.
Be yourself; Everyone else is already taken.
— Oscar Wilde.
This is the first post on my new blog. I’m just getting this new blog going, so stay tuned for more. Subscribe below to get notified when I post new updates.

। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और डिवाइस बनाने वाली कंपनी Ambrane ने अपने नेकबैंड ईयरफोन ANB-83 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नेकबैंड ईयरफोन की खास बात ये है कि इसमें 200 घंटे का स्टैंडबाई टाइम मिलता है। साथ ही इसमें आपको 8 घंटे की म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट भी मिलता है। ये Bluetooh 5.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है और 10 मीटर की दूरी से भी डिवाइस के साथ कनेक्टेड रहता है। Ambrane ANB-83 नेकबैंड ईयरफोन के डिजाइन को देखें तो इसमें बाजार में मिलने वाले अन्य नेकबैंड ईयरफोन की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत Rs 999 है और ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदी जा सकती है।
टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन्स
इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये लेटेस्ट Bluetooh 5.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की कैपेसिटी की बात करें तो इसे 10 मीटर की दूरी से ही कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें फ्लैक्सिबल नेकबैंड का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 165 एमएएच की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और इसे फुल चार्ज करने में 2.5 घंटे का समय लगता है। इसकी म्यूजिक प्लैबैक टाइम 8 घंटे की है और ये 200 घंटे की स्टैंड बाई टाइम के साथ आता है। इसमें कॉल ऑन्सर करने के लिए माइक भी दिया गया है, जिसके जरिए आप हैंड्स फ्री कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी म्यूजिक क्वालिटी की बात करें तो ये ड्यूल स्टीरियो साउंड सपोर्ट सिस्टम के साथ आता है।
फीचर्स
इस वायरलेस नेकबैंड के फीचर्स की बात करें तो इसमें मैग्नेटिक ईयरबड्स का इस्तेमाल किया गया है। जिसका इस्तेमाल इस ईयरबड्स को अपने गले में लॉक करने के लिए किया जा सकता है। इसमें गूगल असिस्टेंस और सिरी जैसे वायस असिस्टेंस का भी सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से आप इसे किसी भी एंड्रॉइड या आइओएस डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकेंगे। इस ईयरबड्स का मुकाबला Realme Buds Wireless और Boat के नेकबैंड ईयरफोन्स से होगा।
1/8
सैमसंग ने भारत में Galaxy M और Galaxy A सीरीज से मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी दावेदारी एक बार फिर से पेश की है. इन दोनों सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं और इनकी बिक्री भी हो रही है.
2/8
अगर आपका बजट 10 से 13 हजार रुपये का है तो आप Samsung Galaxy M30s खरीद सकते हैं. हालांकि इसकी कीमत 15,500 रुपये थी, लेकिन ऑफर में इसे आप सस्ते में खरीद सकते हैं.
3/8
Galaxy M30s को Amazon India की वेबसाइट से आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस कीमत पर 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल मेमोरी वेरिएंट मिलेगा.
4/8
Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें सैमसंग का इनहाउस प्रोसेसर Exynos 9611 ऑक्टाकोर दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड सैमसंग के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.
5/8
इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी बैटरी भी. इसमें आपको 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कम से कम 1.5 दिन का बैकअप आराम से देगी. अगर आप हेवी यूज नहीं करते हैं तो 2 दिन का बैकअप ले सकते हैं. फोन में 15W Type C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
6/8
कैमरे की बात करें तो इस डिपार्टमेंट में भी ये स्मार्टफोन आपके लिए शानदार रहेगा. Galaxy M30s में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
7/8
सैमसंग स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले अच्छे होते हैं. इसमें भी 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इसके लिए कंपनी ने Infinity U डिस्प्ले दिया है यानी फ्रंट कैमरे के लिए छोटा नॉच देखने को मिलेगा. 
इस सेग्मेंट में ये स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा रहेगा. क्योंकि बैटरी और कैमरा डिपार्टमेंट इसका अच्छा है. इसका परफॉर्मेंस ऐवरेज से ज्यादा है. अगर आप ज्यादा गेमिंग करते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए नहीं है.
म्यूजिक सुनने वाले लोगों की बात करें तो अधिकतर लोग म्यूजिक और वीडियो के लिए ब्लूटूथ हेडफोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें आप वायर की झंझट के बिना आराम से ट्रेवलिंग के दौरान म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में बाजार में भी वायरलेस हेडसेट की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और कंपनियां आए दिन नए डिवाइसेज लॉन्च कर रही हैं। वहीं अमेरिकी कंपनी AT&T ने भी पिछले दिनों भारतीय बाजार में दो हेडफोन लॉन्च किए, जिनमें एक वायर के साथ और दूसरा वायरलेस है। कंपनी का दावा है कि दोनों ही हेडफोन में आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार बैटरी और ऑडियो का उपयोग किया गया है। जो कि यूजर्स को पसंद आएगा। ऐसे में हमें AT&T PBH20 वायरलेस हेडफोन का रिव्यू करने का मौका मिला। इस रिव्यू की मदद से आपको ये फैसला लेने में मदद मिलेगी कि ये डिवाइस खरीददारी के लिए कितना बेस्ट है
AT&T PBH20 वायरलेस हेडफोन को भारतीय बाजार में 1,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon और flipkart से खरीदा जा सकता है।
AT&T PBH20: डिजाइन
सबसे पहले बात करते हैं AT&T PBH20 वायरलेस हेडफोन के डिजाइन की। तो बता दें कि इसका डिजाइन प्रीमियम है और बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है। इसमें दाईं ओर पावर, कॉलिंग और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। यह हेडफोन मेटल, प्लास्टिक और रबड़ से बना हुआ है, हालांकि इसका वजन थोड़ा ज्यादा है तो उपयोग के दौरान सिर पर थोड़ा भारीपन लगता है। किसी भी हेडफोन की फिटिंग उसका कंफर्टेबल जोन बताती है और इस मामले में ये हेडफोन काफी पीछे है। क्योंकि इसकी फिटिंग अच्छी नहीं है और उपयोग के दौरान ये कंफर्टेबल फील नहीं कराता। ये इसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी कही जा सकती है।
हेफडोन में मजबूत ग्रिप नहीं होने के कारण ये कानों पर फिट नहीं बैठता और बार-बार हिलता है। इसके अलावा रिव्यू के दौरान हमने नोट किया कि सिर पर ठीक से फिट नहीं होता और इसलिए इसे उतारकर ही बटन का उपयोग करना पड़ा। जो कि यूजर्स के लिए निराशाजनक हो सकता है। क्योंकि वायरलेस हेडसेट का उपयोग इसलिए करते हैं ताकि म्यूजिक का आनंद लेने के साथ ही अन्य काम भी किए जा सकें। जबकि AT&T PBH20 को कान पर लगाकर काम करना मुश्किल है।
AT&T PBH20: परफॉर्मेंस
AT&T PBH20 में दिए गए बटन की मदद से इस पर कॉलिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे साउंड क्वालिटी की बात करें तो इस मामले में यह काफी अच्छा है। इसमें आपको शानदार ऑडियो क्वालिटी मिलेगी। सबसे खास बात है कि इसमें न्वाइस कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। जो कि ऑडियो के दौरान बाहरी शोर को रोकता है। हमें इसमें ऑडियो क्वालिटी अच्छी लगी। साथ ही डिवाइस को उपयोग करते समय कॉलिंग में कोई परेशानी नहीं हुई। हेडफोन में माइक की सुविधा दी गई है तो आप आराम से चलते हुए बिना किसी समस्या के फोन पर बात कर सकते हैं।
वहीं जब इस हेडफोन कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी है। आप अपने फोन से कनेक्ट करके 5 मीटर की दूरी तक म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। वहीं वॉल्यूम भी जबरदस्त कही जा सकती है, लेकिन फुल वॉल्यूम करने पर हेडफोन से बाहर आवाज आती है जो दूसरे लोगों को परेशान करती है। इसलिए इसका उपयोम मध्यम आवाज में ही करना बेहतर होगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो बैटरी बैकअप को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। बैटरी इस हेडफोन का एक अच्छा फीचर भी क्योंकि एक बार चार्ज करने पर ये आराम से 6 से 7 घंटे तक चल सकती है। चार्जिंग के दौरान ये बिल्कुल गर्म नहीं होता। अच्छी बैटरी लाइफ होने की वजह से आपको बार-बार चार्ज पर लगाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा इस हेडफोन को केबल की मदद से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
AT&T PBH20: हमारा फैसला
AT&T PBH20 वायरलेस हेडफोन में यूजर्स को वायरलेस के साथ ही केबल से कनेक्ट करने की भी सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हेडफोन में फिटिंग के अलावा कोई अन्य खामी नहीं है। अगर आप फिटिंग को अनदेखा कर दें कि ये एक अच्छा ब्लूटूथ हेडसेट कहा जा सकता है। क्योंकि साउंड क्वालिटी, बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी के मामले में ये डिवाइस काफी शानदार है।
बहुत से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर छोटे से लेकर मध्यम आकार के बिजनेसेज के लिए ग्रो करने के अनेक मौके होते हैं। इन्हीं संभावनाओं के बीच इन साइट्स पर साइबर क्राइम्स व ऑनलाइन फ्रॉड्स भी काफी मात्रा में होते हैं। स्मॉल टु मिड साइज्ड एंटरप्राइजेज के पास इन वेबसाइट्स पर अकाउंट बनाने और पेमेंट स्वीकार करने के कई अवसर होते हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि दुनियाभर से बायर्स किसी भी समय आपसे सामान खरीद सकते हैं। ऐसे में अपने अकाउंट, कस्टमर्स और डेटा को सेफ रखने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।
एचटीटीपीएस व एसएसएल का इस्तेमाल करें
यह एक तरह का ऑनलाइन प्रोटोकॉल है जो इंटरनेट पर होने वाले कम्युनिकेशंस को सिक्योर करता है। ग्रीन लॉक आइकन के माध्यम से यह दर्शाता है कि आप जो वेबसाइट काम ले रहे हैं, वह ऑथेंटिक है या नहीं। इसका अर्थ है कि जिस वेबसाइट के साथ यह मार्क है, वह सेफ वेबसाइट है। इसके लिए बिजनेसेज को एक सिक्योर सॉकेट लेयर सर्टिफिकेट लेना होता है।
सिक्योर प्लेटफॉर्म्स ही चुनें
एनक्रिप्टेड पेमेंट गेटवेज, एसएसएल सर्टिफिकेट्स और सॉलिड ऑथेंटिकेशन प्रोटोकॉल्स वाले प्लेटफॉर्म्स को ही चुनें। क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म्स को चुनना भी समझदारी होगी।
स्टोर न करें सेंसिटिव डेटा
कस्टमर का पर्सनल डेटा व उनकी प्राइवेसी को मेंटेन करना आपकी जिम्मेदारी होने के साथ ही आपके बिजनेस का एक हिस्सा होता है। अत: कस्टमर से जुड़े किसी भी सेंसिटिव डेटा को स्टोर न करें। डेटा को हैकिंग, फिशिंग व सायबर अटैक्स से बचाएं।

चीनी कंपनी ओप्पो ने भारतीय टेक मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो F15 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 19,990 रुपए है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी है। वहीं, 24 जनवरी को पहली सेल होगी। ग्राहक इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों से खरीद पाएंगे।
स्क्रीन रिप्लेसमेंट और अन्य ऑफर्स
कंपनी लॉन्चिंग ऑफर के चलते इस स्मार्टफोन पर एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है। साथ ही, HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

टेक्निकल गुरुजी ने की लॉन्चिंग
इस इवेंट की खास बात टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव चौधरी रहे। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग उन्हीं से कराई। उनके साथ एक्टर रणविजय सिंह और कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर जितिन अब्राहम भी मौजूद रहे। टेक्निकल गुरुजी ने जहां फोन के हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया, तो रणविजय ने इवेंट में ह्यूमर लाने का काम किया। इसके साथ गेमिंग, फोटोग्राफी और फैशन डिजाइनर एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया। उन्होंने फोन को कम्पलीट स्मार्टफोन बताया है।
स्मार्टफोन का पावर
इस फोन को गेमिंग और फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान रखकर डिजाइन किया गया है। गेमिंग के लिए इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया है। टेक्निकल गुरुजी ने बताया कि गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए गेम बूस्ट 2.0, वूश फ्लैश चार्जिंग 3.0 का कॉम्बिनेशन फोन को बेहतर बनाता है। फोन में पब्जी के फ्रेम रेट स्टेब्लिटी को 55.8% इम्प्रूव किया है। वहीं, एओवी पॉसिबिलिटी ऑफ लेक को 17.5% तक कम किया गया है।

ओप्पो F15 के स्पेसिफिकेशन
| डिस्प्ले | 6.40-इंच फुल HD+ एमोलेड स्क्रीन |
| रैम/स्टोरेज | 8GB रैम और 128GB स्टोरेज (माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट) |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक हीलियो P70 |
| रियर कैमरा | 48MP प्राइमरी, 8MP वाइड-एंगल, 2MP मेक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर |
| फ्रंट कैमरा | 16 मेगापिक्सल |
| ओएस | कलरओएस 6 बेस्ड एंड्रॉयड 9 पाई |
| बैटरी | 4,000mAh बैटरी, 20 वॉट चार्जर, वूश 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी |
| डायमेंशन | 7.9mm पतला और 172 ग्राम वजन |
ऑडियो इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी नॉइस ने भारतीय बाजार में अपने ट्रूली वायरलेस ईयरफोन नॉइस शॉट्स XO लॉन्च किए हैं। ईयरफोन की कीमत 5,499 रुपए है यह कंपनी के अब तक के सबसे एडवांस्ड ट्रू वायरलेस हेडफोन है। इसमें चार्जिंग में कई बदलाव किए गए हैं।
नए चार्जिंग केस को राउंड शेप में डिजाइन किया गया है जो मैटेलिक व्हाइट, रोज गोल्ड और स्पेस ग्रे जैसे तीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। इन्हें अमेजन, फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर समेत चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी फेसबुक ने फैसला किया है कि वॉट्सऐप चैट की बीच मेंकिसी भी तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। द वॉल स्ट्रीट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने पिछले दिनों उस टीम को भी बैनकर दिया है जिसे ऐप में विज्ञापन सेवा जोड़ने के लिए तैयार कियागया था। इसके अलावा फेसबुक ने उस कोड को भी डिलीट कर दिया है जिसे इसटीम नेतैयार किया था। हालांकि फेसबुक ने फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में वॉट्सऐप जिस मॉडल पर काम कर रहा है उसस कंपनी की कोई खास कमाई नहीं होती है। इसलिए इंस्टाग्राम के तर्ज पर फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वॉट्सऐप चैट के बीच विज्ञापन दिखाने का फैसला लिया। जकरबर्ग से इसी विवाद के चलते साल 2017 में वॉट्सऐप के को-फाउंडर एक्टन और अगस्त में सीईओ जान कूम ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया क्योंकि दोनों नहीं चाहते थे कि वॉट्सऐप चैट के बीच विज्ञापन दिखाई दें।फेसबुक सीईओ जकरबर्ग ने अपनेबयान में बताया था कि 2020 के आखिरी तक फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनो ही प्लेटफॉर्म्स को एक साथ इंटिग्रेट कर दिया जाएगा। ऐसा करने के बाद यूजर्स इन तीनों ही प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज कर सकेंगे। फेसबुक ने 2014 में वॉट्सऐप को 1,56,276 करोड़ रुपए में खरीदा है।
तकनीक के इस दौर में आपको हर एक घर में कई सारे स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। लेकिन अब इन डिवाइसेज की सुरक्षा यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है। क्योंकि आए दिन हैकर्स यूजर्स के डिवाइसेज को ट्रैक करने से लेकर डाटा चोरी करने तक का प्रयास करते हैं। वहीं, स्मार्टफोन यूजर्स को भी जानकारी नहीं होती है कि उनका डिवाइस कोई ट्रैक कर रहा है या फिर उनकी कॉल को कहीं और फॉरवर्ड किया जा रहा है। तो ऐसे में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कोड्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप पता कर सकेंगे कि आपका मोबाइल कहीं ट्रैक तो नहीं हो रहा है?
कोड *#62#
जब कोई आपको कॉल करता है, तो कई बार आपका नंबर नो-सर्विस या नो-आंसर बोलता है। तो ऐसे में आप इस कोड को फोन में डायल कर चेक कर सकते हैं कि किसी ने आपके नंबर को री-डायरेक्ट तो नहीं कर दिया है। इसके अलावा आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट भी हो जाता है।
aकोड *#21#
अपने फोन में इस कोड को डायल करके आप आसानी से यह जान सकते हैं कि किसी ने आपके मैसेज, कॉल या डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं कर दिया है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरी डिटेल आपको मिल जाएगी। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया था।
कोड ##002#
यह कोड स्मार्टफोन के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसकी मदद से आप किसी भी फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है तो आप इस कोड को डायल कर डायवर्ट को बंद कर सकते है।कोड *#*#4636#*#*
इस कोड की मदद से आप अपने फोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे- फोन में कौन-बैटरी है, वाई-फाई कनेक्शन टेस्ट, फोन का मॉडल, रैम इत्यादि। बता दें कि इन कोड को डायल करने पर आपके पैसे नहीं कटेंगे।

पिछले कई वर्षों से भारत सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती आ रही है। सरकार के इन कड़े प्रयासों की बदौलत आज गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर कई सारे सरकारी एप्स मौजूद हैं, जिनसे आम लोगों को बहुत फायदा हुआ है। आज हम आपको सरकार के उन एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत काम आएंगे। तो चलिए जानते हैं इन सरकारी एप्स के बारे में…
– फोो
डिजिलॉकर एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर मौजूद है। इस एप की साइज 7.2 एमबी है। लोग इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं। इससे लोगों को हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सरकार ने इस एप को खास महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेश किया है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने-आप को रजिस्टर करना होगा। इसकी खूबी यह है कि अगर यूजर इस एप से मुश्किल परिस्थिति में अलर्ट भेजता है, तो यह जानकारी सीधा दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस को इस अलर्ट में यूजर की लोकेशन और ऑडियो जैसी जानकारी मिलती है। वहीं, इस एप का साइज एंड्रॉयड पर 12 एमबी और आईओएस प्लेटफॉर्म पर 37.2 एमबी है।
लोगों के लिए यूआईडीएआई का एम-आधार एप बहुत काम का है, क्योंकि लोगों को इसमें कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 एमबी है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं।
सरकार का यह एप बेहद खास है, क्योंकि लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले और एप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आपके पास किसी योजना को लेकर कोई सुझाव या आइडिया है तो आप सरकार को दे सकते हैं।
लोगों को इस एप से चुनाव से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही यह एप अपने यूजर्स को कैंडिडेट्स से लेकर नामांकन तक की जरूरी जानकारी देगा। इसके अलावा लोग इस एप के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज एंड्रॉयड पर 16 एमबी और आईओएस प्लेटफॉर्म पर 15.6 एमबी है।
वीवो अपनी V-सीरीज के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती है। कंपनी ने कुछ दिन पहले लांच किया था v17 प्रो स्मार्टफोन, जिसमें ड्यूल पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया गया था। अब कंपनी ने इसी सीरीज का एक और स्मार्टफोन V17 लॉन्च किया, जिसमें सबसे छोटा पंच होल कैमरा दिया गया है। 23000 से कम कीमत वाले इस स्मार्टफोन में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं। V17 को काफी दिन तक इस्तेमाल करने के बाद हम आपके लिए इसका रिव्यू ले आए हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या इस स्मार्टफोन को खरीदना एक मुनाफे का सौदा साबित होगा।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
स्मार्टफोन मिडनाइट ओशन और ग्लेशियर आइस दो कलर में मिलता है। हमारे पास इसका मिडनाइट ओशन ब्लैक कलर है। स्मार्टफोन का डिजाइन काफी इंप्रेसिव है। प्लास्टिक फ्रेम होने की वजह से यह काफी लाइटवेट (176 ग्राम) भी है। इसमें 6.44 इंच का FHD+ Amoled डिस्प्ले दिया गया है, जिसका कलर रीप्रॉडक्शन और व्यूइंग एंगल काफी शानदार हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और टॉप राइट कॉर्नर में छोटा सा पंच होल कैमरा मिल जाता है। गेम खेलते वक्त या कोई विडियो देखते वक्त यह पंचहोल कैमरा आपको किसी तरह से परेशान नहीं करता।
फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का बना है लेकिन इसकी फिनिशिंग ऐसी है कि आपको ग्लास जैसा दिखाई पड़ता है। हालांकि इस पर स्क्रैच आ सकते हैं जिस वजह से आपको फोन के ही साथ में आने वाला सिलिकॉन बैक कवर इस्तेमाल करना चाहिए। इस स्मार्टफोन की एक और हाईलाइट पीछे की तरफ दिया गया L-शेप वाला क्वॉड कैमरा सेटअप भी है। कंपनी का कहना है कि उनका यह कैमरा सेटअप डिजिटल कैमरा के डिजाइन से प्रेरित है।
इस फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स मिल जाते हैं, वहीं फोन के लेफ्ट साइड में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिल जाता है। इसमें आप दो सिम और एक मेमोरी कार्ड साथ में यूज कर सकते हैं। नीचे की तरफ आपको 3.5mm हेडफोन जैक, स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिल जाता है। खास बात है कि इस स्मार्टफोन के साथ 1,999 रुपये की कीमत वाले इयरफोन फ्री मिलते है। अधिकतर कंपनियों ने अब ईयर फोन देने बंद कर दिए हैं।
स्टोरेज और परफॉर्मेंस
Vivo V17 एक ही वेरियंट 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये फोन के स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो काफी स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। आप बिना किसी रुकावट के मल्टीटास्किंग और दिन भर के काम कर सकते हैं। हालांकि यह भी ध्यान में रहे कि यही प्रोसेसर कंपनी ने अपने 11 हज़ार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन Vivo U20 में भी दिया है।
फ़ोन को चार्ज करने या देर तक गेम खेलने पर भी यह गर्म नहीं होता। यह कंपनी के एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड FunTouch OS 9.2 पर काम करता है, जिसमें कस्टमाइजेशन के कई ऑप्शन्स हैं। स्मार्टफोन की साउंड क्वालिटी को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था।
कैमरा क्वॉलिटी
फ़ोन की कैमरा क्वॉलिटी आपको इम्प्रेस कर सकती है। इसमें आपको 4 रियर कैमरा मिलते हैं। मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।Vivo V17 से अच्छी Portrait फोटोज आती है। इसमें दिए गए Bokeh मोड से ली गई तस्वीरों का ब्लर आप बाद में भी Adjust कर सकते हो। फ़ोन में आप अल्ट्रा वाइड तस्वीरें लेने के साथ इस मोड में वीडियो भी बना सकते हो।
फ़ोन का मैक्रो मोड काफी बेहतरीन क्लोज अप तस्वीरें लेता है। कम रोशनी में तस्वीरें लेने के लिए NightMode काफी मददगार साबित होता है। खुली आंखों से भी जो चीजें आपको काफी अंधेरे वाली दिख रही होती हैं यह उनमें भी रोशनी भर देता है।
फोन का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। इससे आप नॉर्मल और Portrait दोनों मोड में तस्वीरें ले सकते हो। यह फोन आपको सेल्फी लेना भी सिखाता है। इसमें पहले से कुछ पोज दिए गए हैं जो आपको बताते हैं कि किस तरह सेल्फी बेहतर आएगी।
कीमत और बैटरी
वीवोमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 18W फास्ट चार्जर के साथ आती है। स्मार्टफोन करीब आधे घंटे में ही 30 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। यह बैटरी पूरा एक दिन आराम से चल जाती है। कंपनी ने वीवो V17 की कीमत 22,990 रुपये रखी है।
क्या आपको यह स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?
इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला Realme XT, Realme X2 और Redmi K20 जैसे स्मार्टफोन्स से है। इसमें अच्छी डिस्प्ले और बैटरी लाइफ मिलती है। हालांकि इसके प्रोसेसर पर सवाल किए जा सकते हैं। अगर आपको इस प्राइज रेंज में एक अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन चाहिए तो वीवो वी17 के बारे में विचार किया जा सकता है।
Vivo V17 स्पेसिफिकेशन्स
| परफॉर्मेंस | Snapdragon 675 |
| स्टोरेज | 128 GB |
| कैमरा | 48+8+2+2 MP |
| बैटरी | 4500 mAh |
| डिस्प्ले | 6.44″ (16.36 cm) |
| रैम | 8 GB |