Amazon ने अपने Echo सीरीज में एक और पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट स्पीकर को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है।…
स्मार्ट स्पीकर निर्माता और प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने Echo सीरीज में एक और पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट स्पीकर को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत Rs 4,999 है और यूजर्स इसे 4 दिसंबर यानि आज से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। इसे 18 दिसंबर से यूजर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्पीकर की वास्तविक कीमत Rs 5,999 है। इस समय भारतीय यूजर्स के बीच Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर्स लोकप्रिय बना हुआ है। 2018 में भारत में 7.53 लाख Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर्स बिके हैं। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्ट स्पीकर बाजार में Amazon Echo का मार्केट शेयर करीब 59 फीसद से ज्यादा है।
जैसा की नाम से ही साफ है कि Amazon Echo इनपुट पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे आप कहीं भी ले जा सकें। इसमें वायरलेस फीचर दिया गया है और इसकी साइज भी छोटी है, ताकि इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सके। Amazon के मुताबिक, भारतीय यूजर्स की डिमांड के हिसाब से ही इस स्पीकर को डिजाइन किया गया है। ये स्पीकर यूजर्स की डिमांड के हिसाब से ही हैंड्स फ्री एक्सपीरियंस उपलब्ध कराएगा। जिसे यूजर्स अपने घर में एक कमरे से दूसरे कमरे तक आसानी से मूव कर सकेंगे।
