Xiaomi Mi Note 10 इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन के कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है।…
अपने बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए जाने जाने वाली कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन Mi Note 10 को जनवरी 2020 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन के कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को Rs 40,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत OnePlus 7 सीरीज के पिछले दिनों लॉन्च हुए स्मार्टफोन OnePlus 7T से ज्यादा हो सकती है।
Xiaomi India ने अपने ट्वीटर हैंडल के नाम को बदलकर ‘Mi India #108MP is coming’ कर दिया है। इससे ये साफ है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने तीसरे ग्लोबल फोटोग्राफी चैलेंज 2019 का आयोजन किया है, जिसमें फोटोग्राफर्स को कैश और Xiaomi के स्मार्टफोन्स ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। इस कॉन्टैस्ट के लिए जो प्राइज लिस्ट किए गए हैं, उनसे ये पता चला है कि अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन को Rs 40,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
