गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपनी निर्भरता खत्म करने के लिए दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम बना रही है। कंपनी इसे अपने हार्डवेयर समेत स्मार्ट डिवाइस में इस्तेमाल करेगी। गुरुवार को जारी हुई द इंफोर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने अपना ओएस बनाने की जिम्मेदारी मार्क लुकोवस्की को सौंपी है, जो माइक्रोसॉफ्स ओएस जिसे विंडोज एनटी भी कहा जाता है कि को-ऑथर रह चुके हैं।
कैलीफोर्निया में तैयार हो रहा है नया फेसबुक कैंपस
- फेसबुक हार्डवेयर के वाइस प्रेसिडेंट एंड्रयू बोसवर्थ ने बताया कि हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी हमारे लिए जगह बनाए रखें। ऐसे में हम मार्केटप्लेस या बाजार में मौजूद अन्य कॉम्पिटिटरपर भरोसा नहीं कर सकते। इसलिए हमने इस काम को खुद करने का फैसला लिया।
- वर्तमान में फेसबुक ओकलुस जैसा दिखने वाला एआर/वीआर हेडसेट बना चुकी है। इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में अपना वीडियो कॉलिंग डिवाइस पोर्टल भी पेश कर चुकी है, जो फिलहाल एंड्रॉयड ओएस पर रन करता है।
- रिपोर्ट के बताया गया कि कैलीफोर्निया में फेसबुक का 7.70 लाख स्क्वायर फीट में कैंपस तैयार हो रहा है, इसकी क्षमता 4 हजार कर्मचारियों की है। कहा जा रहा है कि इस कैंपस की टीम पूरी तरह से नए हार्डवेयर बनाने के लिए डेडिकेटेड रहेगी।
- वर्तमान में भी फेसबुक की काफी बड़ी टीम कस्टम सिलिकॉन चिप और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर बेस्ड वॉयस असिस्टेंट सिस्टम पर काम कर रही है।
- कुछ समय पहले चीनी कंपनी हुवावे ने भी गूगल पर अपनी निर्भरता खत्म करने के लिए खुद का हार्मोनी ओएस का निर्माण किया। हुवावे के प्रेसिडेंट वांग चेंगलू का कहना है कि कंपनी अपने कस्टम मेड ऑपरेटिंग सिस्टम हार्मोनी को 2020 में आने वाली स्मार्टफोन रेंज में शामिल करेगी।
- उन्होंने आगे बताया कि हार्मोनी ओएस को ग्लोबली एंड्रॉयड से रिप्लेस नहीं किया जाएगा क्योंकि हुवावे अभी भी एंड्रॉयड को एक बेहतर ओएस मान रही है लेकिन धीरे-धीरे इसे रिप्लेस करना शुरू कर दिया जाएगा।
