यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म और अपहरण जैसे मामले में बढ़ोतरी हो रही है। कई मामलों में पीड़ित को जान तक गंवानी पड़ी है। कई बार पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित को बचा लेती है लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं हो पाता है। बाजार में कई ऐसे सेफ्टी गैजेट मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल करके घटना के समय महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद ही कर सकती है।
यह सभी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है
- पेपर स्प्रे गनपेपर स्प्रे गनइसके इस्तेमाल से आप अपने दुश्मन को चकमा दे सकते हैं। इसमें लगने वाले राउंड शेप बुलेट में टीयर(आसू) गैस और पेपर (मिर्ची) गैस का मिक्चर भरा होता है। टार्गेट पर शूट करते ही यह क्लाउड क्रिएट करती है। इसमें सामने वाले को कुछ देर के लिए दिखना बंद हो जाता है और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। यह भले ही कुछ देर के लिए होता हो लेकिन इतना समय अपना बचाव करने के लिए काफी है। इसे रखना भी लीगल है।
- टेज़र पल्सटेज़र पल्समहिलाएं इसी अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ रख सकती हैं। इसे रखना पूरी तरह से लीगल है क्योंकिइससे किसी को भी ज्यादा नुकसान नहीं होता। इसमें छोटी सी कार्टेज होती है, जिसे टार्गेट पर शूट करने पर ये उसे जोर का झटका देती है, जिससे सामने वाला थोड़ी देर के लिए निष्क्रिय हो जाएगा। इसमें लगी लेजर लाइट से आसानी से शूट किया जा सकता है। हालांकि इससे एक निश्चित दूरी तक ही निशाना लगाया जा सकता है।
- येलो जैकेट आईफोन केसयेलो जैकेट आईफोन केसहमेशा सेफ्टी गैजेट अपने साथ रखना शायद मुमकिन नहीं लेकिन लोग अपना स्मार्टफोन हमेशा अपने साथ रखते हैं। येलो जैकेट आईफोन केस एक स्मार्टफोन केस ही है जिसो फोन पर लगाया जा सकता है। इसमें एक इन-बिल्ट बैटरी होती है जो फोन को तो चार्ज करेगी ही साथ में यूजर की सुरक्षा भी करेगी। इसमें दो छोटे-छोटे टर्निमल्स लगे होते हैं जिसकी मदद से दुश्मन को शॉक दिया जा सकता है। जिसके वो कुछ देर के लिए निष्क्रिय हो जाएगा और आपको बचाव करने का समय मिल जाता है।
- जैप स्टन गनजैप स्टन गनसेल्फ डिफेंस के लिए यह एक पावरफुल और बेहतरीन गैजेट है। यह पंच की तरह दिखता है, जिसे हाथों में पहना जाता है। इसमें बैटरी लगती है जो बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। इसमें एक सेफ्टी बटन होती है, जिसे दबाते ही दुश्मन को 9,50,000 वोल्ट का झटका दिया जा सकता है। खास बात यह एक बार बैटरी डालने पर ये दो साल तक काम करेगा।
- इलेक्ट्रिक लिपस्टिक गनइलेक्ट्रिक लिपस्टिक गनयह गैजेट लिपस्टिक जैसे दिखता है जो वास्तव में एक इलेक्ट्रिक गन होती है। इसे आसानी से मैकअप बॉक्स में रखा जा सकता है साथ ही की-रिंग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से दुश्मन को जोर का झटका दिया जा सकता है। इसमें आगे की तरफ एक एलईडी बल्ब भी लगा होता है। बटन दबाने पर इंस्टेंट गन के साथ एलईडी बल्ब भी जलता है। इसमें रिचार्जेबल बैटरी लगी होती है जिसे मोबाइल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
- डोर स्टॉप अलार्मडोर स्टॉप अलार्मज्यादातर मामलों में देखा गया कि पीड़िता को घर में अकेला पाकर उनके साथ घर में घुसकर छेड़खानी या यौन उत्पीड़न किया गया। ऐसे में अगर घर में सुरक्षित रहने चाहते हैं तो डोर स्पेट अलार्म को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दरवाजे के नीचे लगाया जाता है जो घर की एंट्रेंस को लॉक भी करता है। जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति घर का दरवाजा खोलने की कोशिश करेगा तो न सिर्फ इसमे तेज अलार्म बजेगा बल्कि यूजर के स्मार्टफोन पर भी अलर्ट करेगा। इसे रिमोटली लॉक-अनलॉक भी किया जा सकता है।
