
कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने अपने फैन्स को क्रिसमस गिफ्ट दिया है. कंपनी ने अपनी नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक Z900 का 2020 वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू है. वहीं इस बाइक के BS-IV मॉडल की कीमत 7.69 लाख रुपये है. नई Z900 कावासाकी की भारत में पहली BS-VI कंप्लायंट बाइक है. नया मॉडल दो कलर ऑप्शन मैटेलिक स्पार्क ब्लैक/मैटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक और मैटेलिक ग्रेफाइट ग्रे/मैटेलिक स्पार्क ब्लैक में बिक्री के लिए उपलब्ध है.
फीचर्स
नई 2020 Kawasaki Z900 BS6 बाइक में 4 राइडिंग मोड रेन, रोड, स्पोर्ट और मैनुअल हैं. इसके अलावा बाइक में थ्री लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और दो पावर मोड भी हैं. फीचर्स की बात करें तो बाइक के फ्रंट में ऑल LED हैडलैंप सेटअप है. 10.9 इंच कलर्ड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. सिस्टम को कावासाकी Rideology ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट भी किया जा सकता है.
इंजन स्पेसिफिकेशंस
2020 Kawasaki Z900 BS-VI बाइक का 948cc, इनलाइन, 4 सिलिंडर इंजन 124hp पावर और 97Nm का टॉर्क जनरेट करता है. स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है. इस बाइक की टक्कर Suzuki GSX-S750, KTM 790 Duke और Triumph Street Triple S से है.
