Honor नए साल में करेगी बड़ी लॉन्चिंग, भारतीय बाजार में उतारेगी अपने लैपटॉप

चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली बनाने वाली कंपनी Honor ने मंगलवार को कहा कि वह लैपटॉप के साथ भारतीय कंप्यूटर मार्केट में उतरेगी. कंपनी साल 2020 की पहली तिमाही में दो विंडोज लैपटॉप लॉन्च करेगी. Honor Magic book लैपटॉप में दो अमेरिकी कंपनियों के चिपसेट होंगे- Intel और AMD. Honor के ओवरसीज मार्केटिंग एंड सेल्स प्रेसिडेंट James Zou ने बताया कि कंपनी 2020 में भारतीय बाजार में दो लैपटॉप लॉन्च करेगी. उसके लिये उसने माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करना शुरू किया है. वह कंपनी के प्रोडक्ट्स के लिये लाइसेंस देगी.

2020 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा लैपटॉप

कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीखों के बारे में कुछ साफ नहीं किया है, लेकिन कंपनी के नोट में कहा गया है कि 2020 की पहली तिमाही में AMD प्रोसेसर के साथ लैपटॉप को ग्लोबल तौर पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है. Zou ने कहा कि कंपनी 2020 में भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.

इसमें कंप्यूटर के अलावा एक नये टेलीविजन का लॉन्च भी शामिल है जो कंपनी के खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम Harmony OS पर काम करेगा. इसके अलावा स्मार्टवॉच और नये स्मार्टफोन जिसकी शुरुआत Honor 9X से होगी जो 512 गिगाबाइट की स्टोरेज कैपेसिटी देगा.

कंपनी ने डेवलप किया अपना ऑपरेटिंग सिस्टम

कंपनी अमेरिकी कंपनियों के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है. इन कंपनियों को Honor की पेरेंट कंपनी Huawei को प्रोडक्ट सप्लाई करने की छूट मिली है. Honor अपने नये स्मार्टफोन्स के लिये गूगल मोबाइल सर्विसेज (GMS) का इस्तेमाल नहीं कर पाई है. बैन की वजह से ही उसने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप किया है.

हालांकि, Honor 9X GMS के साथ आएगा. Zou ने कहा कि कंपनी के लिये मौजूदा स्थिति मुश्किल है लेकिन इसने कंपनी के लिये नए अवसर भी खोल दिये हैं. उनके मुताबिक कंपनी 2020 में भारत में नई पार्टनरशिप बनाने पर ध्यान देगी. इस साल के आखिर तक कंपनी 24 kits लॉन्च करेगी जिससे डेवलपर्स को ऐप को GMS से HMS पर बदलने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि ऐप को HMS पर लाने से भारतीय ऐप डेवलपर्स को दुनिया के बसे बड़े बाजार चीन का एक्सेस मिलेगा.

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.