इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन को 108 मेगापिक्सल के कैमरे फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। …

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S11 सीरीज या Samsung S20 सीरीज को फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन को 108 मेगापिक्सल के कैमरे फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के हाई एंड वेरिएंट को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं, इसमें तीन और रियर कैमरे भी दिए जा सकते हैं।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में Samsung अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold 2 को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, एक और लीक के मुताबिक, इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को 11 फरवरी को सेन फ्रेंसिस्को में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S11 सीरीज को अगले साल तीन स्क्रीन साइज 6.2 इंच, 6.4 इंच और 6.7 इंच के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसे लेटेस्ट Exynos 990 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।इस साल कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S10 सीरीज को तीन मॉडल्स के साथ पेश किया है। Samsung Galaxy S10 Plus को ड्यूल पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। अगले साल लॉन्च होने वाले इस सीरीज के टॉप एंड मॉडल को सेंट्रली अलाइंड पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। ग्लोबल बाजार में इस स्मार्टफोन को 5G फीचर के साथ भी पेश किया जा सकता है। कैमरे में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसका कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम को भी सपोर्ट कर सकता है।
