स्मार्टफोन ने लोगों की जिन्दगी में अपनी अलग जगह बना ली है। आमतौर पर लोग इस डिवाइस के जरिए एक-दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। साथ ही लोग इन डिवाइसेज में जरूरी तस्वीरें, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स स्टोर करते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने के साथ-साथ इसे हैकिंग के लिए भी टार्गेट किया जाता है। हैकर्स यूजर्स की एक गलती या असावधानी का फायदा उठाकर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। निजी डाटा को सुरक्षित रखने के लिए खुद ही सख्त कदम उठाने होंगे। आए दिन लोगों के फोन हैक हो रहे हैं और फिरौती के तौर पर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। चलिए आज जानते हैं कि यदि फोन हैक हो जाए तो क्या करना चाहिए और कैसे आप अपने मोबाइल को सुरक्षित रख सकते हैं…
मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम समय-समय पर करें अपडेट
अगर आप भी अपने डिवाइस को हैक होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा। आप अपने फोन में लेटेस्ट अपडेट के लिए नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ हैकर्स भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक करने की लगातार कोशिश करते रहते हैं।

3 of 7password
स्मार्टफोन पर जरूर सेट करें पासवर्ड
अपने स्मार्टफोन पर मुश्किल पासवर्ड जरूर सेट करें, जिससे कोई भी आपके फोन को एक्सेस ना कर सकें। हमेशा ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड आठ से दस लेटर्स का होना चाहिए, जिसमें एक बड़ा लेटर और छोटा लेटर होना जरूरी है।
पब्लिक वाई-फाई का यूज न करें
हैकर की नजर सबसे ज्यादा पब्लिक वाई-फाई पर होती है। इसलिए जहां तक संभव हो इंटरनेट के लिए मोबाइल डाटा का ही इस्तेमाल करें। या फिर ज्यादा जरूरी हो तो किसी दोस्त से हॉट्स-पॉट ले लें।

थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड न करें
भूलकर भी किसी थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड न करें। कई बार मैसेज में भी ऐप डाउनलोडिंग के लिंक आते हैं इनसे बचकर रहें। ऐप डाउनलोड करना हो तो ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से ही करें।

6 of 7mobile apps
एंटी वायरस एप का करें इस्तेमाल
वैसे तो फोन में एंटी वायरस की कोई खास जरूरत नहीं है लेकिन सिक्योरिटी के बढ़ते खतरे को देखते हुए एंटी वायरस रखना जरूरी हो गया है। प्ले स्टोर पर आपको AVG Free और Avast फ्री में मिल जाएंगे। या फिर आप पैसे खर्च करके Norton या Kaspersky का एंटी वायरस खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें फोन हैक हो जाने पर क्या करना चाहिए…

7 of 7बैंक अकाउंट
जैसे ही आपको संदेह हो कि आपका फोन हैक हो गया है तो सबसे पहले इंटरनेट बंद कर दें। दूसरा काम अपने फोन में दिख रहे किसी भी संदिग्ध एप को डिलीट करें। फाइल मैनेजर में जाकर चेक करें कि वहां कोई ऐसी फाइल तो नहीं है जिसे आप नहीं जानते हैं। उसे तुरंत डिलीट करें। यदि हैकिंग के बाद आपके बैंक अकाउंट से पैसा निकल गया है तो तुरंत अपने बैंक के नजदीकी ब्रांच में संपर्क करें। साइबर पुलिस को हैकिंग के बारे में जानकारी दें।
