
Lenovo ने बजट कीमत में Lenovo Ego स्मार्टवॉच की पेश, पढ़ें खासियतें
Lenovo ने राउंड डायल के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच Lenovo Ego को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस वॉच को मार्केट में Rs 1999 में उतारा है। खरीद के लिए इसे Amazon पर उपलब्ध करवाया गया है। Lenovo Ego स्मार्टवॉच Lenovo Life ऐप के साथ iOS और Android दोनों के साथ कम्पैटिबल है।
.jpg)
इस वॉच के फीचर्स की बात करें, तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटर और कई स्पोर्ट्स मोड जैसे की- वाकिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग आदि शामिल है। यह आपके स्लीप पैटर्न को भी ट्रैक कर सकती है। इस स्मार्टवॉच में अलग-अलग वाइब्रेटिंग पैटर्न्स हैं। यह फोन कॉल्स से लेकर टेक्स्ट मैसेज और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स के नोटिफिकेशन एलर्ट्स पर आधारित है। यह स्मार्टवॉच 50 मीटर तक वाटर-रेसिस्टेंट है। यह बर्न की गई कैलोरीज को भी मैप करती है और स्विमिंग के दौरान स्ट्रोक स्टाइल को भी मैप कर सकती है। की बैटरी लाइफ की बात करें, तो इसे सिंगल चार्ज पर 20 दिनों तक चलाया जा सकता है। वॉच लाइटवेट है और इसमें इन-बिल्ट 1.6 इंच का एंटी-रिफ्लेक्टिव मोनोक्रोम डिस्प्ले है।
.jpg)
Lenovo Ego में रिमोट कैमरा भी मौजूद है, जो डिस्प्ले पर सिंगल टैप पर पिक्चर क्लिक करता है। इसके साथ ड्यूरेबल ब्लैक स्ट्रैप मौजदू है, जो एक्सरसाइज या रनिंग आदि के दौरान भी ग्रिप नहीं खोता। इसके अलावा, इसमें 42mm एंटी-शाइन रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले और नाइट लाइट मोड भी दिया गया है।
इस स्मार्टवॉच के मुख्य फीचर्स में 24 घंटे रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट, 42mm एंटी-शाइन रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले, नाइट लाइट मोड, सिंगल चार्ज पर 20 दिनों की बैटरी लाइफ, सभी iOS और Android फोन्स के साथ कम्पेटिबिलिटी शामिल हैं।
