ये पांच सरकारी एप्स आपके फोन में होने ही चाहिए, आएंगे बहुत काम

digital india

पिछले कई वर्षों से भारत सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती आ रही है। सरकार के इन कड़े प्रयासों की बदौलत आज गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर कई सारे सरकारी एप्स मौजूद हैं, जिनसे आम लोगों को बहुत फायदा हुआ है। आज हम आपको सरकार के उन एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत काम आएंगे। तो चलिए जानते हैं इन सरकारी एप्स के बारे में…

DigiLocker – फोो

DigiLocker

डिजिलॉकर एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर मौजूद है। इस एप की साइज 7.2 एमबी है। लोग इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं। इससे लोगों को हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।Himaat Plus

Himaat Plus

सरकार ने इस एप को खास महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेश किया है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने-आप को रजिस्टर करना होगा। इसकी खूबी यह है कि अगर यूजर इस एप से मुश्किल परिस्थिति में अलर्ट भेजता है, तो यह जानकारी सीधा दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस को इस अलर्ट में यूजर की लोकेशन और ऑडियो जैसी जानकारी मिलती है। वहीं, इस एप का साइज एंड्रॉयड पर 12 एमबी और आईओएस प्लेटफॉर्म पर 37.2 एमबी है।

M Aadhaar 

लोगों के लिए यूआईडीएआई का एम-आधार एप बहुत काम का है, क्योंकि लोगों को इसमें कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 एमबी है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं।My Gov

My Gov

सरकार का यह एप बेहद खास है, क्योंकि लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले और एप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आपके पास किसी योजना को लेकर कोई सुझाव या आइडिया है तो आप सरकार को दे सकते हैं।

Voter Helpline

लोगों को इस एप से चुनाव से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही यह एप अपने यूजर्स को कैंडिडेट्स से लेकर नामांकन तक की जरूरी जानकारी देगा। इसके अलावा लोग इस एप के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज एंड्रॉयड पर 16 एमबी और आईओएस प्लेटफॉर्म पर 15.6 एमबी है। 

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.