Vivo Carnival: ₹13,000 तक के डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन खरीदने का मौका

Vivo Carnival: ₹13,000 तक के डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन खरीदने का मौका

Vivo Carnival इस दौरान कई ऑफर्स और डिस्काउंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे जिसमें एक्सचेंज ऑफर No Cost EMI क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिस्काउंट आदि शामिल हैं…

ई-कॉमर्स वेबसाइटका आयोजन किया गया है। यह इवेंट आज से शुरू होकर 9 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान कई ऑफर्स और डिस्काउंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे जिसमें एक्सचेंज ऑफर, No Cost EMI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिस्काउंट आदि शामिल हैं। साथ ही 13,000 रुपये तक की कटौती के साथ स्मार्टफोन खरीदे जा सकेंगे। वहीं, कुछ स्मार्टफोन्स को स्पेशल प्राइस में खरीदा जा सकेगा।  

इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 6,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ 1,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिय जाएगा। वहीं, No Cost EMI भी उपलब्ध कराई जा रही है।

इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। बाकी के ऑफर्स ऊपर जैसे ही हैं।

इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की MRP 32,990 रुपये है। इस पर 13,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत इस पर भी 7,450 रुपये तक का एक्सेचंज ऑफर दिया जा रहा है। फोन को No Cost EMI के साथ भी खरीदा जा सकेगा।

इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की MRP 27,990 रुपये है। इस पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 7,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। No Cost EMI के साथ भी फोन को खरीदा जा सकेगा।

इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।इस फोन की MRP 20,990 रुपये है। इस पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 7,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। No Cost EMI के साथ भी फोन को खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Tab A4s में मिलेगी 4,860mAh बैटरी, लॉन्च से पहले हुआ फीचर्स का खुलासा

Samsung Galaxy Tab A4s में मिलेगी 4,860mAh बैटरी, लॉन्च से पहले हुआ फीचर्स का खुलासा

Samsung Galaxy Tab A4s अगले हफ्ते CES 2020 इवेंट में शोकेस किया जा सकता है लेकिन इससे पहले यह टैबलेट FCC पर लिस्ट हो गया है…

Samsung इस साल अपना नया अफोर्डेबल टैबलेट Galaxy Tab A4s लॉन्च करने वाली है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी नए टैबलेट को अगले हफ्ते आयोजित होने वाले CES 2020 इवेंट में शोकेस कर सकती है। लॉन्च से पहले यह टैबलेट FCC वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जहां इसके कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग टैबलेट Galaxy Tab A4s को लेकर अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस डिवाइस को अफोर्डेबल कीमत में लॉन्च करेगी। 

FCC पर हुई लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy Tab A4s में ब्लूटूथ और वाईफाई सपोर्ट दिया जाएगा। इस डिवाइस में 8.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन लिस्टिंग में डिस्प्ले साइज और रेजोल्यूशन की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ये जरूर बताया गया है कि Galaxy Tab A4s में पावर बैकअप के लिए 4,860एमएएच की बैटरी जा सकती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।Galaxy Tab A4s को Android 9.0 Pie ओएस पर पेश किया जाएगा और इसका आकार 201.9mm x 124.4mm होगा। डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य लीक्स के मुताबिक कंपनी इसे LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया जा सकता है। लेकिन LTE सपोर्ट वाला डिवाइस केवल यूएस में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल को लॉन्च किया था, इसमें 2560 x 1600 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका वजन 420 ग्राम और यह 5.7mm स्लिम है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में ​इन-डिस्प्ले ​फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी गई है। डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें S Pen सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं।

एक बार चार्ज करने पर 5 दिन तक चलेगी स्मार्टफोन की बैटरी, डेवलप हुई नई तकनीक

रिसर्चर्स ने इसके लिए एक नई टेक्नॉलजी डेवलप की है। इस तकनीक की मदद से स्मार्टफोन की बैटरी लगातार 5 दिन तक चल सकती है…

स्मार्टफोन्स को बेहतर से बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन इसकी बैटरी की परेशानी हमेशा बनी ही रहती है। पहले के समय की बात करें तो Nokia के फोन्स की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 3 से 4 दिन तक चलती थी। लेकिन अब वो जमाना गया, क्योंकि दिन में एक बार स्मार्टफोन को चार्ज करना ही पड़ता है। वहीं, अगर बैटरी बैकअप कम हो तो दो बार चार्ज करना मजबूरी हो जाता है। हालांकि, अब बार-बार डिवाइस को चार्ज करने की परेशानी से निजात मिल सकती है।

दरअलस, रिसर्चर्स ने इसके लिए एक नई टेक्नॉलजी डेवलप की है। इस तकनीक की मदद से स्मार्टफोन की बैटरी लगातार 5 दिन तक चल सकती है। इसी तकनीक को इलेक्ट्रिक कारों के लिए इसतेमाल किया जा सकेगा जिसके बाद एक बार कार चार्ज करने पर 1,000 किलोमीटर चलाई जा सकेगी। इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने दी है।नई बैटरी सॉल्यूशन में ट्रेडिशनल लिथियम-आयन कॉम्बिनेशन की जगह नया कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि लिथियम-आयन बैटरीज को स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन और पेसमेकर को पावर देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब रिसर्चर्स ने लिथियम-आयन की जगह लिथियम-सल्फर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया है तो उन्हें चौंकाने वाले रिजल्ट्स देखने को मिले।

ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने कहा है कि वो इस नई तकनीक की मदद से बिना किसी परफॉर्मेंस या कैपिसिटी ड्रॉप के हाई स्ट्रेस लेवल बैटरी में मिल पाया है। रिसर्च टीम के मेंबर प्रोफेसर मैनक मजूमदार ने बताया है कि इस वर्ष इस तकनीक का ट्रायल कारों और ग्रिड्स पर किया जाएगा। इसके लिए रिसर्च टीम को ऑस्ट्रेलिया में सरकार और इंटरनेशनल इंडस्ट्री पार्टनर्स से 2.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग दी गई है।

प्रॉजेक्ट लीड कर रहे एक दूसरे डॉक्टर महदोख्त शाईबनी ने बताया है कि नई बैटरी सॉल्यूशन को दो से चार वर्ष के अंदर कर्मशियली उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके पेटेंट के लिए अभी एप्लीकेशन दी गई है

पेशेवर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए realme X2 Pro है एक शानदार स्मार्टफोन, 64MP कैमरा और दूसरे फीचर्स है लैस

realme के स्मार्टफोन्स डिजाइन और प्रोसेसर के मामले में आकर्षक और जबरदस्त तो रहते ही हैं साथ ही फोन के कैमरे भी लाजवाब रहे हैं। …

स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर realme हर तरह के फोन्स बनाने के लिए जाना जाता है। इसने प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स मार्केट में उतारे हैं और लोगों ने इसके फोन्स को काफी पसंद भी किया है। realme के स्मार्टफोन्स डिजाइन और प्रोसेसर के मामले में आकर्षक और जबरदस्त तो रहते ही हैं, साथ ही फोन के कैमरे भी लाजवाब रहे हैं। बात अगर हाल ही में लॉन्च हुए realme X2 Pro की करें, तो यह फोन एक पावरफुल और शानदार फोन है। फोन को देखने और यूज करने के बाद पता चलता है कि इसने हर मोर्चे पर काम किया है। वैसे कैमरे के मामले में यह फोन एक अलग ही कीर्तिमान रचते हुए दिखाई देता है। बता दें कि realme X2 Pro में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसमें 13MP का टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8MP का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। ऐसे में अगर आपको डिटेल के साथ फोटोग्राफी करनी है या फिर आप पेशेवर फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो realme X2 Pro आपकी बहुत मदद करेगा। कैमरा के मामले में realme X2 Pro फोन इसलिए भी खास है, क्योंकि यह सेल्फी के लिए भी नाइटस्केप मोड देता है। इसके अलावा कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा सेंसर से खींची गई तस्वीरें अच्छी आती हैं। तस्वीरों में डिटेल्स अच्छे से कैप्चर होते हैं और नॉयस भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही, वाइड-एंगल कैमरा की मदद से आप क्वालिटी वाली तस्वीरें ले सकते हैं और वीडियो को भी शूट कर सकते हैं। यह ग्रुप फोटो या ज्यादा एरिया कैप्चर करने में मदद करता है।पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर के लेवल को एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे तस्वीरें मनमुताबिक आएंगी। यह मोड सही एज डिटेक्शन के साथ काम करता है। इसके जरिए आपको बैकग्राउंड में नेचुरल डेप्थ ऑफ फील्ड भी देखने को मिलेगा। बात अगर इसके टेलीफोटो कैमरे की करें तो दिन हो या रात पूरे डिटेल और कलर के साथ यह फोटो कैप्चर करता है। 20x हाइब्रिड जूम की मदद से आप अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। तस्वीरों में नॉइज की समस्या नहीं दिखेगी। वैसे realme X2 Pro का 16MP का फ्रंट कैमरा भी काफी लाजवाब है। इससे ली गई तस्वीरें काफी क्लियर आती हैं।अगर आप तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो शूटिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो realme X2 Pro आपके लिए एक सही फोन है। अपने पावरफुल प्रोसेसर की वजह से यह स्मार्टफोन 4K 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इस फोन में अल्ट्रा स्टेडी शूटिंग मोड दिया गया है। यह एक स्टेबलाइजेशन आधारित सॉफ्टवेयर है। यह मोड आपको शूटिंग करते समय शेकनेस की समस्या से छुटकारा देता है। इस तरह आप किसी भी वक्त अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

कैमरा के अलावा आइए realme X2 Pro की अन्य खासियतों के बारे में बात करते हैं –

realme X2 Pro में पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855+ का इस्तेमाल किया गया है, जो ऑक्टा-कोर क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट चिपसेट है। यह प्रोसेसर स्पीड और मल्टीटास्किंग की समस्या को दूर कर देता है। इस पर PUBG Mobile और Call of Duty: Mobile जैसे हैवी गेम्स बिना किसी लैग के आसानी से चलते हैं।

बात realme X2 Pro के डिजाइन की करे तो एल्युमिनियम बॉडी के साथ फ्रंट और बैक पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। इसके बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश दी गई है। इसका 6.5 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले आपको प्रभावित करेगा, जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो काफी तेजी से काम करता है।

दो नैनो-सिम और डुअल 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आने वाला realme X2 Pro स्मार्टफोन Android 9 पर आधारित है और यह ColorOS 6.1 पर चलता है। कई फीचर्स के साथ इस वर्जन में कुछ नए फीचर्स भी आपको मिलते हैं जैसे कि डार्क मोड और गूगल डिजिटल वेलबींग ऐप। बता दें कि ColorOS में वीडियो एन्हांसर है जिसे ‘OSIE Vision’ नाम दिया गया है। इससे वीडियो की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बूस्ट करने में मदद मिलती है। यह स्मार्टफोन Widevine L1 DRM सर्टिफिकेशन के साथ आता है। Widevine L1 DRM गूगल क्रोम वेब ब्राउजर और एंड्रॉइड मीडियाड्रॉम का एक डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट कॉंपोनेट है। इससे यूजर्स हाई-रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को आसानी से देख पाएंगे।

realme X2 Pro में 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो काफी चलने के बाद भी डेढ़ दिनों तक साथ देती है। SuperVOOC चार्जर की मदद से फोन 0 से फुल चार्ज केवल 31 मिनट में हो जाता है। realme X2 Pro तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। हाल ही में realme X2 Pro का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट भी लॉन्च हुआ जिसकी कीमत 27,999 है।

realme X2 Pro हर लिहाज से एक बेहतरीन स्मार्टफोन है और ये आपके अनुभव को शानदार बनाता है। इसने डिजाइन, प्रोसेसर और खासकर कैमरा को लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अगर आप एक शानदार और प्रीमियम स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो realme X2 Pro आपके लिए बेस्ट स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

Rs 500 से कम कीमत और लंबी वैलिडिटी वाले, Airtel, Vodafone और Jio के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

आज हम आपको इन तीनों ही टेलिकॉम कंपनियों के Rs 500 से कम कीमत के प्रीपेड प्लान्स और उनमें ऑफर किए जा रहे बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।…

टेलिकॉम कंपनियों ने अपने एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को बढ़ाने के लिए दिसंबर 2019 से अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों में 43 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है। हालांकि, इन प्लान्स की दरों के बढ़ने के बाद भी कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं जो Rs 500 के अंदर आते हैं और उसमें यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। आज हम आपको इन तीनों ही टेलिकॉम कंपनियों के Rs 500 से कम कीमत के प्रीपेड प्लान्स और उनमें ऑफर किए जा रहे बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सब्सक्राइबर्स के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Jio के 9 ऐसे प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध हैं जो Rs 500 या उससे कम कीमत में आते हैं। इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को डाटा के साथ-साथ कॉलिंग फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इन प्लान्स में लंबी वैलिडिटी के साथ ही डाटा और कॉलिंग्स ऑफर किए जा रहे हैं।

Rs 399 के प्रीपेड प्लान मे यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही प्रतिदिन 1.5GB डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 3000 फ्री मिनट्स अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए ऑफर किया जाता है। वहीं, ऑन-नेट यानि की Jio-टू-Jio कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसके अलावा कंपनी के कम्प्लीमेंटरी ऐप्स और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जा रहे हैं।

Rs 399 के अलावा Rs 444 के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 फ्री मिनट्स ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सभी बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

Airtel

Airtel के Rs 379 वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को 6GB डाटा के साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसमें यूजर्स को Rs 100 का कैशबैक FASTag के लिए दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को कंपनी के कॉम्प्लिमेंटरी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

Rs 449 और Rs 399 के प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है। साथ ही इन प्लान्स में यूजर्स को कॉम्प्लिमेंटरी ऐप्स भी दिए जा रहे हैं। इसके Rs 449 के प्लान में रोज 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है, वहीं Rs 399 के प्लान में 1.5GB डाटा ऑफर किया जा रहा है।

Vodafone

Airtel की तरह ही Vodafone के Rs 379 वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को 6GB डाटा के साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को कंपनी के कॉम्प्लिमेंटरी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

Airtel की तरह ही Vodafone के Rs 399 वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही प्रतिदिन 1.5GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान मे यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। वहीं, Rs 449 वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही 2GB डेली डाटा ऑफर किया जाता है।

इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे OPPO, Vivo, Xiaomi, OnePlus के 5G स्मार्टफोन्स!

पिछले साल दुनिया के कुछ देशों में 5G सर्विस शुरू हो चुकी है। भारतीय यूजर्स को भी पिछले साल से ही इस सुपरफास्ट नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क टेक्नोलॉजी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस साल OPPO, Vivo, Xiaomi, OnePlus समेत कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारत में अपने 4G के साथ-साथ 5G स्मार्टफोन को भी इस साल लॉन्च करने वाली हैं। ये स्मार्टफोन्स साल के पहले क्वार्टर में लॉन्च किए जा सकते हैं। पिछले साल Samsung ने अपने 5G स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया समेत अमेरिकी देशों में लॉन्च किए हैं। इसके अलावा Huawei और Vivo ने भी अपने 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए हैं। भारत में इस साल अप्रैल से लेकर जून के बीच में 5G स्पेक्ट्रम को ऑक्शन किया जा सकता है। इसके बाद सर्विस की ट्रायल शुरू की जा सकती है।ग्लोबल रिसर्च फर्म TechArc के रिसर्चर्स का मानना है कि इस साल 15 से 18 मॉडल्स को 5G नेटवर्क फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को भारत में Rs 30,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, अफोर्टिबिलिटी फेक्टर को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस साल 4G और 5G दोनों मॉडल्स भारत में लॉन्च कर सकती हैं। वहीं, अगले साल स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां फुल फ्लेज्ड 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती हैं।

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ दिन पहले ही अपने बयान में कहा था कि वो इस साल करीब 10 5G स्मार्टफोन्स को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है। वहीं, OPPO, Vivo, OnePlus और Samsung ने इस साल अपने 5G स्मार्टफोन्स के लिए टाइमलाइन सेट कर दिया है। TechArc के मुताबिक, 1.5 मिलियन यानि की 15 लाख से ज्यादा 5G स्मार्टफोन इस साल भारत में शिप किए जा सकते हैं। हालांकि, ये आंकड़ा भारत में बिकने वाले कुल स्मार्टफोन का महज 1 प्रतिशत है।

ग्लोबल बाजार की बात करें तो Samsung, OnePlus, Huawei, Vivo, OPPO और Micromax पहले से ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में अपने 5G स्मार्टफोन्स बेच रहे हैं। वहीं, चिपसेट बनाने वाली कंपनियां Qualcomm, MediTek, Samsung और Huawei भी अपने फास्ट और 5G कॉम्पेटिबल चिपसेट डिजाइन कर रही हैं, जो लो लैटेंसी पर काम करती हैं। भारतीय प्रीमियम बाजार की बात करें तो OnePlus ने भारतीय बाजार में 5G स्मार्टफोन्स को पायलट तौर पर एक्सपोर्ट भी करना शुरू कर दिया है। Qualcomm के मुताबिक, भारत में अगले दो तिमाही में 5G रेडी स्मार्टफोन्स शिप होने शुरू हो जाएंगे। 

ओप्पो, वीवो और श्याओमी मिलकर बना रहे फाइल शेयरिंग फीचर, फटाफट भेज सकेंगे फोटो और वीडियो

  • थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भरता घटाने के लिए तीनों कंपनी ला रहीं ऐसा फीचर
  • इसकी मदद से 20 एमबीपीएस की स्पीड से फाइल शेयरिंग की जा सकेगी
  • यह फीचर सॉफ्टवेयर अपडेट से मिलेगा या ओएस में प्री-बिल्ट आएगा, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है

तीन चीनी स्मार्टफोन कंपनियां ओप्पो, वीवो और श्याओमी मिलकर क्रॉस ब्रांड फाइल शेयरिंग फीचर तैयार कर रहे हैं। इसकी मदद बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के तीन कंपनियों के स्मार्टफोन यूजर एक-दूसरे को तेज गति से मीडिया फाइल्स भेज सकेंगे। यह वन-स्टेप फाइल ट्रांसफर फीचर एमआईयूआई, कलरओएस और फनटचओएस पर बेस्ड फोन पर काम करेगा। यूजर्स के लिए इसे कब तक जारी किया जाएगा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एमआईयूआई, कलरओएस और फनटचओएस ने चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी, साथ ही इस तकनीक के खास फीचर्स को भी हाइलाइट किया कि कैसे यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगी।

चीनी साइट Weibo पर किया पोस्ट

a
a
s
a
a


पार्टनरशिप के तहत डिजाइन किए जा रहे इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए सिर्फ एक स्टेप में डायरेक्ट फाइल शेयरिंग की जा सकेगी। यानी इस चैनल से किसी थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अन्य कंपनियां भी बन सकती है इस अलायंस का हिस्सा

म्यूचुअल ट्रांसमिशन अलायंस के तहत बनाया जा रहा यह चैनल कई तरह के फाइल फॉर्मेट सपोर्ट करेगा और सिग्नल ट्रैफिक या नेटवर्क न होने जैसे दिक्कत के बिना ही हाई-स्पीड में फाइल शेयरिंग का एक्सपीरियंस देगा। फिलहाल इस अलायंस में वीवो, ओप्पो और श्याओमी शामिल है लेकिन इन कंपनी ने अन्य कंपनियों को भी इन्वाइट किया है ताकि स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन फाइल शेयरिंग एक्सपीरियंस दिया जा सके।

मिलेगी 20 एमबीपीएस की फाइल ट्रांसफरस्पीड

यह फीचर ब्लूटूथ पर निर्भर होगा, इसके जरिए 20 एमबीपीएस तक की स्पीड से फाइल ट्रांसफर की जा सकेगी। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है यूजर्स के लिए इस फीचर को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जारी किया जाएगा या इसे वीवो, ओप्पो और श्याओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के ओएस में प्री-बिल्ट फीचर के रूम में मिलेगा।

भारत में 4 जनवरी को लॉन्च होगा Vivo S1 Pro, आया टीजर

Vivo S1 Pro को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी शुक्रवार को वीवो ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के जरिए दी है. इसके अलावा ऐमेजॉन इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का एक टीजर भी जारी किया है.

Vivo S1 Pro

  • Vivo S1 Pro में मिलेगा क्वॉड कैमरा सेटअप
  • 4 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन

Vivo S1 Pro को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी शुक्रवार को वीवो ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के जरिए दी है. इसके अलावा ऐमेजॉन इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का एक टीजर भी जारी किया है. इससे ये साफ होता है कि लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स पोर्टल पर पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट पिछले महीने फिलीपींस में लॉन्च किया गया था. अब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. ऐमेजॉन इंडिया ने Vivo S1 Pro के लिए एक डेडिकेटेड पेज बनाया है. इस टीजर से ये जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन के बैक में डायमंड शेप वाला क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 48MP का मेन सेंसर मिलेगा.

जैसा कि हमने ऊपर बताया वीवो ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि S1 Pro स्मार्टफोन को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी की वेबसाइट के प्रमोशनल पेज पर भी दी गई है. इसके अलावा ऐमेजॉन इंडिया पर भी इस फोन का माइक्रोसाइट नजर आया है. ऐमेजॉन पर टीजर पेज से ये पुष्टि हो गई है कि Vivo S1 Pro की बिक्री जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से होगी.

इस पेज से पता चला है कि इस फोन के बैक में डायमंड शेप वाला AI क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा. साथ ही ये भी टीज किया गया है कि यहां रियर में 48MP प्राइमरी सेंसर भी होगा. ये जानकारी सामने आई है कि यहां एक AI सुपर वाइड कैमरा और एक AI मैक्रो कैमरा भी इस कैमरा सेटअप में मौजूद होगा. टीजर पेज के मुताबिक यहां फ्रंट में 32MP का कैमरा सेल्फी के लिए मिलेगा. फिलहाल ऐमेजॉन पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए नोटिफाई मी बटन लाइव कर दिया गया है. इच्छुक ग्राहक यहां जाकर रजिस्टर कर सकते हैं.अगर इंडियन वेरिएंट फिलीपींस वेरिएंट के जैसा होता है तो इसमें फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल मिलेगा. इसके खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.38-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 4,500mAh की बैटरी दी गई है. फिलीपींस में इसकी कीमत PHP 15,999 (लगभग 22,500 रुपये) रखी गई है. याद के तौर पर बता दें Vivo S1 Pro को सबसे पहले मई में चीन में लॉन्च किया गया था. हालांकि इसका डिजाइन पूरी तरह से अलग है. इस वेरिएंट में डायमंड शेप वाला कैमरा सेटअप बैक में नहीं दिया गया है. ऐसे में हालिया टीजर से साफ है कि ग्लोबल वेरिएंट को ही भारत में उतारा जाएगा.

कल से इन स्मार्टफोन्स से खत्म हो जाएगा WhatsApp का सपोर्ट

WhatsApp पुराने एंड्रॉयड, iOS वर्जन से वॉट्सऐप का सपोर्ट खत्म कर रहा है. इसके साथ Windows 10 Mobile OS पर चलने वाले वॉट्सऐप से भी सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा. 

  • 31 दिसंबर से WhatsApp पुराने ओएस से बंद कर रहा है सपोर्ट.
  • Windows 10 Mobile OS में नहीं काम करेगा WP.

31 दिसंबर 2019 से कुछ स्मार्टफोन्स में WhatsApp काम करना बंद कर देगा. कंपनी ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया है और हमने भी इसके बारे में आपको पहले बताया है. अगर आप भी इन पुराने स्मार्टफोन में से यूज करते हैं तो आप अपग्रेड कर सकते हैं.

फेसबुक की कंपनी WhatsApp ने FAQ पेज अपडेट करके इसमें उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताया जिनमें वॉट्सऐप का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा. इनमें Android, iOS और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स हैं.

Android 2.3.7 वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स या इससे नीचे के वर्जन वाले फोन में वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद किया जा रहा है. अगले साल यानी 2020 से यूजर्स इममें वॉट्सऐप यूज नहीं कर पाएंगे. कंपनी ने कहा है कि इन फोन से यूजर्स वॉट्सऐप अकाउंट नहीं बना सकते हैं.

Windows ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन से 31 दिसंबर 2019 से वॉट्सऐप का सपोर्ट खत्म कर दिया जाएगा. माइक्रोसॉफ्ट ने खुद अपने Windows 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद कर दिया है.   

इन वर्जन के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स में WhatsApp का सपोर्ट बंद किया जा रहा है.

— Windows ऑपरेटिंग सिस्टम वाले सभी स्मार्टफोन्स

—iOS 8 या इससे नीचे के वर्जन वाले आईफओन या आईपैड

— Android version 2.3.7 या इससे नीचे के वर्जन

अगर आपके पास इन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स हैं तो आप इन्हें अपडेट कर लें. अगर फोन बदल रहे हैं तो गूगल ड्राइव पर वॉट्सऐप चैट्स का बैकअप लें. अगर चाहें तो आप हर चैट्स में जा कर एक्स्पोर्ट करके इसे अपने जीमेल अकाउंट में सेव कर सकते हैं.

Alert! अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले iPhones को हैक होने का ज्यादा है खतरा

ब्रिटेन के रिसर्चर्स ने हाल ही में एक खुलासा किया है जिसमें कहा गया है कि iPhone यूजर्स अन्य स्मार्टफोन यूजर्स से 167 गुना ज्यादा बार हैकर्स द्वारा टारगेट किए जा सकते हैं।…

Alert! अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले iPhones को हैक होने का ज्यादा है खतरा

इस साल डाटा लीक्स और स्मार्टफोन हैक्स होने के कई मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों ही सबसे ज्यादा सिक्योर माने जाने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp हैक होने का मामला सामने आया है। पिछले दिनों इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को थर्ड पार्टी बग की वजह से हैक किया गया, जिसकी वजह से दुनिया भर को 1,400 लोग भी प्रभावित हुए। ब्रिटेन के रिसर्चर्स ने हाल ही में एक खुलासा किया है जिसमें कहा गया है कि iPhone यूजर्स अन्य स्मार्टफोन यूजर्स से 167 गुना ज्यादा बार हैकर्स द्वारा टारगेट किए जा सकते हैं, यानि कि iPhone को हैक करने में अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले हैकर्स ज्यादा दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

दरअसल, यूके (यूनाइटेड किंगडम) स्थित case24.com के रिसर्चर्स ने मंथली गूगल सर्च वॉल्यूम के आधार पर डाटा एकत्रित करके इस बात की जानकारी हासिल की है। रिसर्चर्स ने पाया कि किस तरह विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स और अलग-अलग ऐप्स को हैकर्स टारगेट कर रहे हैं। रिसर्चर्स ने पाया कि ब्रिटेन में 10,040 iPhone यूजर्स को हैकर्स द्वारा टारगेट किया गया, जो कि एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन Samsung के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। हैकर्स ने केवल 700 Samsung यूजर्स को टारगेट किया है जो कि दूसरे नंबर पर है।वहीं, हैकर्स ने LG, Nokia, Sony जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स को इन दोनों स्मार्टफोन्स के मुकाबले कम टारगेट किया है। इन स्मार्टफोन्स को 100 से भी कम बार टागरेट किया गया है। कंपनी ने ये सर्वे ब्रिटेन के कुल 12,310 लोगों ने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कैसे किया जा सकता है ये सर्च किया। वहीं, यूजर्स ने Facebook, Amazon, Netflix आदि को कैसे हैक किया जा सकता है ये भी सर्च किया है। अगस्त 2019 में Apple ने अपने iPhone यूजर्स के लिए नया पैच भी जारी किया है जिसकी वजह से iPhones को और भी ज्यादा सिक्योर बनाया गया है।