Apple के 16 इंच वाले नए मैकबुक प्रो की बिक्री शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

16-Inch MacBook Pro

16-Inch MacBook Pro – फोटो : appleApple ने पिछले महीने 15 इंच वाले मैकबुक प्रो को रिप्लेस करते हुए 16 इंच का नया मैकबुक प्रो पेश किया था। 16 इंच मैकबुक प्रो को कंपनी की वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है। नए लैपटॉप को खासतौर पर डेवलपर्स, फोटोग्राफर्स, फिल्ममेकर, म्यूजिक प्रोड्यूसर को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। एपल ने नए मैकबुक से अपने पुराने 15 इंच वाले मैकबुक प्रो को रिप्लेस किया है।वहीं अब एपल के इस 16 इंच वाले मैकबुक प्रो की बिक्री अमेजन इंडिया और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। एपल के 16 इंच वाले मैकबुक प्रो की शुरुआती कीमत 1,99,900 रुपये है। नया मैकबुक प्रो दो प्रोसेसर वेरियंट में उपलब्ध है जिसमें एक 2.6GHz का हेस्काकोर इंटेल आई7 और दूसरा 2.3GHz का ऑक्टाकोर इंटेल को i9 शामिल हैं। दोनों में 16 जीबी रैम मिलेगी।

Amazon पर मैकबुक प्रो के साथ ऑफर्स की बात करें तो 16GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 1,89,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं दूसरा वेरियंट 10 हजार रुपये की छूट के साथ 2,29,990 में बिक रहा है। इसके अलावा यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 7,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

16 इंच वाले मैकबुक के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ग्राफिक्स के लिए AMD रेडियन प्रो 5000M ग्राफिक्स मिलेगा। इसमें छह स्पीकर्स दिए गए हैं। 16 इंच मैकबुक प्रो में एपल का टच बार, टच आईडी सेंसर, फोर्स टच ट्रैकपैड और एपल टी-2 सिक्योरिटी चिप मिलेगी।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें चार थंडरबोल्ट 3 पोर्ट मिलेंगे जिनमें यूएसबी 3.1 जेनरेशन-2 का सपोर्ट होगा। इसकी स्पीड 10Gbps होगी। इसके अलावा आपको 3.5एमएम का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5 और 720 पिक्सल का फेसटाइम कैमरा मिलेगा। नए मैकबुक का वजन दो किलोग्राम है। इसमें 100 वॉट ऑवर की बैटरी है।

Fujifilm X-Pro3 मिररलेस कैमरा भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी फ्लिप डिस्प्ले

Fujifilm X-Pro3

Fujifilm X-Pro3 FujifilmEUफ्यूजीफिल्म ने एक्सप्रो 3 (Fujifilm X-Pro3) मिररलेस कैमरा भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लेटेस्ट कैमरा को क्लासिक रेट्रो डिजाइन दिया है, जो इसको आकर्षक बनाता है। इतना ही नहीं शानदार लुक के साथ लोगों को इस कैमरा में इमेज प्रोसेसर का भी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इस कैमरा के वजन को कम करने के लिए टाइटेनियम बॉडी का उपयोग किया है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि एक्सप्रो 3 में दुनिया पहला एडवांस्ड हाइब्रिड व्यू फाइंडर दिया गया है, जिससे यूजर्स कैमरा सेंसर को ऑप्टिकल से इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर के बीच स्विच कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं फ्यूजीफिल्म एक्स-प्रो 3  की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Fujifilm X-Pro3 की कीमत

कंपनी ने इस मिररलेस कैमरा को 1,55,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, कंपनी इस कैमरे के Duratect सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट को नए साल में पेश करेगी, जिसकी कीमत 1,73,999 रुपये होगी। हालांकि, कंपनी ने इस दोनों वर्जन के फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Fujifilm X-Pro3 की स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने कैमरा में दुनिया पहला ऐसा व्यू फाइंडर दिया है, जिससे यूजर्स ऑप्टिकल से इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर के बीच स्विच कर सकेंगे। साथ ही ईवीएफ (EVF) ब्राइट और हाई-रिजॉल्यूशन (3.69 मिलियन डॉट ऑरगेनिक) वाले ईएल पैनल का इस्तेमाल करता है, जिससे कैमरे की विजिबलिटी बेहतर हो जाती है। इसके अलावा इस कैमरा में ‘क्लासिक नेग’ मोड भी दिया गया है। वहीं, यूजर्स को एक्स-प्रो 3 में 64 जीबी यूएचएस आईआई एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा।

Fujifilm X-Pro3 का सेंसर और डिस्प्ले

फ्यूजिफिल्म ने इस मिररलेस कैमरा में 26.1 मेगापिक्सल का एक्स-ट्रांस सीमॉस 4 सेंसर और एक्स-प्रोसेसर 4 इमेज प्रोसेसर इंजन दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 1.28 इंच का एलसीडी पैनल मिलेगा। साथ ही यूजर्स इस कैमरे की स्क्रीन को 180 डिग्री तक फ्लिप कर सकते हैं।

Fujifilm X-Pro3 की कनेक्टिविटी

कंपनी ने इस कैमरा में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी, 2.5एमएम जैक, माइक्रोफोन और वायर रिमोट अटैचमेंट जैसे फीचर्स दिए हैं।  

Google Pay से लिंक करें एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, जानें आसान तरीका

डिजिटल पेमेंट के लिए गूगल पे का काफी इस्तेमाल होता है। यूजर्स के बीच गूगल पे काफी पॉप्युलर है क्योंकि यह बेहतर सिक्यॉरिटी के साथ यूजर्स को पेमेंट सर्विस उपलब्ध कराता है। इसकी एक और खास बात है कि इसमें आप एक से ज्यादा बैंक अकाउंट को लिंक कर सकते हैं।

navbharat times

गूगल पे से लिंक करें एक से ज्यादा बैंक अकाउंटनई दिल्ली
डिजिटल पेमेंट आजकल काफी पॉप्युलर हो रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग गूगल की पेमेंट सर्विस Google Pay को यूज करते हैं। यह ऐप न सिर्फ आसानी से पैसों से ट्रांजैक्शन और पेमेंट की सहूलियत देता है, बल्कि यह यूजर्स की सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखता है। गूगल पे का इस्तेमाल यूजर अपने बैंक अकाउंट को लिंक करके कर सकते हैं। इसकी खास बात है कि इसमें आप एक से ज्यादा बैंक अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। यह पेमेंट सर्विस UPI पर आधारित है।अगर आप उन यूजर्स में से हैं जिनके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं और इनका आप रेग्युलर इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल पे से इसे लिंक करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान स्टेप्स के बारे में बता रहें हैं, जिन्हें फॉलो करते हुए आप गूगल पे से अपने कई बैंक अकाउंट्स को लिंक कर सकते हैं।

ऐसे लिंक करें बैंक अकाउंट
– गूगल पे ऐप को ओपन करें।
– ऐप ओपन के बाद ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन लाइन पर टैप करें।
– यहां दिए गए गए सेटिंग्स ऑप्शन पर टैप कर ‘Payment Methods’ में जाएं।
– पेमेंट मेथड्स में जाकर ऐड बैंक अकाउंट पर टैप करें।

– यहां दिए गए बैंक की लिस्ट में से अपने बैंक को चुनें।

– अब यहां बैंक कार्ड नंबर के 6 डिजिट नंबर और एक्सपायरी डेट जैसे डीटेल को एंटर करें।
– इसके बाद ऐप को बैंक डीटेल वेरिफाइ करने दें।
– इसके बाद आपको ‘Create UPI PIN’ को सिलेक्ट करें।
– एसएमएस कोड के जरिए बैंक से लिंक नंबर को वेरिफाइ करें।
– नया UPI पिन ऐड और कन्फर्म करें।

यूपीआई पिन एक यूनीक नंबर है जो गूगल पे के जरिए की जाने वाले खरीददारी या पेमेंट को ऑथराइज करता है।

जरूरी टिप
गूगल पे ऐप में यूजर अपने मल्टीपल बैंक अकाउंट में से किसी एक को प्राइमरी बैंक अकाउंट के तौर पर सिलेक्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से किसी भी पेमेंट रिसीव या करने के लिए यही बैंक अकाउंट बाइ डिफॉल्ट इस्तेमाल होगा। ऐसा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

सेटिंग्स में जाएं।
– सेटिंग्स ऑप्शन में दिए गए पेमेंट मेथड्स में जाएं।
– उस अकाउंट को सिलेक्ट करें जिसे आप प्राइमरी के तौर पर यूज करना चाहते हैं।
– इसके बाद ‘Select as primary account’ को सिलेक्ट करें।

रिलायंस जियो ने बदला 98 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो ने अपने 98 रुपये वाले प्लान को अपडेट कर दिया है। अपने टैरिफ प्लान महंगे करने के कुछ दिन बाद ही इस प्लान को फिर से लाया गया था। अब जियो ने इस प्लान में थोड़ा सा बदलाव करते हुए एसएमएस की संख्या बढ़ा दी है। बता दें कि 3 दिसंबर से एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए थे।

इसके बाद 6 दिसंबर से रिलायंस जियो ने भी अपने सभी टैरिफ प्लान की कीमतों को बदल दिया था। ऐसे में कंपनी का सबसे छोटा प्लान 129 रुपये का हो गया था और 98 रुपये वाले पुराने प्लान को बंद कर दिया गया था। हालांकि इस फैसले के कुछ दिन बाद ही कंपनी एक बार फिर 98 रुपये वाला प्लान ले आई थी।

क्या है Reliance Jio का 98 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें ग्राहकों को कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इसके अलावा जियो से जियो नेटवर्क पर कॉलिंग मुफ्त रहती है। वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अलग से चार्ज देना होगा। कंपनी इस प्लान के साथ में ही IUC वाउचर (अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए) लेने की सुविधा भी देती है। इसके अलावा अब इस प्लान में 300 एसएमएस मिलेंगे। पहले एसएमएस की संख्या 100 थी।

एयरटेल और वोडाफोन का 98 वाला प्लान
बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। हालांकि इसमें किसी प्रकार की कॉलिंग सुविधा या टॉकटाइम नहीं मिलता। यह एक इंटरनेट प्लान है जिसमें 6 जीबी डेटा मिलता है।

अब बिना नेटवर्क कॉल कर पाएंगे Airtel यूजर्स, इन 24 स्मार्टफोन्स में आएगा फीचर

एयरटेल यूजर्स अब बिना नेटवर्क भी कॉलिंग कर पाएंगे। भारती एयरटेल ने अपनी VoWi-Fi या वॉइस ओवर वाई-फाई सर्विस को दिल्ली एनसीआर सर्कल में ऑफिशली इंट्रोड्यूस कर दिया है। कुछ महीने पहले ही रिपोर्ट्स आई थीं कि एयरटेल अपनी इस सर्विस को कुछ सर्कल्स में लॉन्च कर सकता है। अब कंपनी ने इसे एक सर्कल में लॉन्च कर दिया है और जल्द ही इसे बाकी यूजर्स के लिए भी लाया जाएगा।एयरटेल VoWi-Fi सर्विस का नाम Airtel Wi-Fi Callingरखा गया है। एयरटेल की यह सर्विस चार स्मार्टफोन कंपनियों के 24 स्मार्टफोन मॉडल्स पर यूजर्स को मिल रही है। इन ब्रैंड्स में ऐपल, सैमसंग, शाओमी और वनप्लस शामिल हैं। बता दें, रिलायंस जियो भी iPhone 11 Pro यूजर्स को VoWi-Fi सर्विस दे रहा है। एयरटेल को सोर्सेज की ओर से कन्फर्म किया गया है कि VoWi-Fi कॉलिंग को कई लोकेशंस में टेस्ट किया जा रहा है।

इन डिवाइसेज को सपॉर्ट

एयरटेल की वाई-फाई कॉलिंग सर्विस OnePlus 7 और 7T सीरीज के स्मार्टफोन्स, Apple iPhone 11 सीरीज, सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और शीओमी की Redmi K20 सीरीज के डिवाइसेज को सपॉर्ट कर रही है। जल्द ही इस लिस्ट में और भी प्रीमियम डिवाइसेज जुड़ सकते हैं।ऐसे काम करेगा फीचर
VoWi-Fi फीचर को इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस के कॉल सेटिंग्स मेन्यू में जाकर इस फीचर को ऑन करना होगा। यह फीचर फ्लैगशिप डिवाइसेज में Wi-Fi Calling सेटिंग्स में मिल जाएगा। इसके ऑन होने पर अगर डिवाइस में नेटवर्क नहीं आ रहा तो यह सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी। एयरटेल की के लिए एक ऐक्टिव वाई-फाई नेटवर्क होना जरूरी है। यह फेसटाइम, वॉट्सऐप या मेसेंजर कॉलिंग की तरह ही काम करता है। इसके लिए किसी अडिशनल ऐप की मदद नहीं पड़ेगी।

इस तरह चमकाएं अपना स्मार्टफोन, पुराना लगने वाला मोबाइल हो जाएगा एकदम नया

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीरआजकल लोगों में टचस्क्रीन फोन का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। न सिर्फ मोबाइल बल्कि टैब से लेकर टीवी तक सभी टचस्क्रीन में उपलब्ध हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दूर से सुंदर दिखने वाली यह स्क्रीन जरा सा हाथ लगने से ही मैली हो जाती है, और नतीजा होता है आपकी डिस्प्ले पर गंदे निशान

mobile screen clean

mobile screen clean – फोटो : mobile funखैर, स्क्रीन पर आने वाले मामूली निशान को तो आप साफ कर सकते हैं, लेकिन यदि गंदगी का कोई गहरा निशान फोन की रंगत बिगाड़ दें तो क्या करेंगे? आपको मालूम होगा कि अगर आपकी स्क्रीन पर निशान पड़ जाते हैं तो आप सही से काम भी नहीं कर पाते हैं, क्योंकि वो निशान आपको बार-बार स्क्रीन पर दिखाई देने लगते हैं।

mobile screen clean

mobile screen clean – फोटो : techiebeatयदि आप अपने फोन की गंदी स्क्रीन साफ कर रहे हैं तो आप साफ करते वक्त उस पर ज्यादा दवाब न डालें इससे स्क्रीन खराब होने का डर बना रहता है। स्क्रीन को साफ करने के लिए बाजार में कई तरह के लिक्विड मिलते हैं, उनसे सफाई करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आप कपड़े पर हल्का पानी डालकर आसानी से स्क्रीन साफ कर सकते हैं।स्मार्टफोन या टैब की टचस्क्रीन को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें। यह काफी सॉफ्ट होता है और इससे स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं आते। जब आप अपने मोबाइल पर स्क्रीन गार्ड लगवाते हैं तो दुकानदार से माइक्रोफाइबर कपड़ा लेना न भूले। चश्मे को साफ करने में भी इसी तरह के कपड़े का यूज किया जाता है। इसमें साधारण कपड़े के मुकाबले काफी मुलायम रेशे होते हैं। बाजार में यह अलग से भी मिल जाता है।

Realme X2 Star Wars Edition भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ टीजर

realme x2 star wars edition

realme x2 star wars edition – फोटो : flipkartरियलमी एक्स2 स्टार वॉर एडिशन (Realme X2 Star Wars Edition) भारत में दस्तक देने वाला है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी इस एडिशन का टीजर अपनी साइट पर लाइव कर दिया है। टीजर के मुताबिक, कंपनी स्टार वॉर एडिशन को 17 दिसंबर के दिन नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में एचडी प्लस डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। 

उम्मीद की जा रही है कि रियलमी एक्सटी 730 जी के साथ ही रियलमी एक्स2 का स्टार वॉर एडिशन भी पेश होगा। बता दें कि रियलमी एक्सटी 730 जी स्मार्टफोन चीन में पेश हुए रियलमी एक्स2 का भारतीय वेरियंट है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 730जी को दो वेरियंट में पेश किया जाएगा जिसमें एक वेरियंट स्टार वॉर एडिशन होगा। दोनों फोन के अलावा कंपनी रियलमी इयरबड्स एयर भी पेश करेगी, जिसका लुक काफी हद तक एपल के एयरपॉड्स से मिलता है।

Realme XT 730G की भारत में संभावित कीमत

Realme XT 730G के भारतीय कीमत की तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन चीन के बाजार में इसकी कीमत की बात करें तो Realme X2 के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,200 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,899 युआन यानी करीब 19,300 रुपये है।

Realme XT 730G की संभावित स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि Realme XT 730G, Realme X2 का भारतीय वर्जन है। Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Mi Note 10 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस समय हर कैटेगरी के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिल रहे हैं। इस कड़ी में अब चीन की टेक कंपनी शाओमी जल्द ही भारत में एमआई नोट 10 (Mi Note 10) स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस डिवाइस में 108 मेगापिक्सल का कैमरा और एचडी डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले एमआई नोट 10 को यूरोप में पेश किया था। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे इस फोन की भारत में लॉन्चिंग की जानकारी मिली है।

Mi Note 10 से जुड़ी रिपोर्ट

टेक साइट गिजमो चाइन ने एमआई नोट 10 से जुड़ी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है। रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई नोट 10 को जनवरी 2020 तक भारतीय बाजार में उतारेगी। हालांकि, अब तक कंपनी इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने एमआई नोट 10 को चीन में एमआई सीसी9 प्रो के नाम से पेश किया था।

Mi Note 10 और Note 10 Pro की कीमत

शाओमी ने इस फोन के 6 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की 549 यूरो (43,200 रुपये) और नोट 10 प्रो के 8 जीबी रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 649 यूरो (51,000 रुपये) रखी थी। सूत्रों की मानें तो कंपनी भारत में इस फोन के दोनों वेरियंट की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच रखेगी।

Mi Note 10 और Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इन दोनों फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस सीरीज के फोन्स को ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिला है। वहीं, दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।

Mi Note 10 और Note 10 Pro का कैमरा

कैमरा की बात करें तो नोट 10 और 10 प्रो में पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, पांच मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और दो मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Mi Note 10 और Note 10 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने दोनों फोन में डुअल नैनो सिम, 4जी VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 5,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

Amazfit GTR का टाइटेनियम और ग्लिटर एडिशन भारत में लॉन्च, 24 दिन चलेगी बैटरी

शाओमी के स्वामित्व वाली कंपनी Huami ने भारतीय स्मार्टवॉच बाजार में अमेजफिट जीटीआर का नया एडिशन पेश किया है। कंपनी ने Amazfit GTR 47mm के दो नए वेरियंट पेश किए हैं जिनमें टाइटेनियम और ग्लिटर वेरियंट शामिल हैं। इनमें से एमेजफिट जीटीआर का 47एमएम वाला वेरियंट टाइटेनियम वर्जन में मिलेगा, वहीं 42एमएम वाले वर्जन का ग्लिटर एडिशन पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो 47 एमएम वाले टाइटेनियम वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 42एमएम ग्लिटर एडिशन की कीमत 12,999 रुपये है। दोनों वेरियंट की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। Amazfit GTR 47 टाइटेनियम को लेकर बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी का दावा किया है। इसमें रबड़ स्ट्रैप दिया गया है।

Amazfit GTR 47 वर्जन की बैटरी को लेकर 24 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है, वहीं 42एमएम वाले वेरियंट की बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है। 47 एमएम वाले वर्जन में 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं 42 एमएम वाले में 1. 2 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। दोनों स्मार्टवॉच के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। साथ ही एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। 

वाटर रेसिस्टेंट के लिए दोनों वॉच में 5 ATM रेटिंग है। इसके अलावा इसमें जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ v5.0, 24 घंटे हर्ट मॉनिटरिंग और 12 तरह के स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। इन दोनों स्मार्टवॉच के जरिए आप टेक्स्ट मैसेज कर सकते हैं और सभी तरह के नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वॉच के जरिए आप म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Google मैप्स जल्द ही सुरक्षित रात यात्रा के लिए उज्ज्वल रूप से लिट सड़कों को हाइलाइट करने के लिए एक नई ‘लाइटिंग’ सुविधा जोड़ें

इस सुविधा के भारत में पहले पायलट होने की उम्मीद है, हालांकि इस पर कोई शब्द नहीं है कि हम इसे कब लॉन्च कर सकते हैं।

हाइलाइट

  • Google को प्रकाश के साथ सड़क दिखाने के लिए एक नई परत जोड़ने के लिए कहा जाता है
  • जिन सड़कों को जलाया गया है, उन्हें पीले रंग में दिखाया जाएगा
  • ऐप के बीटा वर्जन के एपीके टियरडाउन में फीचर का पता चला था
Google मैप्स जल्द ही सुरक्षित रात यात्रा के लिए उज्ज्वल रूप से लिट सड़कों को हाइलाइट करने के लिए एक नई 'लाइटिंग' सुविधा जोड़ें

‘लाइटिंग ’नामक नई सुविधा उपयोगकर्ताओं को उन सड़कों की पहचान करने में मदद करेगी जो उज्ज्वल रूप से जलाई जाती हैं

सुरक्षित रूप से घर की ओर चलने में आपकी मदद करने के लिए, Google मैप्स कथित रूप से उज्ज्वल सड़कों को उजागर करने के लिए अपनी सेवा में एक नई सुविधा जोड़ने की योजना बना रहा है। Google को अपने उपयोगकर्ताओं के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रकाश व्यवस्था के साथ सड़क दिखाने के लिए एक नई परत जोड़ने के लिए कहा जाता है। जिन गलियों को जलाया जाता है, उन्हें पीले रंग में दिखाया जाएगा ताकि वे उन सड़कों से अलग हो सकें जो अंधेरे हैं। ऐप के बीटा वर्जन के एपीके टर्बडाउन में फीचर का पता चला था। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या Google इसे सार्वजनिक संस्करण में लाइव करेगा।

जैसा कि XDA Developers द्वारा खोजा गया, ‘लाइटिंग’ नाम का नया फीचर उपयोगकर्ताओं को उन सड़कों की पहचान करने में मदद करेगा जो उज्ज्वल रूप से जलाई जाती हैं। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, यह सुविधा उन सड़कों को अच्छी रोशनी के साथ पीले रंग के हाइलाइट के साथ उजागर करेगी, जो उपयोगकर्ताओं को खराब या बिना रोशनी वाले सड़कों से बचने में मदद करेगी।

यह उम्मीद की जाती है कि इस सुविधा को पहले भारत में शुरू किया जाएगा, जहां महिलाओं की सुरक्षा एक राष्ट्रीय-स्तर का मुद्दा है। इस सुविधा से उन लोगों की रात की यात्रा में मदद करने की उम्मीद की जाती है जो इलाके से अपरिचित हैं। अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है कि Googleसड़कों पर प्रकाश व्यवस्था पर डेटा कैसे एकत्र और अद्यतन करेगा।

Google उन लोगों के लिए नई सुविधाएँ जारी कर रहा है जो किसी स्थान पर नए हैं या जो पर्यटक हैं। नवंबर में, Google मैप्स ने एक नया अनुवाद फीचर जोड़ा , जिससे एक फोन को स्थानीय लिंगो में एक स्थान का नाम और पता बोलने की अनुमति मिलती है ताकि यात्रियों को अपने मेजबानों के साथ संवाद करने में मदद मिल सके। इसके अलावा, दिशाओं और स्थान के नामों से परे गहन वार्तालापों के लिए, Google मानचित्र अब उपयोगकर्ता को सीधे Google अनुवाद ऐप से भी लिंक करेगा।

इसके अतिरिक्त, Google मैप्स ने पिछले महीने एक नई कार्यक्षमता की घोषणा की जो उपयोगकर्ताओं को सिफारिशों के लिए स्थानीय गाइड का पालन करने देगी।उसके बाद, उपयोगकर्ता Google मानचित्र पर स्थानीय गाइड की सिफारिशों को देख सकते हैं। वे Google मैप्स ऐप के फॉर यू सेक्शन में टॉप लोकल गाइड पा सकेंगे।