Havells BT9003 Trimmer Review: बजट में एक बढ़िया ट्रिमर

अमर उजाला डॉट कॉम पर आपने स्मार्टफोन, इयरफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच का रिव्यू बहुत पढ़ा है, लेकिन हम एक ऐसे गैजेट का रिव्यू करने जा रहे हैं जो सभी पुरुषों के लिए एक जरूरी गैजेट है। जी हां, आज हम हैवेल्स के नए ट्रिमर Havells BT9003 का रिव्यू करने वाले हैं। इस कीमत 1,995 रुपये है। इसकी बैटरी को लेकर 50 मिनट के बैकअप का दावा किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा यह है ट्रिमर?हैवेल्स के इस ट्रिमर को फास्ट चार्जिंग दी गई है। ऐसे में आप इसे महज 90 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी क्विक चार्ज दिया गया है। आमतौर पर किसी ट्रिमर को फुल चार्ज करने में 3-4 घंटे तक का वक्त लगता है। वहीं इसकी बैटरी लाइफ भी 50 मिनट की है। इसमें ऑटो लॉक दिया गया है। इसमें 20 लॉक दिया गया है। ट्रिमर को आप 0.5 एमएम से लेकर 10एमएम तक अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दिए गए ब्लेड को धो भी सकते हैं। ब्लेड मेटल का है। ट्रिमर के साथ आपको बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर, यूएसबी केबल, क्लीनिंग ब्रश और ऑयल केन मिलती है। डिजाइन के मामले में हैवेल्स का यह ट्रिमर बढ़िया है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और फिनिशिंग भी शानदार है। इसकी बॉडी पर ही बैटरी इंडिकेटर दिया गया है जो आपको बैटरी के बारे में बताता है। आमतौर पर किसी ट्रिमर में बैटरी इंडिकेटर डिस्प्ले नहीं मिलती है। स्टेनलेस स्टील की है। ट्रिम की बेहतरीन तरीके से की गई है। ऐसे में पैकेट से निकाले बिना भी आप ट्रिमर को देख सकते हैं। ट्रिमर के सेंटर में पावर बटन दिया गया है, जबकि कॉम्ब की लेंथ सेटिंग के लिए नीचे की ओर एक बटन मिलता है जो कि ट्रैक बॉल की तरह है।परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें रिव्यू के दौरान हमने इस ट्रिमर को इस्तेमाल किया। परफॉर्मेंस को लेकर हमें कोई समस्या नहीं आई। ट्रिमिंग के दौरान अटकने जैसी कोई समस्या हमें नहीं आई। इसकी ब्लेड काफी तेजी से काम करते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इसे इस्तेमाल करने में आपको कोई खतरा है। इसके ब्लेड चौड़े हैं जो ट्रिमिंग में काफी मदद करेंगे। कॉम्ब की फिटिंग भी अच्छी है। बैटरी का बैकअप भी अच्छा है। खास बात यह है कि इसके साथ आपको बैटरी इंडिकेटर मिलता है जो कि काफी मददगार है। तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप कोई स्टाइलिश ट्रिमर खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 2,000 रुपये के करीब है तो Havells BT9003 आपके लिए परफेक्ट है।

फोन की बैटरी से परेशान हैं और पावर बैंक खरीदने की सोच रहे हैं तो ध्यान में रखें ये टिप्स

tips before buying power bank for smartphone

समय के साथ एक से बढ़ कर एक स्मार्टफोन्स आज बाजार में हैं। सबमें फीचर्स की भरमार है। लेकिन, एक मुद्दा ऐसा है जो आज भी लोगों को परेशान कर रहा है और वह है फोन की बैटरी। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी फोन की बैटरी एक दिन से ज्यादा चल जाए। 

इस समस्या का उपाय बना है पावर बैंक। यह एक ऐसी डिवाइस है जिसे पहले चार्ज करने के बाद हम अपना मोबाइल और टेबलेट चार्ज कर सकते हैं। सफर के दौरान तो पावर बैंक बहुत ही काम आता है। लेकिन, पावर बैंक कौन सा लें यह भी बड़ा सवाल है। आज हम आपको बताएंगे कि पावर बैंक लेने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पावर बैंक की कितनी है पावर

सबसे पहले तो आप यह देख लें कि जो पावर बैंक आप लेने जा रहे हैं उसकी क्षमता आपके मोबाइल की बैटरी की क्षमता से कम से कम दो से तीन गुना ज्यादा हो। ज्यादातर स्मार्टफोन आजकर 3500 से 4000 एमएएच की बैटरी कैपेसिटी के आ रहे हैं। ऐसे में आपका पावर बैंक कम से कम 10 हजार एमएएच का होना चाहिए। ऐसा होने पर आप फोन को दो से तीन बार चार्ज कर पाएंगे।

आउटपुट वोल्टेज है बहुत जरूरी

इस बात का भी ध्यान रखें कि पावर बैंक का आउटपुट वोल्टेज आपके फोन के बराबर या उससे ज्यादा हो। ऐसा न होने पर पावर बैंक आपके फोन को काफी धीमी गति से चार्ज करेगा। 

ज्यादा चार्जिंग पोर्ट वाला बेहतर

आज कल बाजार में ऐसे पावर बैंक उपलब्ध हैं जिनमें दो या तीन चार्जिंग पोर्ट दिए होते हैं। तो पावर बैंक ऐसा खरीदें जिसमें एक से ज्यादा चार्जिंग पोर्ट हों। ऐसे में आप कई डिवाइस एक साथ चार्ज कर पाएंगे, जिससे आपका समय भी बचेगा और आपके डिवाइस में बैटरी भी बनी रहेगी।

देखें कितना फास्ट है पावर बैंक

आपका पावर बैंक कितना बढ़िया है और कितने अच्छे से आपके फोन को चार्ज करता है, इसका पता लगाने के लिए आप एक माइक्रो यूएसबी चार्जिंग किट खरीद सकते हैं जो आपके मोबाइल या पावर बैंक के बीच कनेक्ट हो जाता है। इससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन जल्दी चार्ज होगा या नहीं।

OnePlus 7T से मंहगा हो सकता है Xiaomi Mi Note 10, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

Xiaomi Mi Note 10 इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन के कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है।…

अपने बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए जाने जाने वाली कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन Mi Note 10 को जनवरी 2020 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन के कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को Rs 40,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत OnePlus 7 सीरीज के पिछले दिनों लॉन्च हुए स्मार्टफोन OnePlus 7T से ज्यादा हो सकती है।

Xiaomi India ने अपने ट्वीटर हैंडल के नाम को बदलकर ‘Mi India #108MP is coming’ कर दिया है। इससे ये साफ है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने तीसरे ग्लोबल फोटोग्राफी चैलेंज 2019 का आयोजन किया है, जिसमें फोटोग्राफर्स को कैश और Xiaomi के स्मार्टफोन्स ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। इस कॉन्टैस्ट के लिए जो प्राइज लिस्ट किए गए हैं, उनसे ये पता चला है कि अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन को Rs 40,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 5 सीरीज के एक और स्मार्टफोन की जानकारी आई सामने, 17 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Realme अपने अगले स्मार्टफोन Realme XT 730G या Realme X2 को इसी महीने लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के साथ Realme Buds भी लॉन्च किए जा सकते हैं। 17 दिसंबर को Realme XT 730G के साथ ही कंपनी अपने Realme 5 सीरीज के एक और स्मार्टफोन Realme 5i को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन, इस स्मार्टफोन को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन के लिए स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को RMX2030 मॉडल नंबर के नाम से लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को पहले ही थाइलैंड में सर्टिफिकेशन मिल चुका है। साथ ही साथ इसे भारत में भी BIS सर्टिफिकेशन दिया जा चुका है।ऐसे में ये संभव है कि इसे Realme 5i के नाम से 17 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Android 9 Pie पर आधारित ColorOS6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भी कंपनी ने भारत में Realme 3 सीरीज के तहत Realme 3i को इस साल लॉन्च किया है। ऐसे में कंपनी अपने एक और नंबर सीरीज वाले स्मार्टफोन के इस वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है।Realme 5 सीरीज में अब तक Realme 5Realme 5 Pro और Realme 5s को लॉन्च किया जा चुका है। ये स्मार्टफोन इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा। Realme 5s को पिछले ही महीने लॉन्च किया गया है, जबकि Realme 5 और Realme 5 Pro फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किए गए थे। क्वॉड रियर कैमरे के साथ आने वाले ये बजट रेंज का पहला सीरीज है। इस सीरीज के अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेट अप दिया गया है।यही नहीं, इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ लॉन्च किए गए हैं। Realme 5 Pro और Realme 5s को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, Realme 5 और Realme 5s में दमदार 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है। ऐसे में Realme 5i में कुछ ऐसे ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन को भी Rs 10,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। 

बिना क्लीनर ऐप के खाली करें स्मार्टफोन का स्टोरेज, जानें तरीका

स्मार्टफोन के स्टोरेज को थर्ड पार्टी क्लीनर ऐप्स की मदद से खाली करना अब खतरनाक हो सकता है। हाल में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ये ऐप यूजर डेटा की चोरी करते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप बिना थर्ड पार्टी क्लीनिंग ऐप्स का इस्तेमाल किए अपने फोन के स्टोरेज के खाली कर सकते हैं।

स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर फोन के स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वे फोन में मौजूद फालतू फोटोज और विडियोज को डिलीट कर स्पेस बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह समस्या फिर से सामने आ जाती है। वहीं, कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो थर्ड पार्टी स्टोरेज क्लीनर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले तक इन ऐप्स का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं थी, लेकिन हाल में आई एक रिपोर्ट में इन्हें खतरनाक बता दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे क्लीनर ऐप हैं जो यूजर डेटा की चोरी करने के साथ ही डिवाइस को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप बिना क्लीनर ऐप्स की मदद लिए अपने फोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं।
1- Cache क्लियर करेंज्यादातर ऐंड्रॉयड ऐप्स यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए cache (कैश) डेटा का इस्तेमाल करते हैं। कैश डेटा समय की बचत तो करता है, लेकिन यह फोन के इंटरनल स्टोरेज में काफी जगह ले लेता है। अगर इसे समय-समय पर क्लियर न किया जाए तो यह स्टोरेज कम करने के साथ ही फोन की स्पीड को भी धीमा कर देता है। बता दें कि किसी ऐप के सही ढंग से काम करने के लिए कैश डेटा की जरूरत नहीं पड़ती। यह केवल यूजर की सहूलियत के लिए होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि जब भी आपको अपने फोन के स्टोरेज को खाली करने का ख्याल आए तो सबसे पहले आप कैश डेटा को डिलीट करें। यह तुरंत आपके फोन में स्टोरेज को बढ़ा देगा। हर ऐप यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए अपना कैश बनाता है। आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में दिए गए स्टोरेज ऑप्शन में जाकर हर ऐप के कैश डेटा को क्लियर कर सकते हैं।

2- बैकअप हुए गूगल फोटोज को करें डिलीट
फोन में क्लिक की गई सभी फोटोज का गूगल फोटो ऑटोमैटिकली बैकअप ले लेता है। यह अच्छा भी है क्योंकि इससे यह पक्का हो जाता है कि आपके फोटो हमेशा सेफ रहेंगे और फोन खोने या बदलने की स्थिती में भी आप उन्हें ऐक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, कई यूजर यह गलती करते हैं कि वे फोटो के बैकअप होने के बाद भी उसे डिवाइस पर सेव रखते हैं। ऐसा करने से फोन के स्टोरेज में कमी आती है। बेहतर होगा कि आप गूगल पर स्टोर हुए फोटोज को सिस्टम मेमरी से डिलीट कर दें। अगर आपको किसी कॉन्टेंट को तुरंत ऐक्सेस नहीं करना है तो आप गूगल फोटोज में दिए गए ‘Free up space’ ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से सारे फोटो फोन से तो डिलीट हो जाएंगे लेकिन क्लाउड पर सेव रहेंगे।

3- फालतू ऐप्स को करें डिलीट
हम में कई ऐसे यूजर हैं जिन्हें फोन में ढेरों ऐप रखने की आदत होती है। इन ऐप्स की संख्या 100 तक भी हो सकती है। मजेदार बात यह है कि इनमें से आधे ऐप ऐसे होते हैं जिनकी जरूरत केवल इंस्टॉल किए जाने के वक्त होती है। वहीं, कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम महीनों से इस्तेमाल नहीं कर रहे। फोन के स्टोरेज के लिए अच्छा रहेगा कि इन फालतू ऐप्स की पहचान कर उसे डिलीट कर दिया जाए।

4- डाउनलोड फाइल्स को करें डिलीट
सभी स्मार्टफोन एक डाउनलोड फोल्डर के साथ आते हैं। इस फोल्डर को आमतौर पर ‘My Files’ में जाकर देखा जा सकता है। समय बीतने के साथ ही इसमें कई सारी डाउनलोड की हुई फाइलें सेव हो जाती है। इनमें से कुछ ही ऐसी होती होंगी जिनकी जरूरत डाउनलोड किए जाने के कुछ दिन बाद होती होगी। फोन के स्टोरेज का खाली करने के लिए बेहतर होगा कि उन फाइल्स को डिलीट कर दिया जाए जिसकी जरूरत न हो।

5-जंक फाइल्स को हटाएं
अगर ऊपर बताए गए तरीकों के बाद भी आपके फोन का स्टोरेज पूरा तरह फ्री नहीं हो रहा तो बेहतर होगा कि आप डिवाइस के जंक फाइल्स को डिलीट करें। जंक फाइल्स को डिलीट करने के लिए आप गूगल फाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जंक फाइल्स वे फाइलें होती हैं जो न तो कैश में दिखती हैं और ना हीं डाउनलोड्स में। नजर न आने के बावजूद भी ये स्मार्टफोन के स्टोरेज को कम करने का काम करती हैं। गूगल फाइल्स फोन में मौजूद ड्यूप्लिकेट फाइल्स को डिटेक्ट कर लेता है और यूजर को बताता है कि कौन से ऐप ज्यादा स्टोरेज ले रहे हैं।

6- एसडी कार्ड का करें इस्तेमाल
अगर आपके स्मार्टफोन का इंटरनल स्टोरेज आपकी जरूरत के हिसाब से कम है, तो बेहतर होगा कि आप एक एसडी कार्ड का इस्तेमाल करें। आजकल लगभग सभी फोन माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं

सैमसंग गैलेक्सी A51 प्रेस रेंडर लीक 12 दिसंबर को सामने आया

सैमसंग दुनिया में नए ए-सीरीज़ उपकरणों की एक किस्म को लाने के लिए तैयार हो रहा है, और सबसे अनुमानित में से एक निश्चित रूप से गैलेक्सी ए 51 है । ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी पूर्ववर्ती, ए 50 , बिक्री के मामले में, नई नवनिर्मित ए-लाइन का राजा था।

हमने पहले से ही CAD-स्थित रेंडर में A51 को देखा है , और इसे FCC पर भी देखा गया है । अब यह आधिकारिक-दिखने वाले प्रेस रेंडरर्स के झुंड का समय है, इसे अपनी सभी महिमा में चित्रित करते हैं।

यह फोन एक कैमरा आइलैंड शेप का दावा करता है, जो अपने 2020 डिवाइसों के लिए सैमसंग के ट्रेडमार्क के रूप में लगता है, जिसमें एल-आकार की व्यवस्था है, जिसमें शूटर खुद के अंदर हैं। A51 सैमसंग का सबसे किफायती हैंडसेट होगा जिसके रियर पर क्वाड कैम सेटअप होगा।

प्राथमिक एक 48 MP f / 2.0 है, और आपको एक 12 MP f / 2.2 अल्ट्रावाइड, 5 MP डेप्थ सेंसर, और 5 MP f / 2.4 समर्पित मैक्रो कैमरा भी मिलता है। यह आधिकारिक सामग्रियों में सबसे बड़ी बात करने वाले बिंदुओं में से एक होने की उम्मीद है, क्योंकि बहुत तंग क्लोज़-अप यह सक्षम बनाता है।

पिछली A- सीरीज़ जनरेशन की “3D ग्लासस्टिक” बिल्ड यहाँ रहने के लिए है, केवल अब इसमें पेस्टल शेड पैटर्न कॉम्बोस है।फोन को प्रिज़्म क्रश व्हाइट, ब्लैक, पिंक और ब्लू में पेश किया जाएगा। केंद्रित पंच-होल सेल्फी कैम सैमसंग के आगामी फोन पर उन विशिष्ट विशेषताओं में से एक प्रतीत होता है, जो उन्हें प्रतियोगिता से बेहतर ढंग से अलग करता है।

A51 का माप 158.5 x 73.6 x 7.9 मिमी है, और इसका वजन 172 ग्राम है। यह Exynos 9611 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसमें 4 / 6GB रैम और 64 / 128GB स्टोरेज है, जो माइक्रोएसडी के माध्यम से विस्तार योग्य है। स्क्रीन 6.5 इंच FHD + सुपर AMOLED है, जबकि 32 MP f / 2.2 फ्रंट-फेसिंग कैमरा के लिए होल-पंच है। फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले किस्म का है। 4,000 एमएएच की बैटरी रोशनी को चालू रखती है, और इसमें 15W चार्जिंग के लिए समर्थन है।

गैलेक्सी A51 12 दिसंबर को एक कार्यक्रम में आधिकारिक हो जाएगा, जो पहले वियतनाम में सैमसंग के हाथ से छेड़ा गया था। यह उस अवसर पर घोषित एकमात्र हैंडसेट हो सकता है, जैसा कि जाहिरा तौर पर A71 और अन्य आगामी A- श्रृंखला मॉडल के एक जोड़े को केवल अगले साल दिन का प्रकाश दिखाई देगा।

OnePlus ला सकता है एक मिड-रेंज स्मार्टफोन, फोटोज हुए लीक

उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 8 सीरीज को 2020 की पहली छमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा. अक्टूबर में लीक्ड तस्वीरों से ये जानकारी मिली थी कि इस लाइनअप में OnePlus 8 Pro शामिल होगा. हालांकि अभी कुछ और नई तस्वीरें भी नजर आईं हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि वनप्लस एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लाने की भी तैयार कर रहा है.

  • 2020 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है OnePlus 8 सीरीज
  • इस सीरीज के तहत OnePlus 8 Pro की हो सकती है लॉन्चिंग

उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 8 सीरीज को 2020 की पहली छमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा. अक्टूबर में लीक्ड तस्वीरों से ये जानकारी मिली थी कि इस लाइनअप में OnePlus 8 Pro शामिल होगा. हालांकि अभी कुछ और नई तस्वीरें भी नजर आईं हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि वनप्लस एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लाने की भी तैयार कर रहा है. इसका नाम OnePlus 8 Lite हो सकता है. इसे एफोर्डेबल मिड-रेंज कैटेगरी में लॉन्च किया जा सकता है.

91mobiles ने @OnLeaks के साथ साझेदारी में OnePlus 8 Lite की कुछ तस्वीरें लीक कीं हैं. यहां इस स्मार्टफोन को पूरे 360 डिग्री में देखा जा सकता है. इन रेंडर्स में OnePlus 8 Lite के डिजाइन का पहला लुक देखा जा सकता है. जारी तस्वीर में देखा जा सकता है कि ये स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले और पंच होल कटआउट के साथ आएगा. साथ ही रियर में रेक्टेंग्युलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. इसमें कुछ कैमरे और कुछ सेंसर्स होंगे.

OnePlus 8 Lite के इन कथित रेंडर्स से जो डिजाइन देखने को मिल रहा है वो सैमसंग के अपकमिंग Galaxy S11, Note 10 Lite और Galaxy A91 से मिलता जुलता लग रहा है. @OnLeaks के मुताबिक यहां 6.4-इंच या 6.5-इंच के बीच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. साथ ही यहां फ्रंट में पंच होल कटआउट के साथ सिंगल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा. रेंडर्स से ये भी जानकारी मिली है कि यहां टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा. अलर्ट स्लाइडर लेफ्ट में होगा और हेडफोन जैक का सपोर्ट नहीं मिलेगा.OnePlus 8 Lite का रियर पैनल ब्लू ग्रेडिएंट फिनिशिंग और कर्व्ड ग्लास के साथ आएगा. यहां रियर में कैमरा मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप के साथ कुछ सेंसर भी नजर आए हैं. यहां LED फ्लैश के अलावा ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) सेंसर मौजूद हो सकता है. फिलहाल इसके बाकी स्पेसिफकेशन्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. रेंडर्स से ये मालूम चल रहा है कि ये स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा. साथ ही ये भी संभव है कि कंपनी डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ उतारे. आपको बता दें कंपनी ने 2015 में एफोर्डेबल सेगमेंट में OnePlus X को उतारा था. हालांकि बाद में कंपनी ने इस सेगमेंट को छोड़ा और कहा कि वो सिर्फ फ्लैगशिप सेगमेंट में ध्यान देना चाहती है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में कदम रखना चाह रही है.

साल 2019 में स्मार्टफोन्स में दिखे ये टॉप ट्रेंड्स, देखें पूरी लिस्ट

साल 2019 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी अच्छा रहा. एक से बढ़कर स्मार्टफोन इस साल भी देखने को मिले. यहां जानें इस साल स्मार्टफोन्स में किस तरह के ट्रेंड देखने को मिले.

साल 2019 में स्मार्टफोन्स में दिखे ये टॉप ट्रेंड्स, देखें पूरी लिस्ट

Samsung Galaxy Fold

  • साल 2019 में स्मार्टफोन्स को लेकर काफी प्रयोग देखने को मिले
  • फोल्डेबल फोन से लेकर 64MP कैमरे तक काफी कुछ रहा ट्रेंड में

साल 2019 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी अच्छा रहा. एक से बढ़कर स्मार्टफोन इस साल भी देखने को मिले. वनप्लस और रियलमी जैसी कंपनियों ने कई स्मार्टफोन्स सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किए. भारतीय बाजार स्मार्टफोन के नजरिए से काफी बड़ा बाजार है. खासतौर पर बजट और मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की यहां डिमांड काफी ज्यादा है. यहां हम बात कर रहे हैं उन ट्रेंड्स की जो साल 2019 में स्मार्टफोन्स में काफी ज्यादा देखे गए. यहां हम खासतौर पर भारतीय बाजार के लिहाज से ट्रेंड को शामिल कर रहे हैं.

मेनस्ट्रीम हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा:

साल 2018 के बीच में वीवो ने NEX में पहली बार पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल कैमरे को उतारा था. इसके बाद वीवो ने ही V15 Pro के साथ पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा दिया. इसके बाद कई स्मार्टफोन्स में ये मॉड्यूल को देखने को मिला. Realme X में करीब 16 हजार की रेंज में पॉ-अप सेल्फी कैमरा इस साल दिया गया. साथ ही Asus 6Z जैसे स्मार्टफोन्स में फ्लिप कैमरा भी देखने को मिला. सैमसंग ने अपने एक प्रीमियम स्मार्टफोन में इस साल रोटेशन कैमरा मॉड्यूल को भी शामिल किया.

कैमरे को लेकर हुए काफी प्रयोग:

इस साल की शुरुआत में Xiaomi ने Note 7 सीरीज में एफोर्डेबल सेगमेंट में 48MP कैमरा स्मार्टफोन्स में देकर तहलका मचा दिया. इसके बाद 48MP कैमरा हर स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा बनने लगा. इसके बाद रियलमी ने इस कहानी आगे बढ़ाते हुए पहली बार भारत में 64MP वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया. इसके बाद अब शाओमी भारत में 108MP कैमरे वाला फोन लाने जा रहा है, जिसकी लॉन्चिंग अगले साल होगी. मेगापिक्सल बढ़ने के साथ-साथ कंपनियों ने लो-लाइट फोटोग्राफी और बेहतरीन जूम कैपेसिटी भी देने की कोशिश की. सिर्फ इतना ही नहीं मल्टी कैमरा सेटअप की भी इस साल काफी धूम रही. रियलमी ने Realme 5 सीरीज में पहली बार बजट सेगमेंट में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया. इसमें मैक्रो लेंस को शामिल किया गया.

फास्ट चार्जिंग:

एक तरफ जहां इस साल बजट सेगमेंट से ही यहां बैटरियां काफी ज्यादा कैपेसिटी वाली दी जाने लगीं. तो वहीं फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का ट्रेंड इस साल काफी ज्यादा बढ़ा. हाल ही में Realme ने अपने X2 Pro स्मार्टफोन में 50W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जिससे ये फोन महज 33 मिनट के भीतर पूरा चार्ज हो जाता है. इतनी जल्दी चार्ज होने वाला ये भारत का पहला स्मार्टफोन है.

90Hz डिस्प्ले:

इस साल स्मार्टफोन में एक और नई चीज देखने को मिली, वो है स्मूद डिस्प्ले. यानी फास्ट रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले. इस साल वनप्लस ने अपने OnePlus 7 सीरीज में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले को उतारा. अब ये ट्रेंड में आ गया है. अभी रियलमी के X2 Pro में ऐसा ही रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया.

फोल्डेबल स्मार्टफोन:

इस साल स्मार्टफोन कंपनियों ने अनूठा प्रयोग करते हुए अकल्पनीय लगने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन को उतारा. इसमें खासतौर पर सैमसंग Galaxy Fold और Huawei Mate X हैं. इसके बाद हाल ही में Motorola ने अपने फोल्डेबल फोन Razr की लॉन्चिंग की और Xiaomi भी नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लाने की तैयारी में है. बहरहाल सैमसंग ने Galaxy Fold को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. उम्मीद से परे भारत में इसे काफी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली. इसकी कीमत डेढ़ लाख से भी ज्यादा है. आने वाले दिनों में बाजार में और भी फोल्डेबल फोन्स नजर आएंगे.

Samsung Galaxy Tab S6 रिव्यू : क्या आपको ये टैब खरीदना चाहिए?

Samsung Galaxy Tab S6 – ये फ्लैगशिप टैबलेट किन खासियतों से लैस है और क्या है इसकी कमियां पढ़ें सबसे भरोसमंद रिव्यू में. 

Samsung Galaxy Tab S6 रिव्यू : क्या आपको ये टैब खरीदना चाहिए?

Galaxy Tab S6

सैमसंग ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपना फ्लैगशिप टैब Galaxy Tab S6  लॉन्च किया है. इस टैबलेट को कुछ हफ्ते भर यूज करने के बाद ऐसा लगता है कि कंपनी इसे ओवरऑल बेस्ट टैबलेट बना सकती थी, क्योंकि इसमें काफी संभावनाएं हैं. कई मायने में यह टैबलेट बेहतरीन है, लेकिन इसकी कुछ चीजें ठीक नहीं भी हैं.

इस रिव्यू में हम आपको Galaxy Tab S6 का रिव्यू देंगे जिससे आपको यह तय करने में आसानी होगी कि आपको यह टैब लेना चाहिए या नहीं. चूंकि भारत में अभी कुछ ही कंपनियां हैं जो अच्छे टैब्स लॉन्च करती हैं. स्मार्टफोन सेंट्रिक मार्केट है, इसलिए कुछ कंपनियां यहां अपने टैब्स लॉन्च करने से बचती भी हैं.

tab-samsung_110619055240.jpg

डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

Samsung Galaxy Tab S6 की डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी इसकी कीमत को पूरी तरह से जस्टिफाई करती है. यह टैब काफी प्रीमियम लगता है. यह काफी पतला है और इसकी बिल्ड क्वॉलिटी शानदार है. इसका वजन 420 ग्राम है और कर्व्ड ऐज की वजह से इसे होल्ड करना काफी आसान है.

टैब के फ्रंट साइड में आप कम से कम बेजल नोटिस करेंगे. इस टैबलेट के साथ S Pen (Stylus) दिया गया है. टैबलेट के बैक पैनल पर इसके लिए प्लेस बनाई गई है जहां ये फिट हो जाता है. इसके लिए मैग्नेटिक पैनल का यूज किया गया है ताकि ये अपनी जगह से न गिरे.

tab-moss-4_110619060101.jpg

अगर आप इसकी तुलना iPad Pro से करेंगे तो शायद आपको इसमें दिए गए बेजल्स थोड़े मोटे लगेंगे. कीबोर्ड अलग से खरीद सकते हैं और इसे अटैच करना काफी आसान है. इससे माउस भी अटैच कर सकते हैं. इसमें चार Dolby Atmos स्पीकर्स दिए गए हैं और कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है

.

tab-moss-1_110619055714.jpg

बैक पैनल पर दो कैमरे दिए गए हैं जो कॉर्नर में हैं. एलईडी फ्लैश नहीं दिया गया है जो कंपनी को रखना चाहिए था. फ्रंट में सिर्फ एक कैमरा है और इसमें अल्ट्रा वाइड का भी ऑप्शन मिलता है. 

कीबोर्ड का डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी काफी सॉलिड है और इसे यूज करना भी आसान है. कीबोर्ड का लेआउट छोटा है, लेकिन इसे यूज करना आसान है. ये बैकलिट कीबोर्ड नहीं है यानी अंधेरे में कीबोर्ड लिट नहीं होगी. कीबोर्ड में एक ट्रैकपैड भी दिया गया है जो यूज करने में काफी स्मूद है. हालांकि ट्रैकपैड में आपको ज्यादा फंक्शन नहीं मिलते जो एक स्टैंडर्ड लैपटॉप दिए जाते हैं. 

tab-moss_110619055541.jpg

डिस्प्ले

Samsung Galaxy Tab S6 में 10.5 इंच की Suner AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 16:10 का है. इसका रेज्योलुशन (2560X1600) का है. डिस्प्ले वाकई शानदार है और इसे यूज करने बेहतर अनुभव रहा है. फिल्म और सीरीज देखने का भी अनुभव काफी अच्छा रहा है. चूंकि इसमें HDR 10+ का सपोर्ट दिया गया है, इसलिए Netflix के कॉन्टेंट देखना का आपका अनुभव भी अच्छा रहेगा.

स्क्रीन ब्राइट और कलरफुल है और कॉन्ट्रास्ट भी अच्छा है. व्यूइंग एंगल भी सही हैं. इसे आप कीबोर्ड से अटैच करके इसे थोड़ा दूर रख कर यूज करें तो भी आपको इसमें वर्ड फाइल्स या कोई आर्टिकल आसानी से पढ़ सकते हैं.

इसे आप अगर आउटडोर में भी यूज करें तो इसकी डिस्प्ले ऐसी है कि आपको इससे कोई दिक्कत नहीं होगी. यूट्यूब वीडियो से लेकर गेमिंग तक में इसकी डिस्प्ले ने निराश नहीं किया है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

सैमसंग ने इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर दिया है. इसके साथ 8GB और 6GB रैम का ऑप्शन है. स्टोरेज 256GB तक की है और इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकते हैं. परफॉर्मेंस में कोई दिक्कत नहीं है. ऐप्स अच्छे से काम करते हैं और मल्टी टास्किंग भी काफी स्मूद है.

अगर आप गेम फ्रीक हैं तो इसमें गेमिंग भी अच्छे तरीके से कम सकते हैं. हाई एंड प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले की वजह से गेमिंग के दौरान भी हमारा अनुभव अच्छा रहा है. इससे आप इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकते हैं, प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं – साइड बाइ साइड कई ऐप्स भी यूज कर सकते हैं. आप इसके लिए S Pen का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy Tab 6 में Android 9 Pie बेस्ड Samsung One UI दिया गया है. DeX मोड भी दिया गया है जिसे एनेबल करके आप इसे ट्रेडिशनल कंप्यूटर की तरह यूज कर सकते हैं. आम तौर पर इसे एनेबल करके आप कीबोर्ड अटैच करके ही यूज करेंगे तो बेहतर होगा. सैमसंग के स्मार्टफोन्स जैसे ही इसमें भी आपको फीचर्स दिए गए हैं. बिक्सबी का भी सपोर्ट है. खास बात यह है कि अगर आपके पास सैमसंग का स्मार्टफोन है तो आप इस टैब से कॉल का रिप्लाई कर सकते हैं.

tab-moss-2_110619055918.jpg

Galaxy Tab S6 एक टैबलेट है लैपटॉप नहीं और इसमें दिया गया DeX भी इस टैबलेट को ऐसा नहीं बनाता है जो लैपटॉप को रिप्लेस कर ले. DeX की अपनी एक सीमा है और आप इससे वो सभी काम नहीं कर सकते हैं जो एक ट्रेडिशनल लैपटॉप से कर सकते हैं. डेक्स मोड में सभी ऐप्स काम नहीं करते हैं और शायद कंपनी धीरे-धीरे इसमें ज्यादा से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट देगी. आप इस मोड पर सिर्फ बेसिक काम कर सकते हैं.  वर्ड के लिए आप गूगल डॉक का यूज कर सकते हैं और कई प्रेजेंटेशन ऐप्स यूज करके ऑफिस के लिए तैयार कर सकते हैं. S Pen की बात करें तो यह सटीक काम करता है. इसमे एयर ऐक्शन और ब्लूटूथ का सपोर्ट भी दिया गया है. इसे आप टैबलेट के रिमोट के तौर पर भी यूज कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर इसके बटन को प्रेस करके सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं.  

कुल मिला कर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर मिक्स कर के यह बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. लेकिन लिमिटेशन यह है कि इससे आप प्रोडक्ट्विटी बेस्ड काम नहीं कर सकते हैं. फोटो वीडियो एडवांस्ड एडिटिंग हो या फिर आपको कई चीजें एक साथ करनी हैं ये भी इसमें काफी हद तक मुमकिन नहीं है. बेसिक काम हो जाएगा. गेमिंग, वीडियो या फिल्में देखने के लिए, इंटरनेट और सोशल मीडिया चलाने के लिए ये शानदार है.  

चूंकि ये टैब लुक और फील से लेकर हर डिपार्टमेंट में बेहतर है तो आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं. जैसा हमने पहले भी बताया है इसकी डिस्प्ले इसकी खासियत है.

tab-moss-3_110619060011.jpg

Galaxy Tab S6 बैटरी बैकअप

Galaxy Tab S6 में 7,040mAh की बैटरी दी गई है. बैटरी बैकअप ठीक ठाक है. पूरे दिन का बैकअप आसानी से मिलता है. आम तौर पर टैबलेट की बैटरी बैकअप कम ही होती है और इसे देखें तो इस मामले में ये ठीक है. पूरे दिन की बैकअप आप तब ही निकाल पाएंगे जब आप इसे मिक्स्ड यूज करेंगे. इंटरनेट ब्राउंजिंग, सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियोज ये पूरे दिन एवरेज यूज. अगर आप हेवी यूज करेंगे, कुछ घंटे लगातार गेमिंग करेंगे या फिल्म देखेंगे तो पूरे दिन का बैकअप नहीं मिलेगा.

क्या आपको Galaxy Tab S6 खरीदना चाहिए?Galaxy Tab S6 की कीमत 59,999 रुपये है. अगर आपको टैबलेट की जरूरत है और इस कीमत पर टैबलेट ही खरीदना है तो आप इसे खरीद सकते हैं. लेकिन अगर आपको ये उम्मीद है कि इसे खरीद कर आप लैपटॉप का भी काम कर लेंगे, तो जाहिर है ये लैपटॉप को रिप्लेस नहीं कर सकता है.

डुअल रियर कैमरे के साथ Nokia 2.3 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

Nokia 2.3 को गुरुवार को Cairo में लॉन्च कर दिया गया. HMD ग्लोबल की ओर से ये लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है. कंपनी ने Nokia 2.3 को एक कैमरा और इंटरटेनमेंट फोकस्ड फोन बताया है.

डुअल रियर कैमरे के साथ Nokia 2.3 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

Nokia 2.3

  • Nokia 2.3 के रियर में डुअल कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000mAh की है

Nokia 2.3 को गुरुवार को Cairo में लॉन्च कर दिया गया. HMD ग्लोबल की ओर से ये लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है. कंपनी ने Nokia 2.3 को एक कैमरा और इंटरटेनमेंट फोकस्ड फोन बताया है. इसके रियर में डुअल रियर कैमरा दिया गया है और यहां डेडीकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है.

HMD ग्लोबल ने Nokia 2.3 की कीमत EUR 109 (लगभग 8,600 रुपये) रखी है. नोकिया इंडिया की वेबसाइट में इस स्मार्टफोन को 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसकी बिक्री मिड दिसंबर से शुरू होगी. फिलहाल भारत में इसकी उपलब्धता के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली है. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन चारकोल, सियान ग्रीन और सैंड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Nokia 2.3 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है. कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि इसमें एंड्रॉयड 10 का भी सपोर्ट मिलेगा. इस बजट स्मार्टफोन में 6.2-इंच HD+ (720×1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 2GB रैम के साथ क्वॉड-कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर मौजूद है.

फोटोग्राफी के लिए Nokia 2.3 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है. रियर सेटअप में LED फ्लैश मॉड्यूल भी दिया गया है. फ्रंट में यहां सेल्फी के लिए 5MP कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है.

Nokia 3.2 की इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 400GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए यहां  4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB (v2.0) और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और यहां 5W का चार्जर मिलेगा