भारत में 20 दिसंबर से पहले लॉन्च हो सकता है Realme XT 730G

पिछले महीने Realme X2 Pro की लॉन्चिंग के वक्त रियलमी ने पुष्टि की थी कि दिसंबर में भारत में Realme XT 730G को लॉन्च किया जाएगा. साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ ही ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की लॉन्चिंग को भी टीज किया था.

भारत में 20 दिसंबर से पहले लॉन्च हो सकता है Realme XT 730G

Realme XT

  • Realme XT 730G की लॉन्चिंग 20 दिसंबर से पहले हो सकती है
  • ये स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ आएगा

पिछले महीने Realme X2 Pro की लॉन्चिंग के वक्त रियलमी ने पुष्टि की थी कि दिसंबर में भारत में Realme XT 730G को लॉन्च किया जाएगा. साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ ही ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की लॉन्चिंग को भी टीज किया था. हालांकि अभी तक लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान रियलमी की तरफ से नहीं किया गया है. लेकिन अब एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है कि Realme XT 730G को भारत में 20 दिसंबर से पहले लॉन्च किया जा सकता है. इसका बेस मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला होगा.

91mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक Realme XT 730G को भारत में 20 दिसंबर से पहले लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल ऑफिशियल लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ये तारीख अगले दो हफ्ते में कभी भी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में इसकी कीमत 17,000 रुपये के आसपास हो सकती है. Realme XT 730G के अलावा इस इवेंट में ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी Realme AirPods को भी लॉन्च किया जाएगा. पिछले महीने Realme X2 Pro की लॉन्चिंग इवेंट के दौरान इसे टीज किया गया था.

Realme XT 730G सितंबर में चीन में लॉन्च हुए Realme X2 का ही रिब्रांडेड वर्जन है. इस स्मार्टफोन में प्लास्टिक फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ ग्लास बैक डिजाइन मिलता है. इसमें 6.4-इंच फुल HD+ (2340 x 1080 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम औऱ 128GB तक स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मौजूद है.

फ्यूचर iPhone से हटा लिए जाएंगे सभी पोर्ट्स, आएगा iPhone SE2!

Apple के फ्यूचर आईफोन में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहे हैं. कंपनी डिजाइन तो बदलेगी ही, लेकिन साथ में पोर्ट्स भी हटा सकती है.

Apple अपने फ्यूचर iPhone में कोई पोर्ट नहीं देगा. मशहूर ऐपल अनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने एक बार फिर से ऐपल के फ्यूचर आईफोन को लेकर एक बड़ी बात कही है. आम तौर पर Ming-Chi Kuo के ऐपल आईफोन को लेकर किए गए प्रेडिक्शन सही होते हैं.

रिपोर्ट में इन्होंने बताया है कि 2021 में लॉन्च किए जाने वाले iPhone में कोई पोर्ट नहीं होगा. 9to5मैक की एक रिपोर्ट के मुताबिक Ming-Chi Kuo ने कहा है, ‘2021 के iPhone पूरी तरह से वायरलेस एक्सपीरिएंस देंगे’

हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि चार्जिंग पोर्ट को सिर्फ 2021 के iPhone के टॉप मॉडल से हटाया जाएगा. गौरतलब है कि ऐपल ने ही पहली बार अपने iPhone से हेडफोन जैक हटाना शुरू किया था और इसके बाद से कई कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोन से हेडफोन जैक हटा लिए.

Kuo ने एक और प्रेडिक्शन किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 2020 के शुरुआत में ऐपल iPhone SE 2 लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन में 4.7 इंच की डिस्प्ले होगी और ये देखने में iPhone 8 जैसा ही होगा. इसमें फेस आईडी नहीं दिया जाएगा.हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि ऐपल अगले आईफोन यानी iPhone 12 का डिजाइन iPhone 4 से इंस्पायर्ड रखेगी. पूरी तरह से डिजाइन चेंज किया जाएगा और इस बार अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है. हाल ही मे क्वॉल्कॉम ने नेक्स्ट जेनेरेशन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर लॉन्च किया है जिसका एरिया ज्यादा होगा. इस वजह से माना जा रहा है कि अगले आईफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और इसका एरिया ज्यादा होगा.

Realme का वास्तव में वायरलेस इयरफ़ोन और XT 730G 17 दिसंबर को आ रहा है

पिछले महीने भारत में X2 प्रो और 5 के लॉन्च के बाद , Realme India के CEO माधव शेठ ने कंपनी के पहले सही मायने में वायरलेस इयरफ़ोन को छेड़ा और कहा कि वे दिसंबर में पहुंचेंगे। अब हमारे पास एक और विशिष्ट तिथि है – 17 दिसंबर।

Realme ने मीडिया के लिए नई दिल्ली, भारत में 17 दिसंबर को एक कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा है, जहां वह अपने वास्तविक वायरलेस इयरफ़ोन के साथ-साथ XT 730G काअनावरण करेगा , जो X2 मॉनीकर के तहत चीन और यूरोप में उपलब्ध है ।

आमंत्रण में वायरलेस इयरफ़ोन का एक स्केच शामिल है जिससे पता चलता है कि उनके पास Apple AirPods जैसी डिज़ाइन होगी और चार्जिंग केस के साथ LED चार्जिंग इंडिकेटर होगा।

Realme द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए इस मामले की एक छवि से पता चलता है कि यह काले रंग में आएगा, लेकिन हमें येलो और व्हाइट-रंग के मामलों को देखने की संभावना है क्योंकि माधव शेठ के साथ साथ कुछ अन्य Realme कर्मचारियों ने उन रंग की पुष्टि करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। वायरलेस इयरफ़ोन के लिए विकल्प।XT 730G और वायरलेस इयरफ़ोन के साथ, हम 17 दिसंबर को भी Realme 5i को आधिकारिक रूप से देख सकते हैंक्योंकि यह पहले से ही भारत के BIS और थाईलैंड के NBTC जैसे कुछ प्रमाणित अधिकारियों से प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुका है।

भविष्य के फोन की तरफ पहला कदम है Samsung Galaxy Fold

भविष्य के फोन की तरफ पहला कदम है Samsung Galaxy Fold

samsung galaxy fold

स्मार्टफोन की खूबी या तो उसका कैमरा होता है फिर उसमें इस्तेमाल किए गए खास स्पेसिफिकेशन लेकिन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड का सबसे नायाब फीचर है उसका मुड़ने वाला डिस्प्ले। यह डिस्प्ले अपने आप में बेहद ही खास है, जो इसे एकबार देखता है वह कुछ समय तक सिर्फ इसके डिस्प्ले के बारे में ही सोचता है। तो सबसे पहले शुरुआत इसके डिस्प्ले से ही करते हैं। 

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो डिस्प्ले दिए गए हैं, फोन मुड़ने के बाद फोन बन जाता है और खुलने के बाद टैब बन जाता है। यह भारत का पहला फोल्डेबल फोन है, इसलिए हमने इससे पहले कोई भी ऐसा फोन नहीं देखा है। इन दोनों डिस्प्ले की एक अन्य खूबी यह है कि जो भी एप आप छोटी स्क्रीन पर खोलते हैं या फिर छोटी स्क्रीन पर इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो स्क्रीन खोलने पर अंदर वाली स्क्रीन पर वही एप उसी स्टेज में अंदर खुला हुआ मिलता है। अंदर वाली डिस्प्ले का साइज 7.3 इंच है। डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले से लैस एक शानदार बड़ी स्क्रीन, जो ग्लास की नहीं बल्कि पॉलिमर से बनी है। मोड़ने में आपको शुरू में चिंता होगी लेकिन फोल्ड कई बार भी लगातार मोड़े जाने पर कोई दिक्कत नहीं करता। 

कैमरा 
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के बैक पैनल पर तीन कैमरों का सेटअप है। एक कैमरा सामने की तरफ छोटी वाली स्क्रीन के ऊपर है, जो फोल्ड रहने पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी लेने के काम आता है। वहीं, फोन को अनफोल्ड करने पर स्क्रीन के ऊपर दो सेल्फी कैमरा लेंस मिलते हैं, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी या फिर फोटोग्राफी में इस्तेमाल किये जा सकते हैं। इस फोन से खींची गई फोटो अन्य तीन रियर कैमरा सेटअप वाले सैमसंग के फोन की तरह ही है। हालांकि जबकि इस कैमरे की तुलना सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस के कैमरे से की जाती है तो गैलेक्सी नोट 10प्लस का कैमरा आगे दिखता है। इसमें 4,830 mAh की बैटरी है, जो डुअल बैटरी है। फास्ट चार्जर के साथ यह लैस है और वायरलेस चार्जिंग भी कर सकते हैं। इसके साथ गैलेक्सी इयरबड्स भी फ्री मिलेंगे। सैमसंग ने इसके यूनीक डिजाइन के हिसाब से स्क्रीन कवर भी दिया है। 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ इसकी परफॉरमेंस में आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। विडियो और यू-ट्यूब के लिए टैबलेट फॉरमैट जंचता है।

 कीमत 
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की कीमत 1,64,999 रुपये है। यह कीमत आपको ज्यादा लग सकती है लेकिन यह अपनी कीमत पर खरा उतरता है। कुल मिलाकर देखें तो सैमसंग ने इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराकर यह बात साबित कर दिखाई है कि आविष्कार हर किसी के लिए है। आविष्कार सिर्फ प्रोसेसर लगाना, या फिर बड़ी डिस्प्ले या ज्यादा कैमरा देने भर से नहीं होता है। इस फोन को हम फ्यूचर फोन भी कह सकते हैं। 

Qualcomm ने पेश किया सेकेंड जेनरेशन फिंगरप्रिंट सेंसर, ये होंगे बड़े फायदे

Qualcomm ने पेश किया सेकेंड जेनरेशन फिंगरप्रिंट सेंसर, ये होंगे बड़े फायदे

qualcomm s larger in-screen fingerprint sensor

स्मार्टफोन चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने एक सेकेंड जेनरेशन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसे 3डी मैक्स नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका बड़ा सेंसर फिंगरप्रिंट संबंधी पुरानी समस्याओं को दूर कर देगी और इससे सुरक्षा भी पुख्ता होगी। 

अमेरिकी कंपनी के पहली जेनरेशन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की तुलना में 3डी सोनिक सेंसर को ज्यादा कारगर बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए वर्जन में ज्यादा विश्वसनियता और मजबूत सुरक्षा कवच दिया गया है। साथ ही यह पहले से मौजूद ऑप्टीकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की तुलना में भी बेहतर है। बताते चलें कि क्वालकॉम के पहली जेनरेशन 3डी सोनिक सेंसर का इस्तेमाल सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस में किया गया था और वह उसमें यह फिंगरप्रिंट सेंसर बहुत ही धीमी गति से काम करता था। यह सेंसर धीमे काम करता था, जानकारी को धीमी गति से इकट्ठा करता था और इन सब समस्याओं को अक्तूबर माह में दूर किया गया है। 

बड़ा है नया सेंसर 
क्वालकॉम का नया सेंसर आकार साइज में बड़ा है, जहां पहली जेनरेशन का सेंसर 4मिमी x 9मिमी आकार का था और नया 3डी सोनिक मैक्स का आकार 20मिमी x 30मिमी है जो पुराने वाले की तुरना में 17 गुना बड़ा है। क्वालकॉम के मुताबिक, नए चिपसेट से पुरानी अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 

एक साथ दो उंगलियां करेगा सेंस
यह फिंगरप्रिंट सेंसर एक साथ दो उंगलिया सेंस कर सकता है। यानी अब फिगरप्रिंट सेंसर से आपको पहले की ज्यादा अपेक्षा ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। स्नैपड्रैगन समिट में फर्म ने यह दावा किया गया कि नया फिंगरप्रिंट सेंसर पहले से भी ज्यादा एक्युरेट होगा।

Android 11: नए ऑपरेटिंग सिस्टम के एयरप्लेन मोड में हो सकता है बड़ा बदलाव

Google के अगले ऑपरेटिंग सिस्टम Android 11 को अगले साल रोल आउट किया जाएगा। Android 11 या Android R में एक नया फीचर देखने को मिल सकता है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, अगले ऑपरेटिंग सिस्टम के एयरप्लेन मोड में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। नई जानकारी के मुताबिक, Android 11 में एयरप्लेन मोड ऑन होने के बाद भी यूजर्स ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स को एक्सेस कर सकेंगे। आम तौर पर एयरप्लेन मोड ऑन होने पर यूजर्स किसी भी डिवाइस या नेटवर्क से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। इस फीचर का फायदा उन यूजर्स को होगा, जो एयरप्लेन मोड ऑन करके ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए म्यूजिक सुनना चाहेंगे।एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के तहत कॉन्टेक्स्ट अवेयर ब्लूटूथ एयरप्लेन मोड को दो तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकेगा। जिसमें ब्लूटूथ को एडवांस ऑडियो डिस्ट्रीब्यूशन प्रोफाइल (A2DP) के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा या फिर इसे ब्लूटूथ हियरिंग एड प्रोफाइल के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं है कि ये फीचर फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉचेज के लिए काम करेगा या नहीं। सभी ब्लूटूथ डिवाइस को एयरप्लेन मोड में A2DP के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।इन दिनों ज्यादातर प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक ऑफर नहीं करते हैं। ऐसे में यूजर्स को म्यूजिक के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की जरूरत होती है। यूजर्स की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए Google अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम के एयरप्लेन मोड में ये बड़ा बदलाव करने जा रहा है। खासतौर पर ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए ये फीचर काफी मददगार होगा। यूजर्स अपने स्मार्टफोन में बिना सेल्युलर या वाई-फाई रेडियो के ऑन करते भी म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे। Android 11 में एयरप्लेन मोड अपग्रेड के अलावा और भी नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, फिलहाल Android 11 डेवलपमेंट और टेस्टिंग से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है

Nokia ने लॉन्च किया 55 इंच का 4K स्मार्ट TV, जानिए कीमत और फीचर्स

नोकिया ने भारत में स्मार्ट टीवी के सेग्मेंट में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने 55 इंच का 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस टीवी की बिक्री के लिए कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। इसकी सेल 10 दिसंबर से होगी। नोकिया ने इस स्मार्ट टीवी की कीमत 41,999 रुपये रखी है, जिसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ऑफर के रूप में इसकी खरीद पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।

नोकिया Smart TV के फीचर्स
यह स्मार्ट टीवी ऐंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ऐंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर भी दिया गया है जिससे यूजर्स अपनी पसंद के ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस 4K टीवी में PureX क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 2.25जीबी की रैम दी गई है। इस नोकिया स्मार्ट टीवी में इंटेलिजेंट डिमिंग टेक्नॉलजी, डॉल्बी विजन और HDR 10 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

साउंड क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें JBL की साउंड तकनीक का इस्तेमाल किया है। 55 इंच के Ultra HD डिस्प्ले वाले इस टीवी में बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है। डिस्प्ले का रेजॉलूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इसमें Netflix और YouTube के लिए गूगल वॉइस असिस्टेंट की सुविधा भी दी है। नोकिया के इस टीवी का सीधा मुकाबला शाओमी, मोटोरोला, Vu, थॉमसन जैसी कंपनियों से रहेगा।

Amazon Echo इनपुट पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर भारत में हुआ लॉन्च, दमदार बैटरी से है लैस

Amazon ने अपने Echo सीरीज में एक और पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट स्पीकर को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है।…

स्मार्ट स्पीकर निर्माता और प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने Echo सीरीज में एक और पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट स्पीकर को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत Rs 4,999 है और यूजर्स इसे 4 दिसंबर यानि आज से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। इसे 18 दिसंबर से यूजर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्पीकर की वास्तविक कीमत Rs 5,999 है। इस समय भारतीय यूजर्स के बीच Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर्स लोकप्रिय बना हुआ है। 2018 में भारत में 7.53 लाख Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर्स बिके हैं। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्ट स्पीकर बाजार में Amazon Echo का मार्केट शेयर करीब 59 फीसद से ज्यादा है।

जैसा की नाम से ही साफ है कि Amazon Echo इनपुट पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे आप कहीं भी ले जा सकें। इसमें वायरलेस फीचर दिया गया है और इसकी साइज भी छोटी है, ताकि इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सके। Amazon के मुताबिक, भारतीय यूजर्स की डिमांड के हिसाब से ही इस स्पीकर को डिजाइन किया गया है। ये स्पीकर यूजर्स की डिमांड के हिसाब से ही हैंड्स फ्री एक्सपीरियंस उपलब्ध कराएगा। जिसे यूजर्स अपने घर में एक कमरे से दूसरे कमरे तक आसानी से मूव कर सकेंगे।

5G रेस के लिए तैयार Nokia, अगले वर्ष लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन

HMD Global कंपनी 5G सेगमेंट में कदम रखने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी एक 5G आधारित स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर पर काम करेगा। Snapdragon Tech Summit के दौरान कंपनी ने घोषणा कर बताया है कि Nokia जल्द ही एक फोन लॉन्च करेगी जो स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और 5G से लैस होगा। साथ ही यह स्नैपड्रैगन X52 5G मॉडम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की टीजर इमेज की मानें तो फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, कर्व्ड पैनल और ग्लॉसी फिनिश मौजूद होगी। इसके साथ ही सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल भी दिया गया होगा।

जानें क्या है कंपनी का कहना: कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिस जुहो सर्विकास ने Qualcomm के Snapdragon Summit में इस फोन के बारे में बताया। यह फोन जल्द ही स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यहां पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि कॉपर कलर का फ्रेम और साइड माउंडेड फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में मौजूद होगा।

जुहो सर्विकास ने बताया कि फोन में इन-हाउस Zeiss कैमरा तकनीक दी गई होगी। इस तरह की तकनीक हमने प्रीमियम रेंज के Nokia फोन्स में इससे पहले भी देखी है। इसके साथ ही नए फोन में PureDisplay तकनीक दी गई होगी जो HDR10 वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करती है। यह SDR कंटेंट को HDR में अपस्केल करती है। Nokia का नया फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

HMD Global ने इस फोन के बारे में इससे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन Nokia 8.2 जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है जिसकी स्पेसिफिकेशन्स इस वर्ष जुलाई में लीक हुई थीं। कंपनी 5 दिसंबर को कैयरो में इवेंट के दौरान Nokia 8.2 लॉन्च कर सकती है। 

HONOR 20i vs Samsung M30: कीमत और स्पेसिफिकेशंस की तुलना

स्मार्टफोन कंपनियों ने इन दिनों मिड-रेंज सेगमेंट में कई लेटेस्ट फोन बाजार में उतारे हैं। स्पेसिफिकेशंस को देखें तो हर फोन की अपनी खूबी है और अपनी खामी। ऐसे में आप खुद तुलना कर पता लगा सकते हैं कि आपको अपनी जरूरत के आधार पर कौन—सा फोन चुनना चाहिए। यहां हम आपकी सुविधा के लिए HONOR 20i और Samsung M30 की तुलना कर रहे हैं, जो कि मिड—रेंज में बहुत ही बढ़िया स्मार्टफोन्स हैं। जानते हैं इनमें कौन-सा फोन आपकी जरूरतों के अनुसार बेहतर विकल्प साबित हो सकता है—

HONOR 20i vs Samsung M30: कीमत
कीमत में तुलना से शुरू करें तो HONOR 20i के 4GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 14,999 रुपए थी, लेकिन अब यह फोन आपको फ्लिपकार्ट और अमेजन के फेस्टिव आफर्स के तहत महज 11,999 रुपए में मिल रहा है। वहीं, Samsung M30 के 6GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपए है, जबकि इसके 4GB रैम+64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपए है।

HONOR 20i vs Samsung M30 : डिजाइन और डिस्प्ले
HONOR 20i फोन में ग्लास फिनिश बॉडी के साथ ड्यू ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Samsung M30 में प्लास्टिक बॉडी के साथ ड्यू ड्रॉप डिस्प्ले है। HONOR 20i में 15.77 cm (6.21-इंच) FHD+ स्क्रीन है, जबकि Samsung M30 में 16.21 cm (6.4-इंच) FHD+ (एमोलेड) स्क्रीन है। दोनों ही फोन्स आपको 1080×2340 रिजॉल्यूशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90% स्क्रीन टु बॉडी रेशियो के साथ शानदार डिस्प्ले देते हैं। HONOR 20i का दावा है कि इसमें आपको 16.7M कलर्स का प्रोजेक्शन मिलेगा, जबकि Samsung M30 में आपको 16M कलर्स मिलेंगे।दोनों ही फोन्स में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिए गए हैं। ​​​​

HONOR 20i vs Samsung M30: परफॉरमेंस
परफॉरमेंस के मामले में, HONOR 20i किरिन 710 प्रोसेसर और ओक्टाकोर सीपीयू के साथ दिया जा रहा है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई हैं, जो इसे फास्ट फोन बनाते हैं।
Samsung M30 में एक्जाइनॉस 7904 प्रोसेसर और ओक्टाकोर सीपीयू दिया जा रहा है। रैम और स्टोरेज के दो विकल्प मौजूद है। पहला विकल्प 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का है, जबकि दूसरे विकल्प में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया जा रहा है।

HONOR 20i vs Samsung M30: कैमरा
HONOR 20i में AI-इनेबल्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया हैं। इसमें 24MP प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया हैं। इसमें AI-इनेबल्ड 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया हैं।
Samsung M30 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद हैं। इसमें 13MP प्राइमरी लेंस, 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसका फ्रंट या सेल्फी कैमरा 16MP का है।

HONOR 20i vs Samsung M30: बैटरी
HONOR 20i में 3400mAh की बैटरी के साथ शानदार बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आपको डेढ़ दिन का बैटरी लाइफटाइम देते हैं।
Samsung M30 में आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है।

HONOR 20i vs Samsung M30: जरूरत के अनुसार फैसला
अगर आप एक बढ़िया कैमरा और परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं तो आपको HONOR 20i से अच्छा फोन इस प्राइस रेंज में नहीं मिलेगा। HONOR 20i में आपको फ्रंट कैमरा 32MP का मिलेगा, जबकि आपको Samsung M30 में फ्रंट कैमरा 16MP का ही कैमरा मिलेगा। HONOR 20i मेंरियर साइड कैमरा आपको 24+8+2MP का मिलेगा, जो AI—इनेबल्ड भी है। ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ यह फोन आपको सिर्फ 11,999 रुपए की कीमत में मिल रहा है. HONOR 20i में 128GB का स्टोरेज भी मिल रहा है| Samsung M30 में आपको 12+5+5MP का कैमरा मिलता है और 128GB स्टोरेज के लिए आपको लगभग 3 हजार रुपए अधिक खर्च करने पड़ेंगे।

HONOR 20i का किरिन 710 प्रोसेसर
Samsung M30 के एक्जाइनॉस 7904 प्रोसेसर से परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर है। किरिन 710 प्रोसेसर के साथ HONOR 20i में गेमिंग का अनुभव भी Samsung M30 से बेहतर है। दिखने में भी HONOR 20i आकर्षक है औरSamsung M30 से बेहतर है, क्योंकि इसका ग्रेडिएंट फिनिश बैंक इसे बहुत ही प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। जबकि Samsung M30 में नॉर्मल मैट फिनिश बैंक दिया गया है।

यदि आप बैटरी परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो आपके लिए Samsung M30 अच्छा विकल्प है। लेकिन जहां तक HONOR 20i की बैटरी का सवाल है, इसमें एडवांस्ड बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स की वजह से आपको आसानी से 1.5 दिन की बैटरी लाइफ मिल जाती है, जो आपकी जरूरत के हिसाब से उपयुक्त साबित होगी।