स्मार्टफोन को इस तरह बनाएं स्मार्ट टीवी का रिमोट, जानिए तरीका

रिमोट से टीवी चलाने के दिन अब पुराने हो गए हैं। अब फोन के साथ टीवी भी स्मार्ट हो गए हैं। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन से ही स्मार्ट टीवी को भी कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके स्मार्टफोन में IR Blaster का होना जरूरी है। यह एक प्रकार का सेंसर होता है जो इन्फ्रारेड किरणों के जरिए रिमोट डिवाइसेस को कंट्रोल करता है। शाओमी और हुवावे के कई स्मार्टफोन में IR Blaster की सुविधा मिलती है। इनके जिसके जरिए आप टीवी, एसी, फैन जैसे रिमोट डिवाइसेस को फोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में भी IR ब्लास्टर दिया गया है तो ऐप के जरिए अपने स्मार्टटीवी और इसी प्रकार के दूसरे डिवासेस को कंट्रोल कर सकते हो। जानिए तरीका:https://wordpress.com/block-editor/post/techlaunch.tech.blog/581

Android यूजर्स के लिए
गूगल प्ले स्टोर से TV Remote Control ऐप डाउनलोड करें
अपने ऐंड्रॉयड फोन और स्मार्ट टीवी को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ें
स्मार्टफोन में ऐप ओपन करें और अपने स्मार्टटीवी के नाम पर टैप करें

अगर यह तरीका काम नहीं करता
आपके स्मार्ट टीवी की स्क्रीन पर एक PIN दिखाई देगा
अपने फोन में वह पिन डालें और दोनों डिवाइस को कनेक्ट कर लें

iOS यूजर्स के लिए
ऐपल ऐप स्टोर से TV Remote Control ऐप डाउनलोड करें
अपने फोन और स्मार्ट टीवी को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ें
स्मार्टफोन में ऐप ओपन करें और अपने स्मार्टटीवी के नाम पर टैप करें

अगर यह तरीका काम नहीं करता
आपके स्मार्ट टीवी की स्क्रीन पर एक PIN दिखाई देगा
अपने फोन में वह पिन डालें और दोनों डिवाइस को कनेक्ट कर लें

इन ऐप्स के जरिए फोन को बदलिए रिमोट में:
आप अपने स्मार्टफोन को रिमोट बनाने के लिए AnyMote, ASmart, IR Universal और Peel Smart जैसे किसी भी ऐप का इस्तेमाल है।

14 जनवरी को लॉन्च होगा Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक Scooter, जानें फीचर्स और कीमत

Bajaj चेतक का स्टाइलिश लुक टू-व्हीलर मार्केट में चर्चा का विषय बना हुआ है. कंपनी से इसकी लॉन्चिंग के बारे में खुलासा कर दिया है. बजाज चेतक (Electric Scooter) 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन लॉन्च किया जाएगा. इसकी बिक्री की शुरुआत पुणे से की जाएगी. 

Bajaj Chetak electric scooter to launch on January 14, price and features Bajaj Auto

Bajaj Chetak स्कूटर मोबाइल ऐप से भी कनेक्टेड होगा. स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके साथ ही मल्टी-स्पोक अलॉय वील्ज, शानदार स्विचगियर जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं.

Bajaj Chetak electric scooter to launch on January 14, price and features Bajaj Auto

बजाज के नए Chetak Electric Scooter का लुक काफी स्टाइलिश है. इस स्कूटर में कई सारे एडवांस फीचर्स हैं. स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है. स्पीडोमीटर में स्पीड, टाइम, बैटरी समेत कई जानकारियां देखने को मिलेंगी.

Bajaj Chetak electric scooter to launch on January 14, price and features Bajaj Auto

Chetak में हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगाया हुआ है. इसकी बैटरी को 3-5 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है. बजाज का दावा है कि एक बार की चार्जिंग में इसे 95 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है. नए चेतक में रनिंग के दो मोड दिए गए हैं. इको मोड में यह 95 किलोमीटर चलेगा और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर का एवरेज देगा.  

Bajaj Chetak electric scooter to launch on January 14, price and features Bajaj Auto

बजाज अपने नए चेतक इल्केट्रिक स्कूटर को ब्ल्यू, सिल्वर और रेड कलर में लॉन्च कर रहा है. स्कूटर प्योर रेट्रो थीम, और एलईडी टर्न इंडिकेटर से सुसज्जित होगा. साथ ही बाइक अलॉय व्हिल वाली होगी. पहली बार इसमे रिवर्स ड्राइविंग फीचर भी शामिल किया गया है.  

Bajaj Chetak electric scooter to launch on January 14, price and features Bajaj Auto

हालांकि बजाज ने अभीतक Chetak Electric Scooter की कीमतों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन मार्केट जानकारों का कहना है कि इस स्कूटर की कीमत 1.4 लाख रुपये के आसपास की हो सकती है. बजाज चेतक को भारत में KTM के शोरूम में बेचा जाएगा

Xiaomi Mi A2 और Mi A3 के लिए जल्द रोल आउट होगा स्टेबल Android 10 अपडेट

Xiaomi Mi A2 और Mi A3 के लिए जल्द रोल आउट होगा स्टेबल Android 10 अपडेट

Xiaomi Mi A2 और Mi A3 के लिए जल्द रोल आउट होगा स्टेबल Android 10 अपडेट

Xiaomi ने हाल ही में अपने कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए Android 10 पर आधारित MiUI 11 रोल आउट किया है। …

Xiaomi के स्टॉक एंड्राइड वाले स्मार्टफोन सीरीज Mi A2 और Mi A3 के लिए एंड्रॉइड 10 का स्टेबल अपडेट जल्द रोल आउट किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन के यूजर्स अब Android 10 के लोकप्रिय सिस्टम वाइड डार्क मोड, डिजिटल वेलबिइंग जैसे फीचर्स को भी एक्सेस कर सकेंगे। आपको बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में अपने कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए Android 10 पर आधारित MiUI 11 रोल आउट किया है। अब कंपनी Android 10 के अपडेट को Android One प्लेटफॉर्म के साथ आने वाले Mi A2 और Mi A3 के लिए भी रोल आउट करेगी।

Xiaomi कम्युनिटी फोरम के मुताबिक, इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए कंपनी ने Kernel सोर्स को हाल ही में अपडेट किया है, जिसके जरिए यूजर्स को जल्द ही लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का बेनिफिट मिलने वाला है। हालांकि, ये अपडेट कब रोल आउट किया जाएगा, इसके लिए फिलहाल कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। Xiaomi Mi A सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन्स की खास बात ये है कि इनमें बेहतर कैमरा फीचर्स के अलावा अन्य हार्डवेयर फीचर्स भी बेहतर दिए गए हैं। इस सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स Mi A1 और Mi A2 Lite के लिए भी इस अपडेट को आने वाले समय में रोल आउट किया जा सकता है।Mi A3 के फीचर्स की बात करें तो ये स्मार्टफोन Rs 12,999 की शुरुआती कीमत में आता है। इसमें 6.08 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का भी इस्तेमाल किया गया है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,030 एमएएच की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग फीचर दी गई है। 

Hide Camera के बाद OnePlus ला रहा है ‘मिस्ट्री’ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

चीनी प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने CES 2020 में Hide Camera टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन Concept One शोकेस किया था। अब कंपनी जल्द ही यूजर्स के लिए ‘मिस्ट्री’ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी लाने वाली है। इस टेक्नोलॉजी को 13 जनवरी को शोकेस किया जाएगा। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस नई ‘मिस्ट्री’ स्क्रीन टेक्नोलॉजी को टीज किया है। इस स्क्रीन टेक्नोलॉजी को रिवील करने के लिए कंपनी ने 13 जनवरी के इवेंट के लिए इन्वाइट भी भेजा है। हालांकि, इस स्क्रीन टेक्नोलॉजी के बारे में कोई भी जानकरी कंपनी ने रिवील नहीं की है। कंपनी के ऑफिशियल हैंडल से शेयर की गई तस्वीर में स्क्रीन का स्कैच देखा जा सकता है।OnePlus ने हाल ही संपन्न हुए CES 2020 में OnePlus Concept One स्मार्टफोन को शोकेस किया था। इस स्मार्टफोन में इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो कि रियर फेसिंग कैमरा को हाइड कर देता है। इसलिए, 13 जनवरी को आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी अपनी नई स्क्रीन टेक्नोलॉजी को शोकेस कर सकती है। इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस साल लॉन्च होने वाले कंपनी के अगले स्मार्टफोन्स में देखा जा सकता है।ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले साल की तरह ही कंपनी इस साल भी नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को शोकेस कर सकती है। कंपनी ने पिछले साल 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को शोकेस किया था। कंपनी इस साल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले को इस इवेंट में शोकेस कर सकती है। हालांकि, इस पर से तो 13 जनवरी को ही पर्दा उठेगा।OnePlus 8 सीरीज के बारे में भी पिछले दिनों काफी लीक्स सामने आई हैं। ऐसे में ये भी कहा जा सकता है कि 13 जनवरी को शोकेस होने वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को कंपनी के इस साल लॉन्च होने वाले OnePlus 8 Pro में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमा कर सकती है। इस साल कंपनी OnePlus 8 सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite लॉन्च कर सकती है। इन तीनों स्मार्टफोन्स को Rs 25,000 से लेकर Rs 55,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। 

Honda Activa i vs TVS Jupiter: यहां जानें कौन सा Scooter है बेस्ट

आज हम आपको Honda Activa i और TVS Jupiter के बीच कंपेरिजन करके बता रहे हैं कि कौन सा स्कूटर बेस्ट है।…

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्कूटर्स की पेशकश करती हैं। यहां हम आपको उन स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो कि फीचर्स और स्पेशिफिकेशन के मामले में काफी पावरफुल है। आज हम आपको Honda Activa i और TVS Jupiter के बारे में बता रहे हैं।

इंजन और पावर

इंजन और पावर के मामले में Honda Activa i में 109.19cc का इंजन आता है जो कि 7 हजार Rpm पर 8 Bhp की पावर और 5500 Rpm पर 8.94 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इंजन और पावर के मामले में TVS Jupiter में 109.7cc का इंजन आता है जो कि 7500 Rpm पर 7.88Hp की पावर और 5500 Rpm पर 8.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन

ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में Honda Activa i के फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक है। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो Honda Activa i के फ्रंट में स्प्रिंग लोडिड हाइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग लोडिड हाइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन सस्पेंशन है।

ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में TVS Jupiter के फ्रंट में 130 mm का ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm का ड्रम ब्रेक है। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो TVS Jupiter के फ्रंट में एडवांस्ड टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन और रियर में गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

डाइमेंशन

डाइमेंशन की बात की जाए तो Honda Activa i की लंबाई 1795 mm, चौड़ाई 705 mm, ऊंचाई 1115 mm, व्हीबलेस 1238 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165, सीट की ऊंचाई 765mm, कर्ब वेट 103 किलो और फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का दिया गया है।

डाइमेंशन की बात की जाए तो TVS Jupiter की लंबाई 1834 mm, चौड़ाई 650 mm, ऊंचाई 1115 mm, व्हीबेस 1275 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 150 mm और फ्यूल टैंक लीटर का दिया गया है।

कीमत

कीमत के मामले में Honda Activa i की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 52,276 रुपये है।

कीमत के मामले में TVS Jupiter की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 54,349 रुपये है। 

Bike से करते हैं सवारी तो ये 5 चीजें हमेशा आएंगी काम, जानें बेनिफिट्स

Bike से करते हैं सवारी तो ये 5 चीजें हमेशा आएंगी काम, जानें बेनिफिट्स

Bike से करते हैं सवारी तो ये 5 चीजें हमेशा आएंगी काम, जानें बेनिफिट्स

Bike Riding Gadgets अगर आप बाइक राइडिंग करते हैं तो आपको बाइक के साथ कुछ चीजें हमेशा रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।…

अगर आप बाइक चलाते हैं और उससे अक्सर लंबी दूरी पर जाते रहते हैं तो आज हम आपको पांच उन खास बाइक गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो कि बाइक चलाने वालों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी हैं। इन गैजेट्स को हमेशा साथ रखने पर आपको राइडिंग के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा और इसी के साथ आप अपनी सेफ्टी भी कर पाएंगे।

रेन गियर (Rain Gear)

अगर आप बाइक चलाते हैं तो अक्सर बारिश के मौसम में आपने बहुत सी परेशानी का सामना किया होगा। बरसात के मौसम में बाइक राइडर्स हमेशा भीग जाते हैं और ऐसे में सारे कपड़े भी गीले हो जाते हैं। वहीं अगर आपके पास रेन गियर होगा और बरसात के मौसम में उसे पहनकर खुद को भीगने से बचा सकते हैं। यानि की बाइक राइडिंग करते वक्त साथ मे रेन गियर रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

प्रोटेक्टर्स (Protectors)

बाइक चलाते वक्त गिरने का खतरा भी बना रहता है तो ऐसे में अगर आपने प्रोटेक्टर्स पहने होंगे तो आपको चोट लगने का खतरा नहीं रहेगा। यहां हम आपको सलाह देंगे कि बाइक से अक्सर लंबी दूरी पर जाते रहते हैं तो हमेशा अपने साथ प्रोटेक्टर्स रखिए।

लगेज और स्टोरेज बॉक्स (Luggage And Storage Boxes)

बाइक के साथ जरूरी समान को रखने के लिए लगैज और स्टोरेज बॉक्स लगवाना भी जरूरी है, क्योंकि इसमें आप लंबी दूरी पर जाते वक्त अपने साथ जरूरी सामान रख सकते हैं।

फेस मास्क (Face Mask)

फेस मास्क पहनकर बाइक चलाने से आपके चेहरे पर धूल मिट्टी नहीं लगेगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप फेस मास्क पहनकर बाइक चलाएंगे तो चेहरे तक न तो हवा जाएगी और न ही धूल जाएगी तो इससे चेहरा भी सुरक्षित रहेगा और बाइक चलाते वक्त किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Helmet (हेलमेट)

बाइक चलाने के लिए हेलमेट पहनना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इससे राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और साथ ही साथ सरकार ने बिना हेलमेट पहनकर बाइक टू-व्हीलर चलाने पर चालान भी रखा हुआ है।

Realme 5i के लॉन्च के साथ नजर आई फिटनेस बैंड, जल्द दे सकती है दस्तक

Realme 5i को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के लॉन्च के दौरान कंपनी की अपकमिंग फिटनेस बैंड भी देखी गई …

Realme ने भारतीय बाजार में साल 2020 का पहला स्मार्टफोन Realme 5i लॉन्च कर दिया है। बजट रेंज में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 15 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को Flipkart पर ही वीडियो के जरिए लॉन्च किया गया और इसके साथ ही कंपनी ने संकेत दे दिया है कि जल्द ही वह फिटनेस बैंड भी लॉन्च करने वाली है।

Realme के सीईओ माधव सेठ ने पिछले साल यह जानकारी दी थी कि साल 2020 में कंपनी स्मार्टफोन के साथ फिटनेस डिवाइस भी बाजार में उतारेगी। वहीं कंपनी ने भारत में साल का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के दौरान यह भी स्पष्ट हो गया कि फिटनेस बैंड का इंतजार भी खत्म होने वाला है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन Realme 5i के लॉन्च के समय वीडियो में माधव सेठ के हाथ में येलो कलर की फिटनेस बैंड नजर आई और इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अगला डिवाइस फिटनेस बैंड लॉन्च करेगी। कंपनी ने अभी अपने अपकमिंग फिटनेस बैंड की लॉन्च डेट या फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इससे जुड़ा कोई अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है। माधव सेठ के हाथ में नजर आई येलो कलर की इस फिटनेस बैंड में रेकटेंगल डिस्प्ले देखा जा सकता है। वहीं भारत में लॉन्च किए गए Realme 5i के फीचर्स की बात करें तो इस ​स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है।

इन 34 स्मार्टफोन्स पर मिलेगी Realince Jio और Airtel की Vo-WiFi कॉलिंग सर्विस

Vo-WiFi कॉलिंग के लिए आपका स्मार्टफोन WiFi के साथ कनेक्ट करना होगा। इस सर्विस को फिलहाल चुनिंदा स्मार्टफोन्स के सपोर्ट के साथ शुरू किया गया है।…टेलिकॉम ऑपरेटर्स Reliance Jio और Airtel ने हाल ही में अपनी Vo-WiFi कॉलिंग सर्विस की शुरुआत की है। इस सर्विस का लाभ सभी स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध नहीं है, और न ही इस सर्विस को यूजर्स सभी टेलिकॉम सर्किल में एक्सेस कर पाएंगे। इस सर्विस को फिलहाल देश के चुनिंदा टेलिकॉम सर्किल्स के लिए ही उपलब्ध कराई गई है। इस सर्विस को जल्द ही देश की अन्य टेलिकॉम सर्किल के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही टेलिकॉम कंपनियां इस सर्विस को टीयर-1 से लेकर टीयर-3 शहरों में उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही हैं। इस सर्विस का फायदा ये है कि इसमें बिना मोबाइल नेटवर्क के भी वॉयस कॉलिंग की जा सकती है। इसके लिए आपका स्मार्टफोन WiFi के साथ कनेक्ट करना होगा। इस सर्विस को फिलहाल चुनिंदा स्मार्टफोन्स के सपोर्ट के साथ शुरू किया गया है। आज हम आपको इन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर इस सर्विस को एक्सेस किया जा सकेगा।

Vo-WiFi Calling क्या है?

इस सर्विस को इंटरनेट टेलिफोनी भी कहा जाता है। इस सर्विस के जरिए वाई-फाई नेटवर्क की मदद से वॉयस कॉलिंग फीचर का लाभ लिया जा सकेगा। इसका फायदा ये होगा कि जिन जगहों पर मोबाइल सिग्नल सही से नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां भी यूजर्स किसी भी नंबर पर वॉयस कॉलिंग को कर सकेंगे। इस सर्विस की मदद से कॉल-ड्रॉप की समस्या नहीं आएगी और यूजर्स बिना किसी रूकावट के लंबी बात कर सकेंगे। Vo-WiFi को वॉयस ओवर वाई-फाई कहा जाता है। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर एक्टिवेट करना होता है

इन स्मार्टफोन्स पर करेगा काम

Airtel और Jio की ये वॉयस कॉलिंग सर्विस फिलहाल कुछ iPhones और एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है, जिनमें iPhone 11, Samsung Galaxy Note 10 Plus, iPhone 11 Pro, Xiaomi Redmi K20 Pro, iPhone 11 Pro Max, Samsung Galaxy Note 10, iPhone XR, Samsung Galaxy M30, iPhone XS Max, Samsung Galaxy S10 Plus, iPhone 6s, Samsung Galaxy J6, iPhone 6s Plus, Samsung On 6, iPhone 7, Samsung A10s, iPhone 7 Plus, Samsung S10e, iPhone SE, Samsung Galaxy A30s, iPhone 8, Samsung Galaxy M20, iPhone 8 Plus, Samsung Galaxy S10, iPhone X, iPhone XS, Xiaomi Poco F1, Xiaomi Redmi K20, Samsung Galaxy A50s, OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro शामिल हैं।  

कम कीमत के साथ Tecno Spark Go Plus भारत में हुआ लॉन्च कम कीमत के साथ Tecno Spark Go

कम कीमत के साथ Tecno Spark Go Plus भारत में हुआ लॉन्च

कम कीमत के साथ Tecno Spark Go Plus भारत में हुआ लॉन्च(IST)Tecno Spark Go Plus में वॉटरड्रॉप नॉच फेस अनलॉक और फिंगर​प्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के साथ यूजर्स को फ्री ब्लूटूथ ईयरपीस प्राप्त होंगे ..

Tecno ने अपनी Spark सीरीज के तहत भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go Plus लॉन्च कर दिया है। कम कीमत के इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स प्राप्त होंगे। बता दें कि यह स्मार्टफोन कीमत और फीचर्स के मामले में बाजार में पहले से मौजूद कई स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है। 

Tecno Spark Go Plus की कीमत

Tecno Spark Go Plus को भारत में 6,299 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लू और पर्पल कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके साथ फ्री ब्लूटूथ ईयरपीस प्राप्त होगा, जिसकी कीमत 799 रुपये है। इसके अलावा फोन के साथ यूजर्स को तीन महीने के लिए Gaana Plus का सब्सक्रिप्शन, वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्स्ट्रा वारंटी भी दी जा रही है। 

Tecno Spark Go Plus के स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark Go Plus में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल है। यह फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी उपलब्ध है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में AI आधारित 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 

Android 9.0 Pie ओएस पर आधारित Spark Go Plus मेें ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसमें AI ब्यूटी मोड और बोकह इफेक्ट की मदद से बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के​ लिए Tecno Spark Go Plus में फ्लैश और पोट्रेट मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में ड्यूल 4G LTE सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस दिए गए हैं।

Lenovo ने बजट कीमत में Lenovo Ego स्मार्टवॉच की पेश, पढ़ें खासियतें

Lenovo ने बजट कीमत में Lenovo Ego स्मार्टवॉच की पेश, पढ़ें खासियतें

Lenovo ने बजट कीमत में Lenovo Ego स्मार्टवॉच की पेश, पढ़ें खासियतें

Lenovo ने राउंड डायल के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच Lenovo Ego को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस वॉच को मार्केट में Rs 1999 में उतारा है। खरीद के लिए इसे Amazon पर उपलब्ध करवाया गया है। Lenovo Ego स्मार्टवॉच Lenovo Life ऐप के साथ iOS और Android दोनों के साथ कम्पैटिबल है।

इस वॉच के फीचर्स की बात करें, तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटर और कई स्पोर्ट्स मोड जैसे की- वाकिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग आदि शामिल है। यह आपके स्लीप पैटर्न को भी ट्रैक कर सकती है। इस स्मार्टवॉच में अलग-अलग वाइब्रेटिंग पैटर्न्स हैं। यह फोन कॉल्स से लेकर टेक्स्ट मैसेज और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स के नोटिफिकेशन एलर्ट्स पर आधारित है। यह स्मार्टवॉच 50 मीटर तक वाटर-रेसिस्टेंट है। यह बर्न की गई कैलोरीज को भी मैप करती है और स्विमिंग के दौरान स्ट्रोक स्टाइल को भी मैप कर सकती है।  की बैटरी लाइफ की बात करें, तो इसे सिंगल चार्ज पर 20 दिनों तक चलाया जा सकता है। वॉच लाइटवेट है और इसमें इन-बिल्ट 1.6 इंच का एंटी-रिफ्लेक्टिव मोनोक्रोम डिस्प्ले है।

Lenovo Ego में रिमोट कैमरा भी मौजूद है, जो डिस्प्ले पर सिंगल टैप पर पिक्चर क्लिक करता है। इसके साथ ड्यूरेबल ब्लैक स्ट्रैप मौजदू है, जो एक्सरसाइज या रनिंग आदि के दौरान भी ग्रिप नहीं खोता। इसके अलावा, इसमें 42mm एंटी-शाइन रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले और नाइट लाइट मोड भी दिया गया है।

इस स्मार्टवॉच के मुख्य फीचर्स में 24 घंटे रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट, 42mm एंटी-शाइन रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले, नाइट लाइट मोड, सिंगल चार्ज पर 20 दिनों की बैटरी लाइफ, सभी iOS और Android फोन्स के साथ कम्पेटिबिलिटी शामिल हैं।