Airtel के इन टॉप प्रीपेड प्लान्स में मिलते हैं बेहतर बेनिफिट्स

हम आपको आज Airtel के टॉप प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये प्रीपेड प्लान्स वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ डाटा एंव अन्य बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।…

Airtel के इन टॉप प्रीपेड प्लान्स में मिलते हैं बेहतर बेनिफिट्स

इस महीने की शुरुआत में टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों में बदलाव किया है। देश की तीनों प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दर को 43 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। ऐसे में यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान्स चुनने में मदद करने के लिए हम आपको आज Airtel के टॉप प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये प्रीपेड प्लान्स वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ डाटा एंव अन्य बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

Airtel के प्रीपेड प्लान्स Rs 19 से शुरू होकर Rs 2,398 के रेंज में उपलब्ध हैं। ये प्लान्स स्मार्ट रिचार्ज, टॉक-टाइम, डाटा और ट्रूली अनलिमिटेड इन चार कैटेगरी में आते हैं। स्मार्ट रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें आपको Rs 23 में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर किया जाता है। इसके अलावा आप Rs 79 तक के स्मार्ट रिचार्ज प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान्स खास तौर पर इकोनोमिकल प्लान्स हैं या आप इसे मिनिमम रिचार्ज प्लान्स भी कह सकते हैं। इन प्लान्स में आपको वैलिडिटी के साथ-साथ कुछ टॉक-टाइम भी ऑफर्स किए जाते हैं, ताकि आप इसका इस्तेमाल वॉयस कॉलिंग के लिए कर सकें। इसके Rs 79 वाले प्लान में यूजर्स को 200MB डाटा भी ऑफर किया जाता है।Airtel के डाटा प्लान्स की बात करें तो इसके Rs 48 और Rs 98 वाले प्लान्स में यूजर्स को क्रमश: 3GB और 6GB डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान को आप टॉप-अप या एड ऑन डाटा के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, ट्रूली अनलिमिटेड प्लान्स की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को कॉल्स के साथ-साथ डाटा भी ऑफर किया जाता है। साथ ही यूजर्स को फ्री SMS और कॉम्प्लिमेंटरी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। Airtel के Rs 149 वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 2GB डाटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और यूजर्स को इसमें 300 फ्री SMS ऑफर किया जाता है।Rs 398 वाले ट्रूली अनलिमिटेड प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और यूजर्स को इसमे डेली 3GB डाटा ऑफर किया जाता है। साथ ही साथ यूजर्स को Rs 100 का कैशबैक FASTag के लिए ऑफर किया जाता है। वहीं, ईयरली प्लान की बात करें तो Rs 2,398 वाले प्लान मे यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5GB डाटा ऑफर किया जाता है। साथ ही साथ यूजर्स को इस प्लान के साथ यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। 

Samsung Galaxy S11 Plus में हो सकता क्वॉड रियर कैमरा

इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन को 108 मेगापिक्सल के कैमरे फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। …

Samsung Galaxy S11 Plus में हो सकता क्वॉड रियर कैमरा

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S11 सीरीज या Samsung S20 सीरीज को फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन को 108 मेगापिक्सल के कैमरे फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के हाई एंड वेरिएंट को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं, इसमें तीन और रियर कैमरे भी दिए जा सकते हैं।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में Samsung अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold 2 को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, एक और लीक के मुताबिक, इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को 11 फरवरी को सेन फ्रेंसिस्को में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S11 सीरीज को अगले साल तीन स्क्रीन साइज 6.2 इंच, 6.4 इंच और 6.7 इंच के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसे लेटेस्ट Exynos 990 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।इस साल कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S10 सीरीज को तीन मॉडल्स के साथ पेश किया है। Samsung Galaxy S10 Plus को ड्यूल पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। अगले साल लॉन्च होने वाले इस सीरीज के टॉप एंड मॉडल को सेंट्रली अलाइंड पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। ग्लोबल बाजार में इस स्मार्टफोन को 5G फीचर के साथ भी पेश किया जा सकता है। कैमरे में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसका कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम को भी सपोर्ट कर सकता है।

LG का न्यू ईयर ऑफर, स्मार्टफोन के साथ फ्री में मिल रहा है LED TV

LG G8X ThinQ को भारत में Rs 49999 की कीमत में लॉन्च किया है। इसे खरीदने वाले हर यूजर को 24 इंच की LED TV ऑफर किया जा रहा है। …

LG ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन LG को भारत में पिछले ही दिनों लॉन्च किया था। इस फेस्टिव सीजन में कंपनी अपने यूजर्स को इस स्मार्टफोन के साथ LED TV ऑफर कर रही है। LG को भारत में Rs 49,999 की कीमत में लॉन्च किया है। इसे खरीदने वाले हर यूजर को 24 इंच की LED TV ऑफर किया जा रहा है। ये ऑफर 15 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा।  को ड्यूल स्क्रीन फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इस ऑफर का लाभ यूजर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स के माध्यम के साथ ले सकते हैं।

इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को Amazon India के ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से स्मार्टफोन को 15 जनवरी 2020 तक खरीदना होगा। ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर, पता, स्मार्टफोन का IMEI नंबर, सीरीयल नंबर आदि बेसिक जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा परचेज वेरिफिकेशन के लिए स्मार्टफोन के बिल या इनवॉयस को भी अटैच करना होगा। इसके बाद कंपनी आपके पते पर LED TV डिलीवर करेगी।

फीचर्स की बात करें तो ये 6.4 इंच के फुल एचडी FullVision OLED डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है और आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसके अलावा इसमें एक 2.1 इंच का मोनो कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो ये फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो ये 6GB RAM और 2TB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही ये स्टॉक एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करता है

स्पैम ईमेल से परेशान? इन 3 तरीकों से हमेशा के लिए करें ब्लॉक

प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल जरूरतों जैसे बैंक ट्रांजैक्शन, नोटिफिकेशन, पॉलिसी अपडेट तक ई-मेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यूजर्स को अक्सर मार्केटिंग और प्रॉडक्ट्स के प्रमोशन से जुड़े ईमेल्स से परेशान रहते हैं।

navbharat times

मौजूदा समय में ई-मेल्स कम्यूनिकेशन का एक महत्वपूर्ण साधन है। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल जरूरतों जैसे बैंक ट्रांजैक्शन, नोटिफिकेशन, पॉलिसी अपडेट तक ई-मेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यूजर्स को अक्सर मार्केटिंग और प्रॉडक्ट्स के प्रमोशन से जुड़े ईमेल्स से परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार इस तरह के ईमेल का इस्तेमाल यूजर्स का डेटा चोरी करने के लिए भी किया जाता है। अगर आप भी इस तरह के मेल से परेशान हैं और इन मेल्स को स्पैम में मूव करने से काम नहीं बन रहा है तो हम आपको तीन ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप इन ईमेल से छुटकारा पा सकते हैं।

पहला तरीका – सेंडर को ब्लॉक करें
इसके लिए सबसे पहले जीमेल अकाउंट लॉगिन करें
जिस सेंडर को ब्लॉक करना है उसका मेल खोलें
तीन वर्टिकल डॉट पर क्लिक करें
‘ब्लॉक’ ऑप्शन पर क्लिक करें

दूसरा तरीका – फिल्टर का इस्तेमाल करके ब्लॉक करें
इसके लिए सबसे पहले जीमेल लॉगिन करें और ड्रॉप डाउन बटन पर टैप करें
‘To’ वाली रो में सेंडर का नाम या ई-मेल आईडी टाइप करें और फ्लिटर ऑप्शन पर क्लिक करें
इसके बाद ‘डिलीट इट’ बटन पर क्लिक करें

तीसरा तरीका – कीवर्ड का इस्तेमाल करके
इसके लिए सर्च फिल्टर में जाकर वह कीवर्ड टाइप करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं जैसे Promotions, sale, discounts, offers टाइप करें। इसके बाद ‘Has the word’ सेक्शन में जाकर क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करें और ‘डिलीट इट’ ऑप्शन पर टैप करें।

Royal Enfield महिलाओं और युवाओं के लिए लाएगा ‘स्लिम बाइक’

Royal Enfield साल 2020 की पहली तिमाही में एक नई मोटरसाइकल लॉन्च करने वाला है। यह रोडस्टर स्टाइल बाइक होगी, जिसे एक्सप्लोरर या हंटर कहा जा सकता है।बाइकर्स के बीच पॉप्युलर Bullet बनाने वाली कंपनी Royal Enfield इस ब्रैंड की पहुंच महिलाओं और युवाओं तक ले जाकर अपने कंज्यूमर्स का दायरा बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह एक रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी 2020 की पहली तिमाही में एक नई स्लिम (हल्की) मोटरसाइकल लॉन्च करने वाली है। यह एक रोडस्टर स्टाइल बाइक होगी, जिसे एक्सप्लोरर या हंटर कहा जा सकता है। डिवेलपमेंट के समय तक के लिए इसे आंतरिक तौर पर J1C कोडनाम दिया गया है।रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक की सीट कुछ नीचे होगी। यह वजन में हल्की होने के साथ रॉयल एनफील्ड की अब तक की मोटरसाइकल्स में सबसे किफायती भी होगी। मामले से वाकिफ कई लोगों ने बताया कि महिलाओं और युवाओं को इसे संभालने में आसानी होगी। इसी सोच के साथ इस बाइक को डिजाइन किया गया है। इसके लिए महिलाओं और युवाओं से कंपनी ने फीडबैक लिया था। कंपनी उन्हें रॉयल एनफील्ड की भारी-भरकम बाइक वाली छवि से हटकर एक हल्की बाइक देना चाहती है। 

सड़कों पर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की स्पोर्ट्स और स्ट्रीट बाइक की भरमार से रॉयल एनफील्ड को चुनौती मिल रही है। इससे वह मोटरसाइकल्स में अपग्रेड करने वाले लोगों का एक बड़ा हिस्सा खो रही थी। एक्सप्लोरर बाइक इस उभरते सेगमेंट को हथियाने की एक कोशिश है। J1C की लॉन्चिंग रॉयल एनफील्ड की तरफ से नए प्रॉडक्ट्स की आक्रामक रेंज का हिस्सा है। इसके तहत वह 2020 से हर तिमाही कम से कम एक नया प्रॉडक्ट लॉन्च करेगी। J1C के बाद कंपनी थंडरबर्ड की न्यू जेनरेशन लॉन्च करेगी। इसे 2020 में क्लासिक और बुलेट के बीएस-6 वर्जन को पेश किए जाने से पहले मीटियोर के रूप में पेश किया जा सकता है। 

नई पीढ़ी के मॉडल में आरामदायक ट्रांजिशन को मैनेज करने के लिए रॉयल एनफील्ड पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहता है। इसके लिए उसने बीएस-6 नियमों को ध्यान में रखते हुए उसके मौजूदा यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन को अपग्रेड किया है। बाइक की सेल्स को एक लाख के पार ले जाने और वॉल्यूम में दो अंकों की गिरावट को रोकने की कोशिश में लगे रॉयल एनफील्ड ने अक्सेसिबिलिटी बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं। इनमें उसने प्रॉडक्ट्स के स्तर पर, भौगोलिक स्तर पर और छोटे रिटेल स्टोर्स के स्तर पर काम किया है।

 लोगों को शानदार बाइकिंग का अनुभव देने की कोशिश’ 
संपर्क करने पर रॉयल एनफील्ड के प्रवक्ता ने ईटी को बताया कि कंपनी के पास प्रॉडक्ट्स के लिए सख्त टेस्टिंग और रिसर्च प्रोग्राम हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी जो भी नई मोटरसाइकल बनाती है, आमतौर पर उनकी राइडर्स और ऑडियंस के विविध सेट के साथ रिसर्च और टेस्टिंग होती है। प्रवक्ता ने कहा, ‘हम आने वाले प्रॉडक्ट्स के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। हम यह जरूर कह सकते हैं कि हम अधिक से अधिक लोगों को शानदार बाइकिंग का अनुभव देना चाहते हैं। इसके लिए रॉयल एनफील्ड में हमारा जोर मोटरसाइकल्स की पहुंच सभी तक सुनिश्चित करने पर होता है।’ 

Honor नए साल में करेगी बड़ी लॉन्चिंग, भारतीय बाजार में उतारेगी अपने लैपटॉप

चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली बनाने वाली कंपनी Honor ने मंगलवार को कहा कि वह लैपटॉप के साथ भारतीय कंप्यूटर मार्केट में उतरेगी. कंपनी साल 2020 की पहली तिमाही में दो विंडोज लैपटॉप लॉन्च करेगी. Honor Magic book लैपटॉप में दो अमेरिकी कंपनियों के चिपसेट होंगे- Intel और AMD. Honor के ओवरसीज मार्केटिंग एंड सेल्स प्रेसिडेंट James Zou ने बताया कि कंपनी 2020 में भारतीय बाजार में दो लैपटॉप लॉन्च करेगी. उसके लिये उसने माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करना शुरू किया है. वह कंपनी के प्रोडक्ट्स के लिये लाइसेंस देगी.

2020 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा लैपटॉप

कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीखों के बारे में कुछ साफ नहीं किया है, लेकिन कंपनी के नोट में कहा गया है कि 2020 की पहली तिमाही में AMD प्रोसेसर के साथ लैपटॉप को ग्लोबल तौर पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है. Zou ने कहा कि कंपनी 2020 में भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.

इसमें कंप्यूटर के अलावा एक नये टेलीविजन का लॉन्च भी शामिल है जो कंपनी के खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम Harmony OS पर काम करेगा. इसके अलावा स्मार्टवॉच और नये स्मार्टफोन जिसकी शुरुआत Honor 9X से होगी जो 512 गिगाबाइट की स्टोरेज कैपेसिटी देगा.

कंपनी ने डेवलप किया अपना ऑपरेटिंग सिस्टम

कंपनी अमेरिकी कंपनियों के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है. इन कंपनियों को Honor की पेरेंट कंपनी Huawei को प्रोडक्ट सप्लाई करने की छूट मिली है. Honor अपने नये स्मार्टफोन्स के लिये गूगल मोबाइल सर्विसेज (GMS) का इस्तेमाल नहीं कर पाई है. बैन की वजह से ही उसने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप किया है.

हालांकि, Honor 9X GMS के साथ आएगा. Zou ने कहा कि कंपनी के लिये मौजूदा स्थिति मुश्किल है लेकिन इसने कंपनी के लिये नए अवसर भी खोल दिये हैं. उनके मुताबिक कंपनी 2020 में भारत में नई पार्टनरशिप बनाने पर ध्यान देगी. इस साल के आखिर तक कंपनी 24 kits लॉन्च करेगी जिससे डेवलपर्स को ऐप को GMS से HMS पर बदलने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि ऐप को HMS पर लाने से भारतीय ऐप डेवलपर्स को दुनिया के बसे बड़े बाजार चीन का एक्सेस मिलेगा.

2019 में छाए रहे ये ऐप्स, हर आम से लेकर खास ने किए इस्तेमाल

भारत में स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ऐप भी ज्यादा पॉपुलर हुए हैं. दुनिया में इंटरनेट की सबसे ज्यादा खपत भारत में होती है. गूगल के अधिकारी के मुताबिक, भारत में 90 फीसदी नए इंटरनेट यूजर्स क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट देखते या पढ़ते हैं. इसी की वजह से 2019 में कई स्टार्टअप के ऐप्स तेजी से पॉपुलर हुए हैं. अब जब यह साल खत्म होने जा रहा है और साल 2020 आ रहा है, तो जानते हैं कि इस साल कौन से ऐप पॉपुलर रहे…

Tiktok

यह एक सोशल मीडिया वीडियो ऐप है, जिससे आप छोटी कॉमेडी या टैलेंट वीडियो बना और शेयर कर सकते हैं. यह भारत में सबसे तेजी से बढ़ता और सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाना वाला ऐप है. वर्तमान में इसके 20 करोड़ यूजर्स हैं और यह टीयर 1, टीयर 2 और टीयर 3 के साथ भारत के दूरदराज इलाकों में फैले हैं. यह ऐप 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इस साल की शुरुआत में Tiktok ने 8.86 करोड़ यूजर्स जोड़े.

Momspresso.com

यह सबसे बड़ा यूजर जनरेटेड कंटेंट शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जो देशभर में महिलाओं को सपोर्ट देता है. यह 2010 में लॉन्च हुआ था. इसने 12000 ब्लॉगर्स और 4000 वीडियो बनाने वालों को आकर्षित किया है. इसके 10 अलग-अलग भाषाओं में ब्लॉग और वीडियो ब्लॉग मौजूद हैं. ब्लॉग पर 8.3 करोड़ मासिक व्यू और 16.3 करोड़ व्लॉग के लिये आते हैं. इसमें अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बंगाली, मराठी, मलयालम, तेलेगु, तमिल, पंजाबी और कन्नड़ भाषाओं में कंटेंट दिया गया है. Momspresso को 2019-20 में 35 करोड़ का रेवेन्यू मिला और 2018-2019 में 16 करोड़ का मिला था.

Hubhopper

साल 2015 में लॉन्च हुआ ये ऐप वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा पॉडकास्ट और ऑडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म है. इस ऐप पर 10 लाख घंटों से ज्यादा का कंटेंट दिया गया है और इसके 1.5 करोड़ टचप्वॉइंट्स हैं. Hubhopper ने Hubhopper Studio भी लॉन्च किया है, जो एक ऑनलाइन स्टूडियो है, जो पॉडकास्ट के लिये मदद करता है. ये पॉडकास्ट ऐप पर फीचर होते हैं और शहरी और ग्रामीण यूजर्स के बीच खास पॉपुलर हुये हैं.

Vokal

यह नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म है जो अभी तक हिंदी यूजर्स के लिये था ओर हाल ही में इसने 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी जोड़ा है जिसमें तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया शामिल है. आप इस पर जानकारी शेयर कर सकते हैं और अपने सवालों का जवाब हासिल कर सकते हैं. इस ऐप के 20 लाख मासिक एक्टिव यूजर्स हैं और 2019 के आखिर तक इसे 1.5 करोड़-2 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है

Sharechat

फेसबुक और ट्विटर की तरह ही इस ऐप पर भी यूजर्स पोस्ट कर सकते हैं और वीडियो, गाने, ईमेज और दूसरे कंटेंट को शेयर कर सकते हैं. इस पर जो टॉपिक ट्रेंड कर रहे हैं, उसे भी खोजा जा सकता है. जनवरी 2015 में लॉन्च हुए इस ऐप पर सिर्फ भारतीय भाषाओं में ही कंटेंट देख या शेयर कर सकते हैं. ShareChat के अभी 6 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिन्हें दिसंबर 2020 तक बढ़ाकर दोगुना करने की योजना है.

Trell

इस ऐप पर यूजर-जनरेटेड ऑरिजनल कंटेंट मिलता है. इस पर लाइफस्टाइल से जुड़ा सही अर्थपूर्ण कंटेंट मिलता है. यह उन यूजर्स के लिये है, जो लाइफस्टाइल से जुड़ा अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं और उन लोगों के लिये अपनी रुचि के हिसाब से व्लॉग बना सकते हैं और वीडियो और इमेज का इस्तेमाल करके लाइफस्टाइल स्टोरीज बना सकते हैं.

Jio Vs Airtel: रोज 3GB डेटा का कहां मिल रहा सस्ता प्लान

jio vs airtel vs vodafone idea know best plans giving 3 GB per day data best recharge plans and offer

तमाम टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी रहती हैं. कुछ दिनों पहले कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की और रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं. सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स दूसरे के मुकाबले कम कीमत पर अपने ग्राहकों को ज्यादा बेनेफिट देने की कोशिश में लगे रहते हैं. भारतीय टेलिकॉम मार्केट में एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और जियो (jio) तीन सबसे बड़े टेलिकॉम नेटवर्क हैं.

ये तीनों कंपनियां अपने ग्राहकों को प्रीपेड प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉल्‍स और SMS आदि के फायदे देती हैं. अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो आप 3GB डेटा प्रति दिन का प्लान ले सकते हैं. आइए जानते हैं कि 3GB डेटा प्रति दिन के लिये कौन-सा प्लान ले सकते हैं.

रिलायंस जियो (Reliance Jio)

जियो 349 रुपये के प्लान में 3GB डेटा प्रति दिन दे रही है. इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिन की है. इसमें जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल का ऑफर है. इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिये 1000 मिनट का नॉन जियो FUP है. 100 एसएमएस प्रति दिन भी ऑफर में मौजूद है. जियो ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा. कुल डेटा 84GB है.

एयरटेल (Airtel)

एयरटेल के 398 रुपये के प्लान में आपको 3GB डेटा प्रति दिन मिलेगा. इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिन है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल का ऑफर मिलेगा. इसके अलावा 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे. FASTag खरीदने पर आपको 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसमें Wynk Music पर आप फ्री में अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा Airtel Xstream App Premium का भी एक्सेस मिलेगा. Shaw Academy का फ्री में 4 हफ्तों का कोर्स भी मिलेगा. यहां आप फोटोग्राफी से लेकर म्यूजिक तक सीख सकते हैं.

BS-VI इंजन के साथ भारत में आई 2020 Kawasaki Z900; जानें कीमत, इंजन, पावर और फीचर्स

2020 Kawasaki Z900 with BS VI engine launched in India, know price, engine, power and features

कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने अपने फैन्स को क्रिसमस गिफ्ट दिया है. कंपनी ने अपनी नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक Z900 का 2020 वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू है. वहीं इस बाइक के BS-IV मॉडल की कीमत 7.69 लाख रुपये है. नई Z900 कावासाकी की भारत में पहली BS-VI कंप्लायंट बाइक है. नया मॉडल दो कलर ऑप्शन मैटेलिक स्पार्क ब्लैक/मैटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक और मैटेलिक ग्रेफाइट ग्रे/मैटेलिक स्पार्क ब्लैक में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

फीचर्स

नई 2020 Kawasaki Z900 BS6 बाइक में 4 राइडिंग मोड रेन, रोड, स्पोर्ट और मैनुअल हैं. इसके अलावा बाइक में थ्री लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और दो पावर मोड भी हैं. फीचर्स की बात करें तो बाइक के फ्रंट में ऑल LED हैडलैंप सेटअप है. 10.9 इंच कलर्ड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. सिस्टम को कावासाकी Rideology ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट भी किया जा सकता है.

इंजन स्पेसिफिकेशंस

2020 Kawasaki Z900 BS-VI बाइक का 948cc, इनलाइन, 4 सिलिंडर इंजन 124hp पावर और 97Nm का टॉर्क जनरेट करता है. स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है. इस बाइक की टक्कर Suzuki GSX-S750, KTM 790 Duke और Triumph Street Triple S से है.

Google Pay का करते हैं इस्तेमाल; तो बरतें ये सावधानियां, नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान

अगर आप गूगल पे से लेनदेन करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं.

अगर आप गूगल पे से लेनदेन करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं.

देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहा है. इससे लोगों को अगर सहूलियत मिली है तो लेकिन धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं. हालांकि कुछ बातों का ध्यान रख फ्रॉड से काफी हद तक बचा जा सकता है. ऐसी ही कुछ सावधानियों के बारे में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) ने जानकारी दी है. अगर आप गूगल पे से लेन-देन करते हैं तो इन पर जरा गौर कर लें…

– गूगल पे ऐप में इस्तेमाल होने वाले अपने UPI PIN के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताएं. यह पिन आपके एटीएम पिन के जैसा ही है इसलिये इसको कभी भी किसी से न शेयर करें.

– केवल विश्वसनीय ऐप्स को ही डाउनलोड करें. अक्सर लोग अपने मोबाइल फोन में किसी भी ऐप को बिना यह देखे कि वह सुरक्षित है या नहीं, डाउनलोड कर लेते हैं. इसमें ज्यादातर ऐप्स खतरनाक हो सकते हैं. यह ऐप्स आपकी निजी जानकारी को चुरा सकते हैं. जब आप अपनी पेमेंट की डिटेल्स स्क्रीन पर टाइप करते हैं, तो ये इसे भी चुरा सकते हैं, जो आपकी ट्रांजैक्शन के लिये बेहद खतरनाक है.

– UPI PIN को सिर्फ BHIM UPI या दूसरे विश्वसनीय ऐप्स में ट्रांजैक्शन के समय डालें. अगर आपके पास किसी लिंक के द्वारा कोई फॉर्म या वेबसाइट का एड्रेस आता है, तो वहां UPI PIN का इस्तेमाल करने से बचें.

– इस बात का ध्यान रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिये UPI PIN की कोई जरूरत नहीं होती है. पैसे रिसीव करने में अपना UPI PIN कभी भी न डालें. UPI PIN को डालने का मतलब है कि आप किसी व्यक्ति को भुगतान कर रहे हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आपका पैसा किस दिशा में जा रहा है.

– अगर आपको कस्टमर केयर से कुछ पूछना है या कोई जानकारी लेनी है, तो इसके लिये केवल अपने पेमेंट ऐप का ही इस्तेमाल करें. ऐप के हेल्प/सपोर्ट सेक्शन में जाकर सपोर्ट डिटेल्स पढ़ें. इंटरनेट पर देखे गए नंबर का इस्तेमाल न करें. यह भरोसेमंद नहीं है और आपके लिये खतरनाक साबित हो सकता है.