मारुति डिजायर का जलवा, मंदी को मात देकर बनी नंबर-1 सेलिंग कार

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर का जलवा बरकरार है. वैसे तो इसकी टक्कर में दूसरी ऑटो कंपनियों से कई सेडान कारें उतार दीं. लेकिन अभी भी डिजायर लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. 

 दरअसल मारुति सुजुकी की यह कार ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरते हुए देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार बन गई है. डिजायर कार वित्तीय वर्ष 2019-20 के पहले आठ महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. मारुति सुजुकी के मुताबिक अप्रैल से नवंबर 2019 के बीच 1.2 लाख यूनिट डिजायर कार की बिक्री हुई. Maruti Suzuki Dzire धीरे-धीरे अपनी पकड़ और मजबूत करती जा रही है. हाल में इस कार ने कुल 20 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया है. कंपनी ने डिजायर के थर्ड जेनरेशन को 16 मई 2017 को लॉन्च किया था. अप्रैल से नवंबर 2019 के बीच 1.2 लाख यूनिट की बिक्री के साथ ही कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में इस मॉडल का मार्केट शेयर अकेले 60 फीसदी हो गई है. वित्त वर्ष 2018-19 में 2.5 लाख यूनिट डिजायर की बिक्री हुई.मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने का कहना है कि पिछले कई सालों से डिजायर ने कॉम्पैक्ट सेडान कारों में अपनी खास जगह बनाई है.कंपनी की मानें तो आज करीब 70 फीसदी ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने पहले ही ठान लिया था कि डिजायर ही खरीदनी है. डिजायर के आधे कस्टमर ऐसे हैं जिन्होंने पहली कार के रूप में डिजायर को पसंद किया. कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक डिजायर की शुरुआती दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 5,82,613 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 9,52,622 रुपये है. बाजार में इस टक्कर होंडा अमेज और टाटा टिगोर से है. पेट्रोल इंजन वाला डिजायर 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि डीजल इंजन वाली डिजायर 28.40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसकी लंबाई 3995 एमएम है, चौड़ाई 1735 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2459एमएम है.मारुति डिजायर को पहली बार 2008 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद 2012 में कंपनी ने सेकेंड जेनरेशन डिजायर बाजार में उतारी. 2017 में मारुति ने थर्ड जेनेरशन डिजायर, यानी मौजूदा मॉडल को लॉन्च किया. मारुति डिजायर पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें 1197सीसी, 4 सिलिंडर इंजन है जो 6000आरपीएम पर 61किलोवाट का मैक्सिमम पावर देता है और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें फ्यूल टैंक की क्षमता 37 लीटर है. 5 सीटर डिजायर का वजन 1315 किलोग्राम हैपेट्रोल इंजन 1.2-लीटर का है, जबकि डीजल इंजन 1.3-लीटर का है. दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं. इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रीयर में ड्रम ब्रेक लगे हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें दो एयरबैग लगे हैं. 

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं।

2 ऐप्स की होगी जरूरत

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं।

1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में फोटो को PNG फॉर्मेट में सेव करें। इस तरह से आप फोटो या नाम के कम से कम 3-4 स्टीकर तैयार कर लें। ये फोटो ही स्टीकर का काम करेंगे।

2. Personal stickers for WhatsApp : आप इस ऐप को ओपन करेंगे तो PNG फॉर्मेट में सेव फोन की सभी फाइल यहां नजर आएंगी। आपके द्वारा तैयार किए गए फोटो भी यहां दिखाई देंगे। आपको सिर्फ इन फोटो के सामने ADD पर टैब करना है। इसके बाद आपके सामने एक मिनी विंडो आएगी इस पर एक बार फिर ADD कर लें। इस तरह आपके द्वारा तैयार किए गए स्टीकर्स वॉट्सऐप पर पहुंच जाएंगे।

स्टीकर सेंड करने की प्रोसेस

  • वॉट्सऐप ओपन करके उस कॉन्टैक्ट पर जाएं जिसे स्टीकर सेंड करना है।
  • अब टाइपिंग स्पेस के पास दिए गए स्माइली पर टैब करें।
  • यहां सबसे नीचे की तरफ स्माइली के साथ GIF और स्टीकर का लोगो नजर आएगा।
  • स्टीकर के लोगो पर टैब करें और ऊपर दी गी लिस्ट से बनाया गया स्टीकर सिलेक्ट करें।
  • स्टीकर पर टैब करें वो सेंड हो जाएगा।

एलजी ने लॉन्च किया फोल्डेबल फोन G8X ThinQ, इनकी स्क्रीन्स को सुविधानुसार अलग भी कर सकते हैं

  • भारत में इसकी कीमत 49,999 रु. है, यह बिक्री के लिए रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध है
  • यह ऑरोरा ब्लैक कलर में उपलब्ध है, इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं
  • यह सिर्फ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है

एलजी ने भारतीय बाजार में अपने डुअल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन एलजी G8X ThinQ को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत 49,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन डुअल स्क्रीन एक्सेसरीज के साथ आता है, जिससे दूसरी स्क्रीन को डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है और सुविधानुसार अलग भी किया जा सकता है। यह ऑरोरा ब्लैक कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।

कंपनी ने सबसे पहले इसे बर्लिन में चल रहे IFA 2019 ट्रेड शो में शोकेस किया था

  1. सुविधानुसार दोनों स्क्रीन को अलग किया जा सकता है
    • नए एलजी G8X ThinQ में दो स्क्रीन्स है। यह दोनों ही स्क्रीन आपस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए कनेक्टेड है।
    • दोनों ही स्क्रीन एक ही साइज की है, इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। दोनों स्क्रीन को आपस में जोड़ने पर यह बिल्कुल फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह नजर आता है।
    • इसके ज्वाइंट की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बिना किसी नुकसान के 360 डिग्री तक घूमाया जा सकता है।
    • इसके केस में बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओएलईडी डिस्प्ले। इसे डिस्प्ले में समय, तारीख, बैटरी, स्टेट्स, नोटिफिकेशन मार्कर और अन्य जानकारियां दिखेंगी।
  2. यह है एलजी G8X ThinQ के बेसिक स्पेसिफिकेशनडिस्प्ले साइज6.4 इंचडिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस (2340×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन), फुल विजन ओएलईडी डिस्प्लेओएसएंड्रॉयड 9 पाईप्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर विद एड्रिनो 640 जीपीयूरैम6 जीबीस्टोरेज128 जीबीएक्सपेंडेबल2 टीबी (माइक्रो एसडी कार्ड)ओएसएंड्रॉयड 9 पाईरियर कैमरा12MP प्राइमरी सेंसर + 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसरफ्रंट कैमरा32 मेगापिक्सल (वॉटरड्रॉप नॉच)सेफ्टी IP68 रेटिंग (वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट)बैटरी4000 एमएएच विद क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0कनेक्टिविटी4जी, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5 एलई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर्स, एफएम रेडियो

ब्रिक्स ने ब्लूटूथ कराओके माइक किया लॉन्च, बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया; कीमत 574 रुपए

इसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, कम्प्यूटर या अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैंये एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज सभी तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता

कम्प्यूटर एक्सेसरीज बनाने वाली इंडियन कंपनी ब्रिक्स ने वायरलेस ब्लूटूथ कराओके माइक लॉन्च किया है। इस माइक का ग्राहक अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 574 रुपए है। कंपनी ने इसे क्रिसमस के मौके पर लॉन्च किया है। यानी इस माइक से आप अपनी क्रिसमस पार्टी को यादगार बना सकते हैं। ये माइक कई तरह की खूबियों से लैस है।

माइक में ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया

इस माइक में ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया है। इसे मल्टीपल डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, कम्प्यूटर या अन्य के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। ये एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज सभी तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें हाई क्वालिटी इंटेलिजेंट चिप दी है, जो वॉयस को फिल्टर करती है। जिससे कराओके के दौरान ज्यादा बेहतर साउंड आता है। इसमें 2600mAh की रिचार्जेबल बैटरी भी दी है, जो फुल चार्जिंग के बाद 8 घंटे का बैकअप देती है। माइक को इसका यूनिक डिजाइन और गोल्डर कलर ज्यादा अट्रेक्टिव बनाते हैं।

माइक में एक पावर बटन दिया है जिससे ये ऑन/ऑफ होता है। इसके साथ, ट्रैवल, बास, ईको, वॉल्यूम और म्यूजिक को एडजेस्ट करने के लिए भी बटन दिए हैं। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो USB पोर्ट दिया है। इसे किसी भी स्मार्टफोन चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इस पर तीन महीने की वारंटी भी देती है।

गैलेक्सी स्मार्ट वॉच एक्टिव-2 का 4जी वैरिएंट भी लॉन्च किया, कीमत 35,990 रुपए

सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच एक्टिव2 के 4जी वैरिएंट को सोमवार को लॉन्च किया। इसे 4एमएम स्टील डॉयल के साथ सिल्वर, ब्लैक और गोल्डन फिनिश में पेश किया गया है। इसकी कीमत 35,990 रुपए है।

वॉच में ऑटो ट्रैकिंग एक्टिविटी के साथ ही वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, रोविंग, इलिप्टिकल ट्रेनर, डायनमिक वर्कआउट और स्विमिंग एक्टिविटी मिलती है। लेटेस्ट वॉच में आपको रनिंग कोच एक्टिविटी मिलेगी, जो दौड़ने के दौरान आपको गाइड करेगी।

गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 4जी ई-सिम कनेक्टिविटी के साथ आती है, जो कंज्यूमर को वॉच से कॉलिंग की सुविधा देती है। साथ ही यूजर वॉच से ही सोशल मीडिया के पोस्ट शेयर कर सकते है और वीडियो देखने सकते 

Asus ROG Phone 2: गेमिंग के साथ फटॉग्रफी में भी दमदार

ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। PUBG, Asphalt 9, Call of Duty जैसे गेम्स आजकल यूजर्स को काफी लुभा रहे हैं। हेवी ग्राफिक्स वाले इन गेम्स का बेस्ट एक्सपीरियंस एक पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन पर ही लिया जा सकता है। गेमर्स के इसी एक्पीरियंस को शानदार बनाने के लिए ताइवान की दिग्गज टेक कंपनी ASUS ने पिछले दिनों भारत में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 2 लॉन्च किया। फोन को लेकर कंपनी ने कई बड़े दावे किए हैं और इनकी सच्चाई जानने के लिए हमने इस फोन के टॉप एंड वेरियंट को 1 महीने तक खूब इस्तेमाल किया और जानने की कोशिश की है कि यह दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से क्यों अलग और खास है।
डिजाइन और डिस्प्लेआसुस ने ROG Phone 2 के डिजाइन पर काफी काम किया है। स्मार्टफोन्स की भीड़ में यह फोन अपने शानदार और प्रीमियम लुक की बदौलत बिल्कुल अलग दिखता है। जहां आज सभी फोन एक जैसे दिखते हैं, वहीं ROG Phone 2 के बैक पैनल में दी गई RGB लाइटिंग इसे बेहद खास बनाती है। फोन के बैक पैनल पर दिया गया कैमरा यूनिट भी इसके लुक को काफी बढ़ाता है।

फोन का डिस्प्ले 6.59 इंच का है जो AMOLED पैनल, फुल एचडी+ रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गेमिंग में यूजर्स को फुल व्यू एक्सपीरियंस मिले, इसके लिए डिस्प्ले बेहद पतले बेजल्स के साथ आते हैं। LED नोटिफिकेशन फोन के टॉप में स्पीकर की बाईं तरफ दिया गया है। फोन के बॉटम में आपको 3.5 mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा। साइड शोल्डर पैनल्स पर अल्ट्रा साउंड बटन दिए गए हैं, जिसका इस्तेमाल गेम खेलने के दौरान किया जाता है।

हार्डवेयर
गेमिंग के दौरान हमें इस फोन ने कभी निराश नहीं किया। हेवी ग्राफिक्स वाले गेम भी ROG Phone 2 पर बड़े आराम से खेले जा सकते हैं। गेमर्स को लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इसमें पावरफुल स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया है। यह स्नैपड्रैगन 855 का टर्बोचार्ज्ड वर्जन है जो खास तौर से हेवी यूसेज वाले स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। फोन 12GB तक के रैम और UFS 3.0 के साथ 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

फोन में खास प्रेशर सेंसिटिव एज दिए गए हैं जो कॉल-ऑफ-ड्यूटी जैसे गेम्स को खेलना काफी आसान और रोमांचक बना देते हैं। कंपनी इन्हें एयर ट्रिगर्स कहती है। हेवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए इसमें खास वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम शानदार तरीके से काम करता है और तीन घंटे की लगातार गेमिंग के बाद भी यह फोन को गर्म नहीं होने देता। ROG Phone 2 में खास Armoury Crate App है जहां सारे गेम्स को इंस्टॉल करके रखा जा सकता है।

6,000mAh की बैटरी
हमें इस फोन में गेमिंग के दौरान बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं हुई। यह फोन न सिर्फ 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, बल्कि इसका पावर मैनेजमेंट भी शानदार है। एक नॉर्मल गेमिंग कंडिशन में यह फोन एक दिन का बैकअप दे देता है। वहीं, अगर इस पर लगातार गेम खेला जाए जो यह 5 घंटे तक आराम से चल सकता है। फोन जल्दी चार्ज हो जाए इसके लिए कंपनी ने 30 वॉट का फास्ट चार्जर दिया है। हमारे पास जो डिवाइस था वह लगभग 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाता था।

कैमरा
फोन को कंपनी ने खासतौर से गेमिंग के लिए डिजाइन किया है, लेकिन यहां अन्य फीचर्स को भी बेस्ट रखने की कोशिश की गई है। यही कारण है कि आसुस ROG Phone 2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पीछे सोनी IMX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा दिन में काफी शॉर्प और क्लियर फोटो कैप्चर करता है। वहीं, रात में नाइट मोड फीचर के जरिए इस कैमरे से साफ फोटो ली जा सकती है। कैमरा में प्रो मोड भी दिया गया है जो फटॉग्रफी को काफी बेहतर बनाता है। सेल्फी के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। हालांकि, कैमरा ऐप में हमें ज्यादा कुछ नया देखने को नहीं मिला क्योंकि इस कैमरा ऐप को हम पहले ASUS 6Z में देख चुके हैं।

किनके लिए है बेस्टआसुस ROG Phone 2 बिना शक गेमर्स के लिए एक शानदार डिवाइस है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि नॉन-गेमर्स को यह डिवाइस निराश करेगा। फोन में इस सेगमेंट के दूसरे डिवाइसेज में आने वाले लगभग सभी फीचर दिए गए हैं। गेमिंग के साथ इस फोन से शानदार फटॉग्रफी का भी मजा लिया जा सकता है। फोन की एक और खासियत है इसमें दी गई 6000Ah की बैटरी। यह इस बात को पक्का करती है कि यूजर को बार-बार फोन चार्ज न करना पड़े। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह फोन अगर आपके बजट में फिट बैठता है, तो इसे लेने में कोई नुकसान नहीं है।Asus ROG Phone 2 स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंसSnapdragon 855 Plus
स्टोरेज128 GB
कैमरा48 MP + 13 MP
बैटरी6000 mAh
डिस्प्ले6.59″ (16.74 cm)
रैम8 GB

Google Maps के ये टिप्स आपको बनाएंगे ‘नेविगेशन एक्सपर्ट’

गूगल मैप्स ने अनजान जगहों पर या नए शहर में ट्रैवल करने का हमारा तरीका बिल्कुल बदल दिया है और अब बिना किसी से रास्ता पूछे हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। यह ऐप्लिकेशन डिजिटल मैप से बढ़कर है और ढेरों फीचर्स यूजर्स को ऑफर करता है।

navbharat times

गूगल मैप्स ने अनजान जगहों पर या नए शहर में ट्रैवल करने का हमारा तरीका बिल्कुल बदल दिया है और अब बिना किसी से रास्ता पूछे हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। यह ऐप्लिकेशन डिजिटल मैप से बढ़कर है और ढेरों फीचर्स यूजर्स को ऑफर करता है। ऐप पर मिलने वाले रिव्यूज, फोटोज और क्वेश्चन्स की मदद से गूगल मैप्स नई जगहों पर गए बिना उन्हें एक्सप्लोर करने का ऑप्शन यूजर्स को देता है। गूगल मैप्स में एआर नेविगेशन और स्ट्रीट व्यू जैसे ढेरों नए फीचर्स यूजर्स को दिए जा रहे हैं, जो जल्द इंडियन यूजर्स को भी मिल सकते हैं। गूगल मैप्स के कुछ बेसिक टिप्स आपको जरूर पता होने चाहिए,डेली कम्यूट ऑप्शन
गूगल मैप्स आपको होम और वर्क अड्रेस सेट-अप करने का ऑप्शन देता है। एक बार आप इसे सेट कर लेते हैं तो स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखने वाले Commute टैब में जाकर तुरंत घर और ऑफिस के बीच का रूट देख सकते हैं। साथ ही उस रूट पर ट्रैफिक होने की स्थिति में आल्टरनेट रूट भी फॉलो कर सकते हैं। हर दिन मैप्स आपको बेस्ट रूट भी सजेस्ट कर सकता है।

शेयर करें लाइव लोकेशन
किसी अनजान जगह सफर कर रहे हों या अनजान ड्राइवर के साथ कैब में सेफ न फील हो रहा हो तो इसका सलूशन भी गूगल मैप्स ऐप पर मौजूद है। अपनी जरूरत के हिसाब से आप दोस्तों को एसएमएस, वॉट्सऐप या किसी और मेसेजिंग सर्विस के जरिए लाइव लोकेशन भेज सकते हैं। अपनी लोकेशन पर दिख रहे ब्लू डॉट पर टैप करके आप ‘Share your location’ ऑप्शन चुन सकते हैं। टॉप लेफ्ट कॉर्नर में मेन्यू ऑप्शन पर टैप कर आप ‘Location Sharing’ में जा सकते हैं, जहां आपको दिखेगा कि किन लोगों के पास आपकी लाइव लोकेशन का ऐक्सेस है।

जगहें और अड्रेस मैप पर शेयर करना
गूगल पर किसी जगह की लोकेशन शेयर करना आसान है। उस जगह का नाम मैप पर सर्च कीजिए और इसके साथ दिख रहे ‘Share’ बटन पर टैप कर दीजिए। इसके बाद आप किसी भी मेसेजिंग ऐप से लोकेशन शेयर कर सकते हैं। अगर आपका अड्रेस मैप पर सर्च में न आ रहा हो तो मैप पर स्क्रॉल करने के बाद लोकेशन पर सही जगह टैप और होल्ड करें, इसके बाद दिखने वाले शेयर बटन की मदद से लोकेशन भेजी जा सकती है।

जगह को करें सेव
गूगल मैप्स पर आप उन जगहों को सेव भी कर सकते हैं, जो आपको पसंद हैं या जहां आप जाना चाहते हैं। इसके लिए आपको किसी वेन्यू पर टैप करना है और इसके बाद ‘Save’ टैब पर टैप करना है। अब आपको Starred Places, Want to go, Favourites लिस्ट दिखेगी। इनमें से जिस लिस्ट में आप किसी जगह को ऐड करना चाहते हैं, उसपर टैप कर दें। आप चाहें तो अपनी कस्टम लिस्ट भी बना सकते हैं।

रेस्तरां, पेट्रोल-पंप और एटीम करें एक्सप्लोर
किसी जगह को एक्सप्लोर करने का ऑप्शन गूगल मैप्स का सबसे काम का फीचर है। इसकी मदद से आप नजदीकी रेस्तरां, पेट्रोल पंप, एटीएम, हॉस्पिटल, बैंक, ऐतिहासिक जगहें, क्लब और भी बहुत कुछ एक टैप पर देख कर सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरत के हिसाब से केमिस्ट शॉप और शॉपिंग सेंटर जैसी जगहें भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। अब मैप्स पर होटेल में टेबल रिजर्व करने का ऑप्शन भी यूजर्स को मिल रहा है।

‘For you’ सेक्शन
गूगल मैप्स ऐप पर मिलने वाले For you टैब में आपको पर्सनलाइज सजेशंस मिलते हैं। यहां यूजर की पसंद के हिसाब से और जिन जगहों पर वह जा चुका है, उनके आधार पर नई जगहों के सजेशंस गूगल देता है। इसके अलावा यहां आसपास की जगहों के लोकल गाइड्स रिव्यू भी यूजर्स देख सकते हैं। इसके अलावा जल्द ही दूसरे लोकल गाइड्स को फॉलो कर उनके पसंद की जगहें देखने और जाने का विकल्प भी यूजर्स को मिलेगा।

OnePlus 7 से रेडमी नोट 7 प्रो तक, ये हैं साल 2019 के सबसे दमदार और वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन

स्मार्टफोन लवर्स के लिए साल 2019 काफी खास रहा। इस साल Samsung, Huawei, OnePlus, Xiaomi और रियलमी समेट कई दूसरी कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन्स को पेश किया। इस साल की एक और खास बात रही कि यूजर्स को स्मार्टफोन कैमरा सेटअप में कई शानदार बदलाव देखने को मिले। जहां, ट्रिपल और क्वॉड कैमरा वाले स्मार्टफोन्स का बोलबाला रहा, वहीं दूसरी तरफ हेवी और फास्ट चार्जिंग बैटरी वाले स्मार्टफोन्स ने भी यूजर्स को ध्यान अपनी ओर खींचा। अगर आप साल 2020 का स्वागत किसी नए स्मार्टफोन से करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां कुछ बेस्ट वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।

सुपरफास्ट चार्जिंग और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी X2
64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे से लैस यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। 6.4 इंच के फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ वाला यह फोन स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दिए गए अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 सपॉर्ट के साथ आती है। फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है।

पावरफुल प्रोसेसर वाला वनप्लस 7
वनप्लस 7 इस वक्त डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। छूट के बाद इसकी कीमत 32,999 रुपये हो गई है। वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 3700mAh की बैटरी के साथ आता है।

बजट रेंज में 48 मेगापिक्सल वाला रेडमी नोट 7 प्रो
48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 4.0 क्विक चार्ज को सपॉर्ट करती है।

दमदार बैटरी से लोडेड गैलेक्सी M30s
6000mAh की दमदार बैटरी वाला यह स्मार्टफोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Exynos 9611 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED स्क्रीन दी गई है।

सस्ते दाम में 5000mAh बैटरी वाला वीवो U20
5000mAh की बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसकी शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है। फोन 16 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आता है।

कम कीमत में बेस्ट कैमरा सेटअप वाला ऑनर 20i
कम कीमत में शानदार कैमरा सेटअप ऑफर करने वाला यह एक बेस्ट वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। यह फोन 10,999 रुपये की कीमत में 24 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है।

फ्लिप कैमरा और जबरदस्त बैटरी वाला आसुस 6Z
हाल में इस फोन 8,000 रुपये का प्राइस कट मिला है। अब इसकी कीमत 27,999 रुपये हो गई है। फोन में 48 मेगापिक्सल+13 मेगापिक्सल का ड्यूल फ्लिप कैमरा सेटअप दिया गया है। यही कैमरा सेल्फी के लिए भी यूज होता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर काम करता है।

प्रीमियम फीचर से लैस ऐपल iPhone 11
57,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाला यह इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। फोन में आईफोन 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स वाले कई फीचर दिए गए हैं। इसमें पावरफुल A13 बायॉनिक प्रोसेसर के साथ, वायरलेस चार्जिंग, शानदार फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन को फैक्ट्री रीसेट करने पर कॉन्टैक्ट और SMS का बैकअप लेने की प्रोसेस

कई बार स्मार्टफोन को फॉर्मेट या फैक्ट्री रीसेट करने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यूजर फोन का डेटा जैसे कॉन्टैक्ट, फोटो, वीडियो, सॉन्ग या अन्य फाइल का बैकअप आसानी से ले लेता है, लेकिन मैसेज बैकअप में फंस जाता है। वैसे, मैसेज का बैकअप इतना मुश्किल नहीं होता जितना लगता है। इस काम को थर्ड पार्ट ऐप की मदद से आ आसानी से कर सकते हैं।

ऐसे ले सकते हैं बैकअप

कॉन्टैक्ट को गूगल के साथ सिंक्रोनाइज करके बैकअप लिया जा सकता है। यदि सिंक्रोनाइज में कोई प्रॉब्लम आ रही है तब गूगल प्ले स्टोर में आपको SMS Backup ऐप सर्च करना है। यहां पर ऐसे कई ऐप्स हैं जो कॉन्टैक्ट, मैसेज के साथ फोन के दूसरे डेटा का भी बैकअप आसानी से ले लेते हैं।

  • इसके लिए यूजर को सबसे पहले कोई ऐप प्ले स्टोर से फोन में इन्स्टॉल करना है।
  • अब ऐप को ओपन करें यहां पर कॉन्टैक्ट, मैसेज या अन्य बैकअप कैटेगरी नजर आएंगी।
  • आपको जिसका बैकअप चाहिए उसे सिलेक्ट कर लें। ऐप डाटा बंद होने पर भी काम करेगा।
  • बैकअप की फाइल ये आपके फोन में सेव कर देते हैं। उस फाइल को मेल या किसी दूसरी जगह सेव कर लें।
  • अब फोन को फैक्ट्री रीसेट कर लें। बाद में उसी ऐप को इन्स्टॉल करके मैसेज फिर से री-इन्स्टॉल कर लें।

गूगल के एंड्रॉयड पर निर्भरता खत्म करेगी फेसबुक, डेवलप कर रही खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम

गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपनी निर्भरता खत्म करने के लिए दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम बना रही है। कंपनी इसे अपने हार्डवेयर समेत स्मार्ट डिवाइस में इस्तेमाल करेगी। गुरुवार को जारी हुई द इंफोर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने अपना ओएस बनाने की जिम्मेदारी मार्क लुकोवस्की को सौंपी है, जो माइक्रोसॉफ्स ओएस जिसे विंडोज एनटी भी कहा जाता है कि को-ऑथर रह चुके हैं।

कैलीफोर्निया में तैयार हो रहा है नया फेसबुक कैंपस

  1. फेसबुक हार्डवेयर के वाइस प्रेसिडेंट एंड्रयू बोसवर्थ ने बताया कि हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी हमारे लिए जगह बनाए रखें। ऐसे में हम मार्केटप्लेस या बाजार में मौजूद अन्य कॉम्पिटिटरपर भरोसा नहीं कर सकते। इसलिए हमने इस काम को खुद करने का फैसला लिया।
  2. वर्तमान में फेसबुक ओकलुस जैसा दिखने वाला एआर/वीआर हेडसेट बना चुकी है। इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में अपना वीडियो कॉलिंग डिवाइस पोर्टल भी पेश कर चुकी है, जो फिलहाल एंड्रॉयड ओएस पर रन करता है।
  3. रिपोर्ट के बताया गया कि कैलीफोर्निया में फेसबुक का 7.70 लाख स्क्वायर फीट में कैंपस तैयार हो रहा है, इसकी क्षमता 4 हजार कर्मचारियों की है। कहा जा रहा है कि इस कैंपस की टीम पूरी तरह से नए हार्डवेयर बनाने के लिए डेडिकेटेड रहेगी।
  4. वर्तमान में भी फेसबुक की काफी बड़ी टीम कस्टम सिलिकॉन चिप और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर बेस्ड वॉयस असिस्टेंट सिस्टम पर काम कर रही है।
  5. कुछ समय पहले चीनी कंपनी हुवावे ने भी गूगल पर अपनी निर्भरता खत्म करने के लिए खुद का हार्मोनी ओएस का निर्माण किया। हुवावे के प्रेसिडेंट वांग चेंगलू का कहना है कि कंपनी अपने कस्टम मेड ऑपरेटिंग सिस्टम हार्मोनी को 2020 में आने वाली स्मार्टफोन रेंज में शामिल करेगी।
  6. उन्होंने आगे बताया कि हार्मोनी ओएस को ग्लोबली एंड्रॉयड से रिप्लेस नहीं किया जाएगा क्योंकि हुवावे अभी भी एंड्रॉयड को एक बेहतर ओएस मान रही है लेकिन धीरे-धीरे इसे रिप्लेस करना शुरू कर दिया जाएगा।