इंस्टाग्राम लेआउट फीचर: एक ही कहानी में कई फोटो कैसे अपलोड करें Instagram लेआउट सुविधा

इंस्टाग्राम लेआउट फीचर एक ऐसा उपकरण है जो उपयोगकर्ताओं को पहले की तरह एक एकल स्टोरी पोस्ट में कई चित्रों को शामिल करने की सुविधा देता है, जहां स्टोरी में केवल एक छवि की अनुमति थी।

मुख्य विचार

  • Instagram ने वैश्विक रूप से Android और iOS दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया लेआउट फीचर लॉन्च किया है
  • लेआउट आपको कई छवियों का कोलाज बनाने में सक्षम करेगा
  • आप लेआउट्स इन स्टोरीज कैमरा खोज सकते हैं और एक ही इंस्टाग्राम स्टोरी में कई तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं

Instagram का एक सबसे उपयोगी उपकरण यहां है, जिसे लेआउट फीचर कहा जाता है। नया टूल उपयोगकर्ताओं को एक ही कहानी पोस्ट में कई चित्रों को संयोजित करने और उन्हें अपलोड करने की अनुमति देगा। हालाँकि यह एक सरल विशेषता है और एक प्रमुख अपडेट नहीं है, लेकिन यह उपयोगकर्ताओं को पहले से कहीं अधिक आकर्षक तरीके से कहानियों को साझा करने में लाभान्वित करेगा। लेआउट फीचर आगे फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप पर दृश्य-कथा को प्रोत्साहित करेगा।

इंस्टाग्राम फीचर अब एंड्रॉइड और iOS डिवाइस दोनों के लिए उपलब्ध है। लेआउट टूल को आज़माने के लिए, आपको Google Play Store या ऐप स्टोर से Instagram का नवीनतम संस्करण इंस्टॉल करना होगा। यदि आपने अभी तक इस सुविधा का पता नहीं लगाया है, तो यहां आपके लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका है।

1इंस्टाग्राम खोलें

अपने स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप पर जाएं।चरण 2स्टोरीज कैमरा पर क्लिक करें

एप्लिकेशन के बाईं ओर पर उपलब्ध ओपन स्टोरीज कैमरा।चरण 3लेआउट पर टैप करें

अन्य विकल्पों के बीच लेआउट के लिए खोजें।

युक्ति: आप इसे बुमेरांग के ठीक बगल में पाएंगे।चरण 4पोस्ट अपलोड करें

इंस्टाग्राम स्टोरीज में 6 लेआउट के रूप में कई प्रदान करता है, इसलिए यदि इसकी दो तस्वीर लेआउट है, तो आपको दो चित्रों पर क्लिक करना होगा या गैलरी से दो छवियों का चयन करना होगा और इसी तरह। एक बार कहानी अपलोड करें।

WhatsApp में ऐसे छिपाएं मेसेज, नहीं देख पाएगा कोई भी

दुनिया के सबसे पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप WhatsApp में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। आपकी चैट को सिक्यॉर बनाने के लिए हाल ही में वॉट्सऐप ने ऐंड्रॉयड के लिए फिंगरप्रिंट लॉक का फीचर दिया। वहीं आईफोन यूजर्स को Touch ID और Face ID लॉक की सुविधा मिलती है। हालांकि अभी भी एक फीचर ऐसा है जो वॉट्सऐप यूजर्स काफी मिस करते हैं। यह है सीक्रेट चैट का ऑप्शन। ऐसा ऑप्शन Telegram और Hike जैसे दूसरे ऐप्स में मिलता है, लेकिन वॉट्सऐप में नहीं। यहां हम आपको ऐसी एक ट्रिक बताने जा रहे हैं कि आप अपनी किसी भी वॉट्सऐप चैट को छिपा सकते हैं और जिसे कोई भी नहीं देख पाएगा।

Android यूजर्स ऐसे छिपाएं वॉट्सऐप चैट
सबसे पहले वॉट्सऐप खोलें और देखें कि किस चैट को छिपाना है
उस चैट पर Long press (कुछ देर दबाकर रखें) करें
अब ऊपर दाईं तरफ आने वाले Archive बटन पर टैप करें
यह बटन आपको तीन डॉट के बाईं तरफ मिलेगा

अब आपकी चैट Hide हो गई है

iPhone यूजर्स ऐसे छिपाएं वॉट्सऐप चैट
सबसे पहले वॉट्सऐप खोलें और देखें कि किस चैट को छिपाना है
चैट को राइट स्वाइप करें और Archive बटन पर टैप करें
अब आपकी चैट Hide हो गई है, जो किसी और को नहीं दिखाई देगी

Android यूजर्स छिपाई गई वॉट्सऐप चैट को ऐसे unhide करें
वॉट्सऐप ओपन करें और scroll करते हुए सबसे नीचे पहुंच जाएं
यहां आपको Archived का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें
अब जिस चैट को unhide करना पर उस पर दबा कर रखें
ऊपर दिख रहे Unarchive बटन पर टैप करें।

iPhone यूजर्स छिपाई गई वॉट्सऐप चैट को ऐसे unhide करें
सबसे पहले वॉट्सऐप खोलें और चैट लिस्ट के टॉप में पहुंच जाएं
अब चैट को नीचे खीचें। यहां आपको Archived Chats का ऑप्शन दिखेगा
इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद दिख रही चैट को राइट स्वाइप कर दें
अब आपकी चैट फिर से वॉट्सऐप की होम स्क्रीन पर दिखने लगेगी

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर…

Realme X2 भारत में लॉन्च, यहां जानें इस स्मार्टफोन की सारी खास बातें

Realme ने भारत में अपने Realme X2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इस स्मार्टफोन की एक खास बात ये भी है कि इसमें 30W का चार्जर भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे इस स्मार्टफोन को 30 मिनट में ही 67% तक चार्ज किया जा सकता है. आपको बता दें आज कंपनी ने इवेंट के दौरान अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की भी लॉन्चिंग की है.

7 जनवरी को लॉन्च होगा OnePlus Concept स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

7 जनवरी 2020 से अमेरिका के लास वेगस में कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी CES 2020 की शुरुआत हो रही है. चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने कहा है कि CES 2020 के दौरान कंपनी Concept One पेश करेगी.

10 साल में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए ऐप्स की लिस्ट, जानें- किसने मारी बाजी

तमाम तरह की कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद भी Facebook इस दशक का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है. सिर्फ 2019 में दुनिया भर के लोगों ने एंड्रॉयड और iOS डिवाइस में 1.20 खरब (120 बिलियन) ऐप्स डाउनलोड किए हैं. ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 5% ज्यादा है. आपको बता दें कि ये रिपोर्ट ऐप अनालिटिक फर्म App Annie के हवाले से है.  

इंटरनेट बैन को ठेंगा दिखाता है ये ऐप, बिना नेटवर्क के होती है चैटिंग

इंटरनेट शट डाउन की स्थिति में जाहिर है आप कोई चैट ऐप यूज नहीं कर सकते हैं. तमाम चैट ऐप्स इंटरनेट बेस्ड ही हैं और बिना इंटरनेट के काम नहीं करते हैं. लेकिन इंटरनेट शटडाउन की स्थिति में एक दूसरे के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए भी ऑप्शन है. Fire Chat नाम का एक ऐप है जो बिना इंटरनेट के काम करता है.  

Apple AirPods जैसा दिखने वाला Realme Buds Air लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये

Realme ने आज अपने अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी Realme Buds Air को भारत में लॉन्च किया है. Buds Air का डिजाइन Apple AiPods से इंस्पायर्ड है. इसमें सुपर लो लैटेंसी R1 चिप, ओपन-अप ऑटो कनेक्शन, वियर डिटेक्शन, वायरलेस चार्जिंग और डायनैमिक बेस बूस्ट ड्राइवर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ग्राहक इसे येलो, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे

Apple AirPods जैसा दिखने वाला Realme Buds Air लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये

Realme ने आज अपने अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी Realme Buds Air को भारत में लॉन्च किया है. यहां जानें इसकी बातें.

Realme Buds Air

  • Realme Buds Air बेस बूस्ट ड्राइवर्स दिए गए हैं
  • कंपनी का दावा है कि इसमें 17 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी

Realme ने आज अपने अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी Realme Buds Air को भारत में लॉन्च किया है. Buds Air का डिजाइन Apple AiPods से इंस्पायर्ड है.  इसमें सुपर लो लैटेंसी R1 चिप, ओपन-अप ऑटो कनेक्शन, वियर डिटेक्शन, वायरलेस चार्जिंग और डायनैमिक बेस बूस्ट ड्राइवर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ग्राहक इसे येलो, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.

कीमत- Realme Buds Air की कीमत 3,999 रुपये है. इसके लिए पहली सेल 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

Realme Buds Air के स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी के नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ कस्टम R1 चिप दिया गया है. इससे ईयरबड्स और फोन के बीच स्टेबल कनेक्शन और बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस मिलती है. इसमें गेमिंग और वीडियो प्लेबैक के लिए डेडीकेटेड गेमिंग मोड का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक ये लैटेंसी को 51% तक रिड्यूस कर देता है और इससे विजुअल और साउंड के बीच परफेक्ट सिंक देखने को मिलता है.

Realme Buds Air में पावरफुल साउंड एक्सपीरियंस के लिए 12mm DDB (डायनैमिक बेस बूस्ट) ड्राइवर्स दिए गए हैं. साथ ही यहां बेहतरीन ऑडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए डुअल माइक ENC (एनवायरमेंट नॉयस कैंसेलेशन) का सपोर्ट भी मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इसमें 17 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी. हालांकि इतनी बैटरी चार्जिंग के साथ मिलेगी. साथ ही इसमें USB टाइप-सी चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मौजूद है.रियलमी के नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में स्मार्ट टच कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे गूगल वॉयस असिस्टेंट को भी लॉन्च किया जा सकता है. इसमें वियर डिटेक्शन के लिए ऑप्टिकल सेंसर भी दिया गया है. इससे कानों से ईयरबड्स को हटाते ही सॉन्ग स्टॉप हो जाएगा, वहीं लगाते ही फिर से प्ले होने लगेगा.

25 हजार में iPhone 7, 28 हजार में Galaxy S9, यहां देखें डील्स की पूरी लिस्ट

Flipkart पर जल्द ही ईयर एंड सेल का आयोजन किया जाएगा. सेल की शुरुआत 21 दिसंबर से होगी और ये 23 दिसंबर तक जारी रहेगी. इस दौरान ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा.

Samsung Galaxy S9

  • फ्लिपकार्ट पर 23 दिसंबर तक जारी रहेगी सेल
  • सेल में 24,999 रुपये में मिलेगा iPhone 7

Flipkart पर जल्द ही ईयर एंड सेल का आयोजन किया जाएगा. सेल की शुरुआत 21 दिसंबर से होगी और ये 23 दिसंबर तक जारी रहेगी. इस दौरान Galaxy S9, Oppo F11 Pro, Google Pixel 3a XL, Honor 9N, Asus 5Z, Galaxy A50, Oppo F11, Google Pixel 3, Honor 10 Lite और iPhone 7 जैसे ढेरों स्मार्टफोन्स पर ग्राहक डील्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे. यहां कई स्मार्टफोन्स पर नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा ग्राहक उठा पाएंगे. इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल में ICICI बैंक के ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा. ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपने प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग डील्स का प्रीव्यू जारी किया है. यहां देखें स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स की लिस्ट:

Samsung Galaxy S9: साल 2018 के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री सेल के दौरान 27,999 रुपये में होगी. ये कीमत ग्राहकों को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए देना होगा.

Samsung Galaxy S9+: Galaxy S9 की ही तरह S9+ भी 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा. ये कीमत इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी. साथ ही 5,000 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा.  

Oppo F11 Pro: इस स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री 19,990 रुपये की जगह 16,990 रुपये में होगी.

Oppo F11: फ्लिपकार्ट सेल में इस स्मार्टफोन की बिक्री 14,990 रुपये की जगह 12,990 रुपये में होगी.

Pixel 3a XL: गूगल के इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 34,999 रुपये की जगह 30,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. इस कीमत में ग्राहक 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे.

iPhone 7: फ्लिपकार्ट सेल में इसके 32GB वेरिएंट को ग्राहक 29,900 रुपये की जगह 24,999 रुपये में खरीद पाएंगे.

Honor 9N: इसी तरह Honor 9N की बिक्री 9,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में होगी.

अंत में ऐपल के नए iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बात करें तो ग्राहक इस पर बैंक ऑफर के साथ 7,000 रुपये तक की छूट और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का लाभ ले सकेंगे.

Airtel के बाद अब पिछले हफ्ते एयरटेल ने भारत में सब्सक्राइबर्स के लिए Wi-Fi कॉलिंग की शुरुआत की थी. हालांकि अभी ये दिल्ली-एनसीआर तक की सीमित है और इसका फायदा केवल एयरटेल ब्रॉडबैंड के जरिए ही लिया जा सकता है. मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी जियो द्वारा Jio Wi-Fi कॉलिंग की टेस्टिंग पिछले काफी दिनों से की जा रही थी और अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्विस का विस्तार कुछ और क्षेत्रों में किया गया है. टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जियो वाई-फाई कॉलिंग नासिक, महाराष्ट्र सर्किल और दिल्ली में उपलब्ध है. हालांकि अभी एयरटेल की ही तरह जियो वाई-फाई कॉलिंग को भी केवल चुनिंदा डिवाइसेज के लिए उपलब्ध कराया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक नासिक के एक यूजर ने ट्विटर पर iPhone के साथ कॉम्पैटिबल जियो वाई-फाई कॉलिंग फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. फिलहाल जियो ने आधिकारिक तौर पर भारत में इस सर्विस की घोषणा नहीं की है. वहीं एयरटेल ने दिल्ली-एनसीआर के एयरटेल यूजर्स के लिए वाई-फाई कॉलिंग सर्विस की घोषणा कर दी है. हालांकि इसे ऐक्सेस करने के लिए आपको एयरटेल ब्रॉडबैंड और कॉम्पैटिबल डिवाइस की जरूरत होगी. इसमें OnePlus 7 सीरीज, OnePlus 7T सीरीज, Xiaomi POCO F1, Redmi K30 Pro, Samsung Galaxy M30s, Galaxy A10s, Galaxy J6, Galaxy On6 और iOS 13 से ऊपर पर चलने वाले iPhone शामिल हैं.कॉलिंग, ऐसे होगा फायदा

Jio ने भारत में सब्सक्राइबर्स के लिए Wi-Fi कॉलिंग की शुरुआत कर दी है. ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है. इस फीचर से यूजर्स सेल्यूलर की जगह Wi-Fi नेटवर्क के जरिए वॉयस कॉल्स कर सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं.

Airtel के बाद अब Jio ने शुरू की Wi-Fi कॉलिंग, ऐसे होगा फायदा

  • Jio ने भारत में सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू की Wi-Fi कॉलिंग
  • इससे Wi-Fi नेटवर्क के जरिए वॉयस कॉल किया जा सकता है

Jio ने भारत में सब्सक्राइबर्स के लिए Wi-Fi कॉलिंग की शुरुआत कर दी है. ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है. इस फीचर से यूजर्स सेल्यूलर की जगह Wi-Fi नेटवर्क के जरिए वॉयस कॉल्स कर सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं. Wi-Fi कॉलिंग यानी VoWi-Fi के जरिए सब्सक्राइबर्स को भीड़भाड़ वाले इलाके में भी बेहतर इंडोर कवरेज और अच्छी कॉल क्वालिटी मिलेगी.

पिछले हफ्ते एयरटेल ने भारत में सब्सक्राइबर्स के लिए Wi-Fi कॉलिंग की शुरुआत की थी. हालांकि अभी ये दिल्ली-एनसीआर तक की सीमित है और इसका फायदा केवल एयरटेल ब्रॉडबैंड के जरिए ही लिया जा सकता है. मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी जियो द्वारा Jio Wi-Fi कॉलिंग की टेस्टिंग पिछले काफी दिनों से की जा रही थी और अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्विस का विस्तार कुछ और क्षेत्रों में किया गया है.

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जियो वाई-फाई कॉलिंग नासिक, महाराष्ट्र सर्किल और दिल्ली में उपलब्ध है. हालांकि अभी एयरटेल की ही तरह जियो वाई-फाई कॉलिंग को भी केवल चुनिंदा डिवाइसेज के लिए उपलब्ध कराया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक नासिक के एक यूजर ने ट्विटर पर iPhone के साथ कॉम्पैटिबल जियो वाई-फाई कॉलिंग फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

फिलहाल जियो ने आधिकारिक तौर पर भारत में इस सर्विस की घोषणा नहीं की है. वहीं एयरटेल ने दिल्ली-एनसीआर के एयरटेल यूजर्स के लिए वाई-फाई कॉलिंग सर्विस की घोषणा कर दी है. हालांकि इसे ऐक्सेस करने के लिए आपको एयरटेल ब्रॉडबैंड और कॉम्पैटिबल डिवाइस की जरूरत होगी. इसमें OnePlus 7 सीरीज, OnePlus 7T सीरीज, Xiaomi POCO F1, Redmi K30 Pro, Samsung Galaxy M30s, Galaxy A10s, Galaxy J6, Galaxy On6 और iOS 13 से ऊपर पर चलने वाले iPhone शामिल हैं.

Nokia 2.3 हुआ लॉन्च, मिलेगी 1 साल की रिप्लेसमेंट, जानें कीमत और फीचर्स

Nokia 2.3 भारत में लॉन्च हो चुका है. इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके साथ कंपनी एक साल का रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है. 

Nokia 2.3 हुआ लॉन्च, मिलेगी 1 साल की रिप्लेसमेंट, जानें कीमत और फीचर्स

Nokia 3.2

HMD Global  ने भारत में Nokia 2.3 लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने एक साल तक के लिए फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर भी रखा है. कंपनी के मुताबिक 31 मार्च 2020 से पहले इसे खरीदने पर ये ऑफर मिलेगा.

Nokia 2.3 की कीमत 8,199 रुपये है. इस कीमत पर आपको 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. स्मार्टफोन की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू होगी. इसे आप नोकिया की वेबसाइट सहित कंपनी के रीटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं.

Noki 2.3 के साथ दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने कहा है कि इसके साथ Jio यूजर्स को 7,200 रुपये के वैल्यू का प्लान मिलेगा. 249 रुपये और 349 रुपये के प्लान पर ऑफर मिलेगा.  

Nokia 2.3 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है जो क्वॉड कोर है. यहां आपको 2GB रैम के साथ 32GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए आप इसकी मेमोरी बढ़ा सकते हैं.  

Nokia 2.3 में डॉट नॉच डिस्प्ले का यूज किया गया है और यहां पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में दो रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग के लिए है.  

कंपनी ने कहा है कि Nokia 2.3 Android 10 रेडी है और इसमें हर महीने सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. कंपनी ने कस्टमर्स को ये भी विश्वास दिलाया है कि इस स्मार्टफोन अलगे तीन साल तक एंड्रॉयड के अपडेट्स मिलते रहेंगे

कंपनी ने कहा है कि Nokia 2.3 में एडवांस्ड इमेज फ्यूजन और एक्स्पोजर स्टैकिंग का ऑप्शन दिया गया है. यानी आप इससे लो लाइट कंडीशन्स में भी फोटॉग्रफी कर सकते हैं.

एक साल तक रिप्लेसमेंट ऑफर की बात करें तो कंपनी ने कहा है कि अगर कोई कस्टमर इसे 31 मार्च 2020 से पहले खरीदता है तो वो इसके लिए योग्य होगा. इस ऑफर के तहत अगर 1 साल के अंदर कोई फॉल्ट मिलता है या फोन में कोई खामी होती है तो फोन को ओरिजनल इनवॉइस के साथ सर्विस सेंटर ले जा कर इसे रिप्लेस करा सकते हैं.  

जरूरी जानकारी! आज से बदल गया SIM कार्ड से जुड़ा ये नियम, नहीं बढ़ी डेडलाइन

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) को लेकर TRAI ने नई प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है. इसके बाद MNP की प्रक्रिया कम दिनों में ही पूरी कर ली जाएगी.

हिमाचल में बर्फबारी का कहर: CM जयराम ठाकुर ने कहा, जल्द पटरी पर लौटेगी जिंदगी

 टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में संशोधित मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी ​(MNP) प्रक्रिया के संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किया था. TRAI के मुताबिक, 16 दिसंबर यानी आज (सोमवार) से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (Mobile Number Portability) की प्रक्रिया आसान हो जाएगी. इसके बाद कोई भी यूजर अपने ऑपरेटर को आसानी से बदल सकता है. इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर नहीं बदलना होगा.

कम हो जाएगी पोर्टिंग प्रक्रिया की अवधि

ट्राई ने इस नई प्रक्रिया में यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) के क्रिएशन का शर्त लेकर आया है. नए नियम के तहत अब सर्विस एरिया के अंदर अगर कोई पोर्ट कराने के आग्रह करता है तो उसे 3 वर्किंग डे में पूरा करना होगा. वहीं, एक सर्किल से दूसरे सर्किल में पोर्ट के आग्रह को 5 वर्किंग डे में पूरा करना होगा.

ट्राई ने इस नई प्रक्रिया में यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) के क्रिएशन का शर्त लेकर आया है. नए नियम के तहत अब सर्विस एरिया के अंदर अगर कोई पोर्ट कराने के आग्रह करता है तो उसे 3 वर्किंग डे में पूरा करना होगा. वहीं, एक सर्किल से दूसरे सर्किल में पोर्ट के आग्रह को 5 वर्किंग डे में पूरा करना होगा.

ट्राई ने स्पष्ट किया है कि कॉरपोरेट मोबाइल कनेक्शनों की पोर्टिंग की समयसीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई प्रक्रिया 16 दिसंबर से लागू कर दी जाएगी. मोबाइल उपभोक्ता यूपीसी को क्रिएट कर सकेंगे और मोबाइल नंबर पोर्टिंग प्रक्रिया का लाभ उठा सकेंगे.

TRAI के नए नियम में यह भी शामिल

नई प्रक्रिया के नियम तय करते हुए ट्राई (TRAI) ने कहा कि अलग अलग शर्तों के पॉज़िटिव अनुमोदन से ही यूपीसी का क्रिएट किया जा सकेगा. उदाहरण के लिए पोस्ट पेड मोबाइल कनेक्शनों के मामले में ग्राहक को अपने बकाया के बारे में संबंधित आपरेटर से प्रमाणन लेना होगा.इसके अलावा मौजूदा आपरेटर के नेटवर्क पर उसे कम से कम 90 दिन तक एक्टिव भी रहना होगा. लाइसेंस वाले सेवा क्षेत्रों में यूपीसी चार दिन के लिए वैलिड होगा. वहीं जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर सर्किलों में यह 30 दिन तक वैलिड रहेगा.

OPPO Reno3, Reno3 Pro 5G का ऑफिशियल रेंडर आया सामने, 26 दिसंबर को होगा लॉन्च

OPPO अब अपने Reno सीरीज को एक्सटेंड करते हुए इसके तीसरे OPPO Reno3 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज को 26 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है। …

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने इस साल Reno सीरीज को इंट्रोड्यूस किया है। इस सीरीज में अब तक 5 स्मार्टफोन्स OPPO Reno, OPPO Reno 10x Zoom, OPPO Reno2, OPPO Reno2 F और OPPO Reno2 Z स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा चुके हैं। ये दोनों सीरीज अपने बेहतर डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। कंपनी अब अपने इस सीरीज को एक्सटेंड करते हुए इसके तीसरे OPPO Reno3 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज को 26 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स OPPO Reno3 और OPPO Reno3 Pro 5G को लॉन्च किया जा सकता है।इन दोनों स्मार्टफोन्स को न्यू जेनरेशन के Super VOOC 4.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। अब तक इन दोनों स्मार्टफोन्स के जो भी लीक्स और रेंडर्स सामने आए हैं, उसमें इन दोनों फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इस बार कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप को सेंट्रली अलाइंड नहीं किया है। चारों कैमरे को वर्टिकली लेफ्ट अलाइंड किया गया है। इस सीरीज के OPPO Reno3 Pro 5G को अंडर-डिस्प्ले पंच होल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जबकि OPPO Reno3 को ड्रॉप नॉच या डॉट नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।अभी तक जितने भी लीक्स सामने आए हैं उनके मुताबिक, फोन के बेस मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 और हाई एंड मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की बात की जा रही थी। हाल ही में एक और नई लीक सामने आई है उसके मुताबिक, इसमें MediaTek के हाल ही में लॉन्च हुए पहले 5G चिपसेट प्रोसेसर MediaTek Dimensity 1000 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यही नहीं, OPPO Reno3 Pro 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

OPPO Reno3 के संभावित फीचर्स

इस स्मार्टफोन को 6.40 इंच के ड्यू ड्रॉप या वाटरड्रॉप नॉच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन 8GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।

OPPO Reno3 Pro 5G के संभावित फीचर्स

इस स्मार्टफोन को 6.50 इंच के पंच-होल फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट प्रोसेसर या MediTek Dimensity 1000 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन भी 8GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,250 एमएएच की बैटरी VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। 

OPPO सर्विस सेंटर में केवल 50 मिनट में होगा फोन रिपेयर! OPPO सर्विस सेंटर में केवल 50 मिनट में होगा फोन रिपेयर!

OPPO सर्विस सेंटर में केवल 50 मिनट में होगा फोन रिपेयर!

OPPO यूजर्स के बीच शानदार डिजाइन और बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स को लेकर काफी लोकप्रिय है। कंपनी के स्मार्टफोन्स ने दुनियाभर के यूजर्स को डिजाइन, लुक, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में प्रभावित किया है। इतना ही नहीं अब OPPO सर्विस के मामले में भी अपने यूजर्स का दिल ​जीत रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि Counterpoint Market Research की एक रिपोर्ट में कहा गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार OPPO को बेस्ट कस्टम सैटिफेक्शन के लिए नंबर वन रैंक दिया गया है। OPPO का दावा है कि कंपनी के सर्विस सेंटर में आपके फोन को केवल 50 मिनट में रिपेयर कर दिया जाएगा। कंपनी का यह दावा कितना सही है इसके लिए हमने सर्विस सेंटर का विजिट किया। ​आइए जानते हैं कि OPPO अपने दावे पर कितना खरा उतरता है।

50 मिनट में फोन रिपेयर करने के इस दावे को टेस्ट करने के लिए हम अपना OPPO का फोन रिपेयरिंग के लिए लेकर गए। हाल ही में फोन का उपयोग करते समय उसकी स्क्रीन टूट गई और इस दौरान हमें सर्विस सेंटर जाने का मौका मिला। जैसे ही हमने सर्विस सेंटर में एंट्री की, हमें वहां फोन रिपेयरिंग के अलावा भी कई सुविधाओं का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। हमने अपने फोन की टूटी हुई स्क्रीन को ठीक करने के लिए दिया ताकि हमें पता चल सके​ कि क्या वाकई कंपनी का सर्विस सेंटर 50 मिनट में फोन रिपेयर करने में सक्षम है या नहीं?फोन को रिपेयरिंग के लिए देने से पहले सर्विस सेंटर में यह स्पष्ट कर दिया गया ​कि फोन अभी फिजिकल डैमेज में है ​लेकिन एक बार चैक करना होगा कि कहीं कोई इंटरनल डैमेज तो नहीं हुआ है उसके बाद ही रिपेयरिंग की समयसीमा तय होगी। सर्विस सेंटर में यूजर्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराने के लिए वहां हार्डवेयर इंजीनियर, फोन के सभी उपयोगी पार्टस मौजूद हैं। OPPO सर्विस सेंटर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां आपके फोन के इंटरनल पार्टस को आपके समाने चैक किया जाएगा जो कि कम की सर्विस सेंटर में देखने को मिलता है। फोन को रिपेयरिंग के लिए देने के बाद हमें OPPO सर्विस सेंटर के रिजनल मैनेजर राकेश शर्मा से बातचीत करने का भी मौका मिला और इस दौरान हमें कई खास जान​कारियां मिली। साथ ही बता दें कि हमारे फोन की डैमेज स्क्रीन को रिपेयर करने में केवल 50 मिनट का ही समय लगा और इतनी जल्दी फोन रिपेयर करना वाकई काफी इंट्रस्टिंग है। इसके साथ ही कंपनी अपने दावे पर खरी उतरती है। आइए जानते है। OPPO सर्विस सेंटर के रिजनल मैनेजर राकेश शर्मा का इस बारे में क्या कहना है?

क्या वाकई 50 मिनट में OPPO का सर्विस सेंटर फोन रिपेयर करता है और कैसे?

राकेश शर्मा: जी, हां Counterpoint की रिसर्च में दी गई जानकारी बिल्कुल सही है और हम बहुत खुश हैं कि हम अपने यूजर्स को बेस्ट सर्विस प्रोवाइड कर रहे हैं। इसके लिए हमारे पास बेस्ट इंजीनियर हैं जो कि क्विकली रिपेयर करने में एक्सपर्ट हैं। इसके अलावा सर्विस के समय फोन के लिए जिन पार्टस की जरूरत होती है वो सभी हमारे उपलब्ध हैं। हमने सर्विस सेंटर में फोन रिपेयरिंग के लिए सभी आवश्यक चीजों को इस तरह मैनेज किया कि इंजीनियर्स को उन्हें ढूंढने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता। इन सभी को मिलाकर हम कम समय में यूजर्स का फोन रिपेयर करते हैं।

सर्विस सेंटर के वेटिंग एरिया में चार्जिंग प्वाइंट लगे हुए है, उसके पीछे आपका क्या आइडिया है?

राकेश शर्मा: ये वाकई आपके लिए ही नहीं बल्कि हमारे लिए भी काफी इंट्रस्टिंग है और मैंने पर्सनली ऐसा फील किया है कि सर्विस सेंटर में अक्सर वेटिंग एरिया में चार्जिंग के लिए कोई सुविधा नहीं होती साािऔर ऐसे में कस्टमर्स को काफी परेशानी भी होती है। ऐसे में अगर कस्टमर्स को सीटिंग एरिया में ही चार्जिंग प्वाइंट मिल जाए तो उन्हें फोन चा​र्ज करने में काफी आसानी होगी। फोन चार्ज करने के लिए कस्टमर्स को सीट से उठकर कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

आपने सर्विस सेंटर में फोन भी शोकेस किए हुए हैं तो क्या यहां फोन खरीदने की सुविधा उपलब्ध है?

राकेश शर्मा: हमने यहां अपनी कंपनी के कुछ नए स्मार्टफोन्स को शोकेस किया है ताकि वेटिंग समय में वह नए फोन का एक्सपीरियंस ले सकें। साथ ही इस दौरान अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यहां स्मार्टफोन्स के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां लेटेस्ट मॉडल देखने के साथ ही अपना फोन भी कम्पेयर कर सकते हैं। यहां हमने टॉप 6 मॉडल शोकेस किए हैं। यहां हमने कस्टमर्स की सुविधा के लिए कंफर्टेबल लॉन्ज एरिया भी बनाया है ताकि वेटिंग टाइम में कस्टमर्स को परेशानी न हो। लेकिन हां, अगर कस्टमर्स को नया फोन खरीदना है तो उसके लिए उन्हें हमारे सेल्स स्टोर्स पर ही जाना होगा। क्योंकि यहां रखे हुए फोन सेल के लिए नहीं है।

क्या सर्विस सेंटर में ऐसी कोई सुविधा है जहां कस्टमर्स अपने पुराने फोन डिस्पोज़ कर सके?

राकेश शर्मा: जी हां, इसके लिए हमारे सर्विस सेंटर के कस्टमर लाउन्ज में ई—वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा उपलब्ध है, जहां कस्टमर्स अपना पुराना फोन रिसाइकिल करने के साथ ही उसे कंपेयर भी कर सकते हैं। सर्विस सेंटर में शोकेस किए गए फोन्स को देखकर यह भी डिसाइड कर सकते हैं कि आपको कौनसा मॉडल लेना है। इस सर्विस में कस्टमर्स को ई—वेस्ट के साथ ही फोन करने की शानदार सुविधा मिलेगी। साथ ही हमने सर्विस सेंटर में एक बेहद ही खास सर्विस Ollie Chatbot: First AI powered chatbot की भी सुविधा दी है। इसके जरिए यूजर्स व्हाट्सऐप पर कंपनी के नए फोन या फोन की कीमत से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

OPPO के सर्विस सेंटर में बिताए गया समय हमारे लिए काफी खास रहा क्योंकि यहां फोन रिपेयरिंग के साथ ही कई और सुविधाओं के बारे में जानने का मौका मिला। खास बात है कि रिपेयरिंग के दौरान कस्टमर्स के टाइम के लिए काफी चीजें हैं साथ ही OPPO के नए फोन भी शोकेस किए गए हैं जिनसे आप अपने पुराने फोन को कंपेयर कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें कंपनी 50 मिनट में फोन रिपेयर करने के दावे पर खरी उतरती है। साथ ही कस्टमर्स को सैटसफाइड करने के मामले में भी कंपनी की सर्विस शानदार है।