Vivo V17 Review: स्टाइलिश डिजाइन और दमदार सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन

Vivo V17 को पंच-होल और i-View डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे 17 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।.

Vivo ने पिछले सप्ताह भारत में अपने लोकप्रिय V-सीरीज के एक और स्मार्टफोन Vivo V17 को भारत में लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च हुए Vivo V17 Pro का बेस मॉडल है। इस स्मार्टफोन को पंच-होल और i-View डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे 17 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन को आप कंपनी के आधिकारिक स्टोर से प्री-बुक कर सकते हैं। फोन दो कलर ऑप्शन्स ग्लेशियर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है। ये भी Vivo V17 Pro की तरह ही केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB में आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 22,990 है। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर, आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए हम इस स्मार्टफोन का रिव्यू लेकर आए हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले हम बात करेंगे फोन के डिस्प्ले और डिजाइन के बारे में फोन में i-View डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस E3 Super AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2,400 x 1,080 है। फोन के डिस्प्ले में Vivo कैपेसिटिव मल्टी टच ऑफर कर रहा है। फोन के डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल दिया गया है। इसका पंच-होल राइट साइट में टॉप-कॉर्नर पर दिया गया है।

ये कंपनी का Vivo Z1 Pro के बाद दूसरा स्मार्टफोन है, जो पंच-होल या पिन-होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आता है। पंच-होल डिस्प्ले होने की वजह से आपको नियर फुल व्यू एक्सपीरियंस मिलता है। गेम खेल रहे हों या फिर ऑनलाइन या ऑफलाइन वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों तो आप पूरी स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साइड के बेजल्स भी बेहद पतले दिए गए हैं।

इसके डिस्प्ले में एक और खास फीचर दिया गया है जो कि इस साल लॉन्च हुए लगभग सभी मिड और प्रीमियम बजट वाले स्मार्टफोन में देखने को मिला है। जी हां, हम इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की बात कर रहे हैं। साथ ही साथ आपको क्विक फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। इसका फेस अनलॉक फीचर काफी तेजी से काम करता है। साथ ही साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आपको निराश नहीं करेगा।

इसकी बॉडी मैटेरियल की बात करें तो इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है, जो हमें पसंद नहीं आया। इस रेंज में मिलने वाले कई स्मार्टफोन में हम ग्लास और मेटल मैटेरियल एक्सपीरियंस कर चुके हैं, जो कि फोन को और सॉलिड बनाता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल में स्मजेज भी तेजी से स्पॉट होते हैं। ऐसे में फोन के साथ आने वाले सिलिकॉन कवर को लगा कर रखें, ताकि आपका फोन क्लिन दिखे। फोन के बैक पैनल में L-शेप वाला क्वॉड कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसके कैमरे का बंप भी बाहर की तरफ निकला है, जिसकी वजह से आपको हम यही रेकोमेंड करेंगे कि फोन को उल्टा करके ही रखें, ताकि कैमरे में स्क्रेचेज न आए।

परफॉर्मेंस

फोन के परफॉर्मंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 AIE चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम दिया गया है और 128GB की इन-बिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक एक्सटेंड की जा सकती है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित FuntouchOS 9.2 पर काम करता है। हालांकि, जल्द ही इसके लिए एंड्रॉइड 10 पर आधारित FuntouchOS10 रोल आउट किया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग USB Type C पोर्ट भी दी गई है।

फोन में 8GB रैम होने की वजह से आपको मल्टी टास्किंग में कोई परेशानी नहीं आएगी। आप कितने भी ऐप क्यों न ओपन कर लें, आपको लैगिंग की समस्या नहीं आएगा। इसका प्रोसेसर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है तो आपको गेमिंग के दौरान लैगिंग की समस्या भी नहीं आएगी। फोन ड्यूल 4G सिम को सपोर्ट करता है और इसमें 3.5mm जैक भी दिया गया है। Vivo की टैगलाइन के हिसाब से ही आपको बेहतर म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें बॉटम की तरफ लाउडस्पीकर दिया गया है। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए फोन बेहतर है। वहीं, बात बैटरी बैकअप की करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर 1 दिन आराम से आप फोन को इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को फुल चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगता है।

कैमरा

इस स्मार्टफोन के सबसे मेन कैमरे फीचर की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके सेल्फी कैमरे का अपर्चर f/2.45 दिया गया है। फोन के रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, फोन में 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है, इसका भी अपर्चर f/2.4 दिया गया है।

फोन के रियर कैमरे के साथ फ्लैश भी दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरे के साथ स्क्रीन फ्लैश फीचर दिया गया है। फोन का फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा HDR फीचर सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरे में मुझे जो सबसे खास बात ये लगी कि इसमें सुपर नाइट सेल्फी फीचर दिया गया है। यानि की आप रात के समय भी बेहतर सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा ये अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स जैसे कि AR स्टीकर्स, AI मेकअप आदि को भी सपोर्ट करता है।

फोन के रियर कैमरे में सुपर नाइट मोड दिया गया है, जो कि रात के समय में बेहतर तस्वीर क्लिक कर सकता है। हमने इसके कैमरे को नाइट मोड के साथ इस्तेमाल किया तो इसका नाइट मोड काम तो करता है, लेकिन क्लिक की गई तस्वीर को जूम करने के बाद वो पिक्सलेट होता है। हालांकि, सोशल मीडिया अपलोड करने के लिए इसके नाइट मोड फीचर के जरिए ली गई तस्वीर का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। ओवरऑल कैमरे की बात करे तो इसका फ्रंट कैमरा इसके रियर कैमरे के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

हमारा फैसला

Vivo V17 के ओवरऑल एक्सपीरियंस की बात करें तो जैसा कि टैगलाइन से ही साफ है कि आपको एक बेहतर सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में हमें जो अच्छी बात लगी है, वो है इसका डिजाइन। फोन का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है, देखने से ही आपको ये एक प्रीमियम फील देता है। Vivo S1 और Vivo V17 Pro की तरह ही आपको ये एक अट्रैक्टिव डिजाइन वाला स्मार्टफोन लगेगा। इसमें जो बात हमें पसंद नहीं आई, वो ये कि इसमें प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही साथ फोन में आपको स्मजेज के भी इश्यूज आते हैं। 

जियो और एयरटेल के सबसे सस्ते अनलिमिटेड प्लान में कौन-सा है बेहतर, जानें यहां

फोन

फोनटेलीकॉम बाजार में टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ने से हलचल मची हुई है। तीन दिसंबर के बाद से ही रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने महंगी कीमतों के साथ नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। वहीं, तीनों कंपनियों के रिचार्ज पैक में करीब 39 से लेकर 43 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जुड़ने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है। दूसरी तरफ जियो ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 149 रुपये वाला पैक को दोबारा बाजार में उतारा है।ऐसे में लोगों को अपने लिए प्रीपेड प्लान चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो हम इस परेशानी को खत्म करने के लिए आपके लिए जियो और एयरटेल के दो टैरिफ प्लान लेकर आए हैं, जिससे आप जान सकेंगे कि किस कंपनी का प्लान आपके लिए बेहतर है। अगली स्लाइड में जियो का प्लान पर डाले अपनी नजर…

रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान  

सबसे पहले रिलायंस जियो के इस प्लान की बात करें तो आपको इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डाटा (कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे, लेकिन आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 (एफयूपी मिनट) मिलेंगे। साथ ही आप इस पैक में जियो एप्स को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 24 दिनों की है।

एयरटेल का 148 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने इस प्लान को यूजर्स के लिए टेलीकॉम बाजार में उतारा है। यूजर्स को इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को सिर्फ 2जीबी डाटा ही देगी। इसके अलावा 300 एसएमएस और एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक समेत हेलो ट्यून की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

दोनों में से कौन-सा प्लान है बेहतर

ज्यादातर उपभोक्ता कॉलिंग या डाटा की जरूरत के हिसाब से प्लान का चुनाव करते हैं। अगर यूजर्स केवल कॉलिंग के लिए प्लान रिचार्ज करवाना चाहते हैं, तो वह एयरटेल का 148 रुपये वाला पैक चुन सकते हैं। क्योंकि यूजर्स को इस पैक में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ यदि ग्राहक प्लान में ज्यादा डाटा चाहते हैं, तो वह जियो के 149 रुपये वाले पैक अपना सकते हैं। क्योंकि इसमें उन्हें रोजाना एक जीबी डाटा (कुल 2 जीबी डाटा) मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल अपने प्लान में जियो के मुकाबले ज्यादा वेलिडिटी दे रहा है। 

WhatsApp का बड़ा फैसला, 15 सेकेंड में 100 मैसेज भेजने पर होगी कानूनी कार्रवाई

whatsapp

whatsappफेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने बड़ा कदम उठाते हुए बल्क मैसेज भेजने वाले अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह ऐसे व्हाट्सएप अकाउंट को बंद कर देगा जो थोक में मैसेज भेजते हैं। 

इसके अलावा उन लोगों के अकाउंट के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा जो फटाफट ग्रुप बनाते हैं। हालांकि व्हाट्सएप का फैसला फिलहाल सिर्फ व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट के लिए ही है।उदाहरण के तौर प यदि कोई व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पांच मिनट पहले ही बना है और उस अकाउंट से 15 सेकेंड के अंदर 100 मैसेज भेजे जाते हैं तो कंपनी उस अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करेगी। कंपनी उस अकाउंट को बंद भी कर सकती है। 

उबोन की SW-11 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Ubon SW-11 smart watch

भारत की टेक कंपनी उबोन (Ubon) ने लेटेस्ट उबोन एसडब्ल्यू-11 (Ubon SW-11) स्मार्ट वॉच को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्ट वॉच में स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंटर, रिमाइंडर और ट्रैनिंग मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस वॉच की खासियत की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाइस में हमेशा ऑन रहने वाली कलर डिस्प्ले दी है। साथ ही यह वॉच यूजर का हार्ट रेट और बल्ड प्रेशर को भी मॉनिटर कर सकती है। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच की कीमत 2,199 रुपये रखी है। हालांकि, यह वॉच अमेजन पर 1,599 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं उबोन एसडब्ल्यू-11 की स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Ubon SW-11 की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस वॉच में 1.3 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 240*240 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस वॉच में 150 एमएएच की बैटरी दी है, जो लगातार 7 दिन तक काम करेगी। वहीं, इस स्मार्ट वॉच की बैटरी तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच के बॉक्स में दो स्ट्रैप्स और चार्जिंग केबल मिलेगा। यह स्मार्ट वॉच ग्राहकों के लिए ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

Ubon SW-11 में अलार्म और रिमांडर जैसे फीचर्स
कंपनी ने इस वॉच में हार्ट रेट, बीपी, कैलरी काउंटर और पेस ट्रैकिंग जैसे सेंसर दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में अलार्म, रिमांडर और टाइमर जैसे फीचर्स भी मिले हैं। वहीं, यह वॉच एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है।

भूलकर भी इस जगह पर मोबाइल चार्ज ना करें, खाली हो जाएगा बैंक खाता, SBI ने जारी किया अलर्ट

यदि आपको भी किसी जगह पर मोबाइल चार्ज करने की आदत है तो अपनी इस आदत को आज ही त्याग दें, क्योंकि एक छोटी-सी गलती की वजह से आपकी जिंदगीभर की कमाई पलभर में गायब हो हो सकती है। आपको भले ही मजाक लग रहा होगा लेकिन यह चेतावनी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जारी की है।

bank online fraud

bank online fraudभारत में लगातार बढ़ रही बैंक धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने सावधानी बरतने के लिए कहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रॉड सिर्फ एटीएम से ही नहीं, बल्कि आपके फोन को हैक करके भी हो सकता है। हम अक्सर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, ट्रेन या होटल में अपना फोन चार्ज करते हैं, लेकिन अगली बार ऐसा करने से एक बार जरूर सोचिए क्योंकि इससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।इसकी जानकारी एसबीआई ने ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में एसबीआई ने कहा कि, ‘किसी भी चार्जिंग स्टेशन (सार्वजनिक जगह) में अपना फोन चार्ज में लगाने से पहले दो बार सोचें। मालवेयर की वजह से आपके फोन का डाटा चोरी हो सकता है। इससे हैकर्स को आपका पासवर्ड और डाटा एक्सपोर्ट करने का मौका मिल जाता है। इसलिए अपने फोन को किसी भी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज न करें।

बैंक ने कहा है कि आपका मोबाइल जूस हैकिंग का शिकार हो सकता है। ऐसे में आपके चार्जिंग केबल के जरिए फोन में मौजूद बैंक संबंधित निजी जानकारी हैकर्स के पास पहुंच सकती है और आपकी जिंदगीभर की कमाई सेकेंडों में गायब हो सकती है। इसके अलावा डाटा कनेक्शन और यूएसबी की मदद से हैकर्स आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे हैकर्स आपके फोन का डाटा कॉपी कर सकते हैं। ऐसे में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।अगर आप अपने फोन में बैंक खाता नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड या कोई अन्य जानकारी की तस्वीर रखते हैं तो आपकी जानकारी आसानी से लीक हो सकती है। इसके अतिरिक्त पब्लिक डिवाइस, ओपन नेटवर्क और फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर भी आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इनका इस्तेमाल करने पर आपकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। 

शाओमी के XiaoAI Touchscreen स्पीकर प्रो 8 ने मार्केट में दी दस्तक, मिलेंगे खास फीचर्स

xiaoai speaker

xiaoai speaker – फोटो : drowarlodचीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (xiaomi) ने ग्लोबल लेवल पर XiaoAI Touchscreen स्पीकर प्रो 8 को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को लेटेस्ट स्पीकर में शानदार स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। साथ ही कंपनी ने इस स्पीकर में मल्टीमीडिया स्ट्रीमिंग के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए भी फीचर दिया है। वहीं, शाओमी के इस स्पीकर से गूगल नेस्ट हब और इको शो 8 को कड़ी टक्कर मिलेगी। तो आइए जानते हैं शाओमी के लेटेस्ट स्पीकर की कीमत और फीचर्स के बारे में…

XiaoAI Touchscreen स्पीकर प्रो 8 की कीमत 

शाओमी ने इस स्पीकर को चीन में 499 चीनी युआन (करीब 5,100 रुपये) के प्राइस टैग के साथ उतारा है। साथ ही इस स्पीकर की सेल 18 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इस लेटेस्ट स्पीकर को भारत समेत कई देशों में लॉन्च करेगी। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस स्पीकर की भारत में कीमत 5,000 से लेकर 6,000 रुपये के बीच रखेगी।

XiaoAI Touchscreen स्पीकर प्रो 8 की स्पेसिफिकेशन 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्पीकर में 8 इंच की मल्टीटच डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280×800 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में खास फार-फील्ड वॉइस रिकॉग्निशन तकनीक का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 50.8 एमएम वाले तीन अलग-अलग सब वूफर्स दिए हैं, जो 10 वॉट ड्राइवर से लैस है। 

शाओमी ने इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, यह स्पीकर एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को अलग से फिजिकल बटन दिए हैं।

XiaoAI Touchscreen स्पीकर प्रो 8 के खास फीचर

यूजर्स को इस स्पीकर में रिमाइंडर और अलार्म सेट करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स इस स्पीकर के फ्रंट कैमरा के जरिए वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस डिवाइस को फोटो फ्रेम के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

2019 की इलेक्ट्रिक क्रांति के शीर्ष 5 दोपहिया वाहन

इलेक्ट्रिक दोपहिया उद्योग ने 2019 में नए मॉडल का एक बड़ा प्रवाह देखा। भारत सरकार ने पारंपरिक संचालित दोपहिया वाहनों से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एक स्विच की घोषणा की। तब हमारे पास स्टार्टअप्स और मुख्यधारा के निर्माता अधिक सक्षम और वांछनीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने वाले थे। यहां 2019 में शीर्ष 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की हमारी सूची है। 

नोट: हमने Ather 450 और Bajaj Chetak को इस सूची मेंशामिल नहीं किया है क्योंकि 2018 में पूर्व लॉन्च किया गया था और बाद में बिक्री पर जाना अभी बाकी है। इसके अलावा, इस सूची में कुछ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को लॉन्च किया गया है, लेकिन अगले साल के लिए इनकी डिलीवरी होनी है। 

पराबैंगनी F77:

2019 के टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स

F77 के साथ, भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एक नया पहलू लाया। प्रदर्शन। F77 अपने नुकीले स्टाइल और साफ लाइनों के साथ शानदार लग रहा है। इसमें थ्रीबीटेट पैक मिलते हैं जो कि फेयरिंग पर एक अनोखे रीटेकिंग साइड पैनल के माध्यम से पहुंच योग्य हैं। F77 की 25kW इलेक्ट्रिक मोटर एक दावा किया गया 90Nm बचाता है। Ultraviolette का दावा है कि F77 2.92 सेकंड में स्टैंडस्टिल से 60kmph तक और 7 किमी में 100kmph की रफ्तार के साथ 147kmph की टॉप स्पीड देगा! प्रदर्शन के अलावा, F77 को ट्रेलिस फ्रेम, WP उल्टा कांटे और मोनोशॉक, बायब्रे ब्रेक और मेटेलर एम 7 टायर्स के रूप में एक शानदार गतिशील पैकेज मिलता है। तो अब आपके पास प्रदर्शन पर समझौता किए बिना एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हो सकती है, लेकिन अगले साल दिसंबर से पहले नहीं। तभी प्रसव शुरू होता है। अल्ट्रावियोलेट का कहना है कि F77 की कीमत 3 लाख रुपये से 3.25 लाख रुपये (ऑन-रोड) होगी।

विद्रोह RV400:

2019 के टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स

विद्रोह RV400 एक कम तेजतर्रार और अधिक व्यावहारिक बिजली मोटर साइकिल है। उसने कहा कि उसे कृत्रिम इंजन साउंड जैसी अनूठी विशेषताओं का हिस्सा मिलता है जो अलग-अलग इंजन निकास नोट्स निभाता है। RV400 में 3kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 54Nm का टॉर्क देती है और मोटरसाइकिल को 85kmph की टॉप स्पीड हासिल करने देती है। इसमें 156 किमी का एआरएआई-दावा रेंज है।एक अन्य विशिष्ट आकर्षण मूल्य निर्धारण है। जबकि आरवी 400 98,999 रुपये (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध है, इसे एक सदस्यता योजना का उपयोग करके भी खरीदा जा सकता है जहां आप एक निर्धारित अवधि के लिए मामूली राशि का भुगतान करते हैं। इस समय के दौरान, आपको मुफ्त बैटरी स्वैप, मुफ्त सेवा के साथ ब्रेक पैड और द्रव प्रतिस्थापन जैसे मुफ्त लाभ मिलते हैं। अधिक विवरण यहां जानिए । 

2019 के टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स

IFlow अपनी साफ लाइनों और सुविधा की सूची के साथ प्रभावित करता है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ और क्लाउड कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें 2.1kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 60kmph की अनुमानित टॉप स्पीड प्रदान करती है। इसे दो राइडर मोड्स (क्रूज़ एंड ड्रैग), रिवर्स असिस्ट और रीजनरेटिव ब्रेकिंग के रूप में इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स मिलता है। इसमें दो लाइटवेट स्वैपेबल बैटरी मिलती हैं जिन्हें 22Kymco के किसी भी चार्जिंग स्टेशन पर स्वैप किया जा सकता है। चूंकि iFlow को स्थानीय रूप से निर्मित किया जा रहा है, इसलिए इसकी कीमत 90,000 रुपये (ऑन-रोड दिल्ली) हो सकती है।हालाँकि, आपको स्कूटर के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि अगले साल सितंबर से पहले डिलीवरी शुरू नहीं होगी। 

ओकिनावा लाइट:

2019 के टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स

जबकि इस सूची में अधिकांश इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रीमियम का आदेश देते हैं, ओकिनावा ने एक अधिक सुलभ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है जिसे लाइट 59,990 रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया गया है । लाइट में लगभग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रेंज के साथ लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। यह बैटरी पैक हटाने योग्य है और इसे 4 से 5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। इसकी 250W BLDC इलेक्ट्रिक मोटर 25km का दावा किया गया है।ओकिनावा लाइट मोटर और बैटरी पैक पर तीन साल की वारंटी के साथ आता है। 

अवन ट्रेंड E:

2019 के टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स

ओकिनावा की तरह ही एवन ट्रेंड ई है । पुणे स्थित अवान मोटर्स द्वारा निर्मित, कॉम्पैक्ट ट्रेंड ई की कीमत 56,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 800W BLDC इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो इलेक्ट्रिक स्कूटर को 45kmph की टॉप स्पीड पर ले जाती है। ट्रेंड ई रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी द्वारा संचालित होता है जिसे दो से तीन घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। यह 60 किमी या ट्विन बैटरी पैक के साथ सिंगल बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है जो कि 110 किमी की अनुमानित रेंज प्रदान करता है।

फोन को फैक्ट्री रीसेट करने पर कॉन्टैक्ट और SMS का बैकअप लेने की प्रोसेस

कई बार स्मार्टफोन को फॉर्मेट या फैक्ट्री रीसेट करने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यूजर फोन का डेटा जैसे कॉन्टैक्ट, फोटो, वीडियो, सॉन्ग या अन्य फाइल का बैकअप आसानी से ले लेता है, लेकिन मैसेज बैकअप में फंस जाता है। वैसे, मैसेज का बैकअप इतना मुश्किल नहीं होता जितना लगता है। इस काम को थर्ड पार्ट ऐप की मदद से आ आसानी से कर सकते हैं।

ऐसे ले सकते हैं बैकअप

कॉन्टैक्ट को गूगल के साथ सिंक्रोनाइज करके बैकअप लिया जा सकता है। यदि सिंक्रोनाइज में कोई प्रॉब्लम आ रही है तब गूगल प्ले स्टोर में आपको SMS Backup ऐप सर्च करना है। यहां पर ऐसे कई ऐप्स हैं जो कॉन्टैक्ट, मैसेज के साथ फोन के दूसरे डेटा का भी बैकअप आसानी से ले लेते हैं।

  • इसके लिए यूजर को सबसे पहले कोई ऐप प्ले स्टोर से फोन में इन्स्टॉल करना है।
  • अब ऐप को ओपन करें यहां पर कॉन्टैक्ट, मैसेज या अन्य बैकअप कैटेगरी नजर आएंगी।
  • आपको जिसका बैकअप चाहिए उसे सिलेक्ट कर लें। ऐप डाटा बंद होने पर भी काम करेगा।
  • बैकअप की फाइल ये आपके फोन में सेव कर देते हैं। उस फाइल को मेल या किसी दूसरी जगह सेव कर लें।
  • अब फोन को फैक्ट्री रीसेट कर लें। बाद में उसी ऐप को इन्स्टॉल करके मैसेज फिर से री-इन्स्टॉल कर लें।

भूल जाएं कम्प्यूटर का मौजूदा पासवर्ड तब ऐसे बनाएं नया पासवर्ड, 30 सेकंड में हो जाएगा काम

कम्प्यूटर से जुड़ी ऐसी कई ट्रिक्स हैं, जिनके बारे में यूजर्स को पता नहीं होता। हालांकि, कई मौके पर ये बहुत काम आती हैं। ऐसी ही एक ट्रिक है किसी कम्प्यूटर का पासवर्ड बदलने करने की है। इस ट्रिक की खास बात है कि नया पासवर्ड बनाते समय पुराने की जरूरत नहीं होती। दरअसल, जब विंडोज पर जब नया पासवर्ड सेट किया जाता है, तब पुराने की जरूरत होती है। यदि कोई यूजर पुराना पासवर्ड भूल जाए तब काम मुश्किल हो जाता है।

पुराने पासर्वड से सेट होता हैनया पासवर्ड

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में नया पासवर्ड बनाने के लिए यूजर को पुराना याद होना जरूरी है। यहां पर चार बॉक्स होते हैं, पहले में यूजर दूसरे में पुराना पासवर्ड और अन्य दो में नया पासवर्ड डालना होता है। ये सभी जानकारी सही देने पर ही पासवर्ड रिसेट होता है।

ट्रिक में पुराने की जरूरत नहीं

इस ट्रिक से नया पासवर्ड बनाने के लिए यूजर को कमांड प्रॉम्प्ट (command prompt) पर जाना होगा। इसके लिए विंडोज के स्टार्ट मेनु या फिर रन कमांड से जा सकते हैं। इस काम में 30 सेकंड का वक्त लगेगा। अब ये स्टेप फॉलो करें…

> कमांड प्रॉम्प्ट ओपन होने के बाद net user टाइप करके एंटर दबाएं।
> अब कम्प्यूटर के सभी यूजर्स के नाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।
> मान लीजिए इनमें एक यूजर का नाम ManojSaru है।
> अब net user ManojSaru 123123123 डालकर एंटर दबाएं, पासवर्ड बदल जाएगा।
> यहां पर 123123123 यूजर का नया पासवर्ड है। आप अपना पसंदीदा पासवर्ड चुन सकते हैं

कम्प्यूटर या लैपटॉप पर किसी वेबसाइट को ऐसे करें ब्लॉक, होस्ट फाइल में करने होंगे चेेंजेस

कम्प्यूटर या लैपटॉप पर किसी वेबसाइट को ब्लॉग करने की प्रोसेस काफी आसान है। इस काम को आप 2 से 3 मिनट का टाइम देकर कर सकते हैं। आप चाहें तो फेसबुक, यूट्यूब के साथ दूसरी सोशल वेबसाइट भी ब्लॉक कर सकते हैं। इसे ब्लॉक करने के लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करना होंगे।

hosts फाइल को ओपन करें

वेबसाइट ब्लॉक करने के लिए सिस्टम की hosts फाइल को एडिट करना होता है। इसके लिए सबसे पहले Run मोड को ओपन करें। इसके लिए Windows + R की को साथ दबाएं। अब ओपन हुए बॉक्स के अंदर %windir%system32driversetc याC:Windowssystem32driversetc टाइप करके OK दबाएं। आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी। जिसमें hosts की फाइल नजर आएगी। इस फाइल पर माउस का राइट क्लिक करके open with पर जाकर notepad में ओपन करें।

नोटपेड में करने होंगे चेंजेस

नोटपैड में नीचे की तरफ localhost name resolution is handled within DNS itself लिखा होगा। जिसके नीचे कुछ आईपी ऐड्रेस होंगे। यहां पर आपको 127.0.0.2 आईपी ऐड्रेस लिखकर वेबसाइट का नाम लिखना है। आईपी ऐड्रेस के आखिर में आपको एक नंबर बढ़ाना होगा। जैसे, मान लीजिए आपको फेसबुक और गूगल को ब्लॉक करना है तब….

127.0.0.2 facebook.com
127.0.0.3 http://www.facebook.com
127.0.0.4 google.com
127.0.0.5 http://www.google.com

इसे लिखने के बाद आप नोटपैड को सेव कर लें। अब आपके सिस्टम पर फेसबुक और गूगल दोनों वेबसाइट ब्लॉक हो चुकी हैं। यदि ब्लॉक की हुई वेबसाइट को अनब्लॉक करना है तब नोटपैड को ओपन करके वहां से उनके नाम हटाकर उसे सेव कर