आज दोबारा खरीद सकेंगे रियलमी 5s स्मार्टफोन, 9999 रुपए में मिलेगा 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट

रियलमी के पॉपुलर बजट स्मार्टफोन रियलमी 5s की अगली सेल आज (2 दिसंबर) को होने जा रही है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा सकेंगे। सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर अभी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि सेल शुरू होते समय इसे आसानी से खरीदा जा सके। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच वाला 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 5000 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरा मिलेंगे, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।रियलमी 5s

9,250 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा

  1. रियलमी 5s: कीमत और ऑफर्सरियलमी 5s की सेल 2 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। फोन तीन कलर क्रिस्टर ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेल जैसे ऑप्शन में उपलब्ध है। यह दो वर्जन में अवेलेबल हैं, दोनों में 4 जीबी रैम मिलेगी। इसके 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। लॉन्चिंग ऑफर के फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर नो-ईएमआई कॉस्ट ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा 9,250 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, एचडीएफसी डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10% कैशबैक, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर एडिशनल 5% डिस्काउंट और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई से खरीदने पर भी 5% डिस्काउंट दिया जाएगा।
  2. रियलमी 5s: बेसिक स्पेसिफिकेशनडिस्प्ले साइज6.5 इंचडिस्प्ले टाइपएचडी (720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन स्क्रीन)  विद गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शनओएसएंड्रॉयड 9 पाईप्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसररैम4 जीबीस्टोरेज64 जीबी/ 128 जीबीएक्सपेंडेबल256 जीबीरियर कैमरा48 मेगापिक्सल (प्राइमरी लेंस) + 8 मेगापिक्सल (119 डिग्री वाइड-एंगल शूटर) + 2 मेगापिक्सल (मैक्रो लेंस)फ्रंट कैमरा13 मेगापिक्सल (एचडीआर, एआई ब्यूटिफिकेशन एंड टाइन लैप्स फीचर सपोर्ट)बैटरी5000 एमएएच
फोटो क्रेडिट- ट्विटर
रियलमी 5s स्मार्टफोन,